दूषित पेयजल आपूर्ति करने पर भड़के

पधर (मंडी)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूषित पेयजल की आपूर्ति करने पर आठ गांवों के लोगों ने कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को लगभग 50 ग्रामीणों ने किसान यूनियन के प्रधान लाभ सिंह की अगुवाई में चतरीहल नाला में जाकर पेयजल स्रोत का जायजा लिया। लगभग 700 आबादी वाले इन गांवों के लोगों ने आईपीएच विभाग पधर को चेताया है कि उनके पेयजल स्रोत की साफ सफाई के लिए शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो एसडीएम पधर को मौके पर ले जाकर निरीक्षण करवाया जाएगा। किसान…

Read More

चरस मामले में अदालत उठने तक की सजा

मंडी। छह ग्राम चरस बरामद होने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक आरोपी को अदालत उठने तक की कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। जुर्माना राशि समय पर अदा न करने पर आरोपी को 10 दिन की साधारण कारावास की भी सजा सुनाई गई। हालांकि आरोपी के जुर्माना राशि अदा करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-एक प्रवीण चौहान के न्यायालय ने कर्नाटक के उडुपी जिले के बिशन गार्डन निवासी डोनावन क्रिश फर्नांडीज पुत्र लुईस…

Read More

भाई-बहन के कब्जे से तीन किलो चरस बरामद

मंडी। मंडी जिले के औट में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन किलो 925 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। वॉल्वो बस में सफर कर रहे कुल्लू जिला निवासी मौसेरे भाई-बहन केपास से चरस की यह खेप पुलिस के हाथ लगी है। औट पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मंडी जिले में शराब, चरस तथा अन्य मादक पदार्थों के सौदागर सक्रिय हैं। बुधवार को औट पुलिस ने एएसआई मोहर सिंह की अगुवाई में झलोगी के पास सड़क पर नाका लगा रखा था। इस दौरान नाका दल…

Read More

मंडी में स्क्रब टायफस का कहर जारी

मंडी। जिले में जानलेवा स्क्रब टायफस का कहर थमा नहीं है। जोनल अस्पताल मंडी में तेज बुखार से ग्रसित मरीजाें में स्क्रब टायफस के पॉजीटिव मामले सामने आ रहे हैं। करीब तीन माह का समय गुजर गया है, लेकिन स्क्रब टायफस का कहर जारी है। बात सितंबर माह की करें तो स्क्रब टायफस से ग्रसित मरीजाें का आंकड़ा इस माह के 21 दिन में ही दो दर्जन को पार कर गया है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी से संभावित तौर पर लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए तीन मामलों में से एक…

Read More

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की पलौहटा पंचायत के नैहरा गांव में बुधवार सुबह करीब तीस वर्षीय एक युवक गौशाला के समीप आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। आरंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। कपड़ों से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक ने खुद को फंदा लगाया था या फिर किसी…

Read More

सोनिया के तीखे तेवर, कहा, भ्रष्ट है भाजपा

मंडी: हिमाचल प्रदेश के दौरे पर सोमवार को पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंडी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। सोनिया ने कहा की भाजपा की हिमाचल सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया की हिमाचल को केंद्र द्वारा भेजे गए गए पैसे का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न योजनाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल को करोड़ों रुपये दिए लेकिन आज कहीं विकास नहीं दिख रहा है। हिमाचल में…

Read More

वीबीएस को दी राशि किस खाते में जमा हुई : धूमल

मंडी : स्टील घोटाले में वीबीएस को दी गई राशि किस खाते में जमा हुई? यह सवाल दागा है मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने । धूमल वीरवार को मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा पुन: सत्ता में आते ही अटल बैग राशन के साथ लोगों को देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अटल के नाम से डरकर इसे बंद करवा दिया है। अटल को देख कांग्रेस विस चुनाव लडऩे के लिए बौखला गई है। उन्होंने कहा कि इस्पात…

Read More

डाक कर्मियों की हड़ताल से 20 करोड़ का नुक्सान

मंडी : जिला में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अब तक डाक विभाग को लगभग 20 करोड़ रुपए की चपत लग चुकी है। हालांकि अभी भी डाक कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शुक्रवार को ग्रामीण डाक कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डाक सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। डाक सेवाएं प्रभावित होने के कारण जिलाभर में डाक विभाग को करोड़ों का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ…

Read More

1 किलो 200 ग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

गोहर : गोहर पुलिस ने शनिवार को एक चरस तस्कर के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की। चरस तस्कर की पहचान दड़बा निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहर पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद केलोधार पंडोह सड़क मार्ग पर नाका लगाया हुआ था जिस दौरान सामने से हाथ में बाल्टी लेकर आ रहे ओम प्रकाश की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस…

Read More

देश की जनता का गला घोंट रही कांग्रेस : धूमल

मंडी/पंडोह : द्रंग विधासभा क्षेत्र के पनारसा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। वीरभद्र सिंह ने जो गुनाह किए हैं उन पर पर्दा डालने के लिए वह दूसरों पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर क्यों उन्हें प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने इस्पात मंत्रालय से हटाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र ऐसे व्यक्ति से जारी…

Read More