जूस पिलाकर तुड़वाई अभाविप की हड़ताल

मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शनिवार को भी कड़े विरोध के बीच खत्म हुई। मंडी कालेज में अभाविप की सांकेतिक भूख हड़ताल को ठीक 11 बजे कालेज उप प्राचार्य टीएस ठाकुर ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताआें को जूस पिलाकर तुड़वाया। फीस वृद्धि के विरोध में शनिवार को फिर विवि प्रशासन के खिलाफ कालेज में जोरदार नारेबाजी हुई। इस दौरान अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश्वरी ने कार्यकर्ताआें को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यूजी कक्षाआें के परीक्षा फार्म की फीस में बढ़ोतरी करना एक अनुचित कदम है। विवि आम एवं गरीब छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करना चाहता है। इसका विद्यार्थी परिषद कड़ा विरोध करती है। उन्होंने दोहराया कि जब तक विवि प्रशासन फीस वृद्धि के निर्णय को वापस नहीं लेता, विद्यार्थी परिषद तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कालेजों में विद्यार्थी परिषद की ओर से 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल विवि प्रशासन की ओर से लिए गए यूजी कक्षाओं के फीस वृद्धि के निर्णय के विरोध में शुरू की गई थी। अन्य छात्र संगठनों ने भी फीस वृद्धि को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। मंडी कालेज में शुक्रवार को सुबह 11 बजे सात कार्यकर्ताओं का समूह सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठा था। शनिवार को सभी को कालेज उप प्राचार्य ने जूस पिलाकर सांकेतिक भूख हड़ताल को खत्म करवाया, लेकिन छात्र संगठनाें की उग्रता को देखते हुए आने वाले दिनोें में भी विवि प्रशासन के इस निर्णय का कड़ा विरोध होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment