मंडी। हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सड़क निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले मंडी के देवेंद्र हांडा को दिल्ली में भारत ज्योति अवार्ड से नवाजा गया है। लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के पद से सेवानिवृत्त मंडी के देवेंद्र हांडा को हिमाचल में सड़क निर्माण और अन्य उपलब्धियों के लिए इंटर नेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी की ओर से हाल ही में दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सम्मानित किया गया। मंडी शहर के साधारण संघर्षशील परिवार से संबंधित हेम सिंह हांडा के पुत्र देवेंद्र नाथ हांडा ने आर्थिक…
Read MoreCategory: Mandi
शेड्यूल बदलने पर गुस्साए एसएमसी पदाधिकारी
नगवाईं (मंडी) मंडी जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बनाए गए नए शेडयूल के विरोध में स्कूल प्रबंधन समिति लामबंद हो गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता रावमापा नगवाईं में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने 6-10 नवंबर का शेड्यूल तय किया था, लेकिन अचानक यह शेडयूल 1 से 4 नवंबर कर दिया गया है। जिसके विरोध में स्कूल के एसएमसी प्रधान व सदस्य और आसपास की पाठशालाओं के एसएमसी प्रधान लामबंद हो गए हैं। स्थानीय स्कूल एसएमसी प्रधान किशन लाल का कहना है…
Read Moreमनियारी की दुकान से 70 हजार चोरी
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के मुख्य बाजार नेरचौक में वीरवार रात को चोराें ने एक दुकान में सेंधमारी कर दी। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां रात को पुलिस की गश्त रहती है। वीरवार रात्रि पुलिस का नाका भी यहां पर लगाया गया था। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर से कैश ले उड़े, मगर किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी। शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…
Read Moreजोनल अस्पताल में आधा दर्जन नए मामले पॉजिटिव
मंडी। जिले में स्क्रब टायफस ने अपने पांव पसार दिए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्क्रब टायफस के आधा दर्जन और नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसका खुलासा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में हुआ है। जानकारी के अनुसार गत रोज अस्पताल से नौ सैंपल भेजे गए थे। इनमें से छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मामलों में अधिकतर रोगी महिलाएं बताई जा रही हैं। सभी रोगी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शनिवार को भी नौ रोगियों का ब्लड सैंपल संभावित तौर पर स्क्रब टॉयफस जांच के लिए…
Read Moreछिन सकता है निर्मल ग्राम पुरस्कार
मंडी। निर्मल पंचायतों में अगर कोई गांव या घर बिना शौचालय के मिला तो उस पंचायत को मिला निर्मल पुरस्कार वापस हो सकता है। भारत सरकार फिर स्वच्छता अभियान का मूल्यांकन करने जा रही है। इस दौरान अगर पूर्व में पुरस्कार प्राप्त पंचायत मानकों पर खरा नहीं उतरती है तो उस पंचायत का न केवल पुरस्कार छिनेगा, बल्कि जुर्माना भी हो सकता है। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था संबोधी रिसर्च को इस मूल्यांकन का काम सौंपा गया है। पहले चरण में प्रदेश…
Read Moreगारवेज कलेक्शन योजना से जुड़ेगा हर वार्ड
मंडी। छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से शुरू डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना से हर घर को जोड़ा जाएगा। तीन माह पहले शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक छह वार्डों में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा कचरा एकत्रित कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक नगर परिषद प्रति घर से मासिक 30 रुपये नहीं वसूल रही है। उपायुक्त देवेश कुमार ने नगर परिषद के अधिकारियों को डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना को हर वार्ड में…
Read Moreनेरचौक-कीरतपुर की दूरी 36 किमी. घटेगी
मंडी। सामयिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण एनएच-21 पर ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित कीरतपुर, बिलासपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन साल की समयावधि के भीतर पूरा होने वाले फोरलेन से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक मनाली तक सुहावना सफर कर सकेंगे। साथ ही नेरचौक से कीरतपुर के बीच दूरी करीब 36 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। 1818 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोरलेन का निर्माण कार्य जीएचवी कंपनी करेगी। प्रदेश सरकार भी नेरचौक से आगे इस…
Read More46 करोड़ के रीजनल सेंटर पर तलवार
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की पैहड पंचायत के झरेड़ा गांव में करीब 46 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले रीजनल सेंटर पर तलवार लटक गई है। केंद्र सरकार से स्वीकृत प्रदेश का यह पहला रीजनल सेंटर स्थापित होना था। जिसमें हिमाचल समेत पांच प्रदेशों के अधिकारियों, नगर पंचायतों, नगर निगमों और नगर परिषदों के चुने प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाना था। स्थानीय लोगों ने शहरी विकास विभाग के नाम जमीन भी कर दी है। पूर्व भाजपा सरकार के समय केंद्र से झरेड़ा गांव के लिए इस रीजनल सेंटर…
Read Moreबरसात के मौसम में सूखे ग्रामीणों के हलक
धर्मपुर (मंडी)। बरसात के मौसम में धर्मपुर क्षेत्र की बिंगा और सकलाना पंचायत के बाशिंदे प्यासे हैं। पिछले पंद्रह दिन से यहां पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिंगा, छुईघाट, बाहल, चांबी, दवरोट, गणस्वाई, सकलाना पंचायत के भदराणा, गहरा, सकलाना, खैहड़ी, डोडर, बल्ह, हरिजन बस्ती सकलाना में पानी नहीं मिल रहा है। बिंगा के हेतराम, चंदन सिंह, आशाराम, नत्था सिंह, मोहन लाल, विपिन कुमार, परमदेव, रामशरण, हरि सिंह, भागमल, विद्यासागर, जगदीश कौंडल, विपन कुमार, राजेश, विजय, मीरा देवी, शांता देवी,…
Read Moreजोगिंद्रनगर में पकड़े देवदार के स्लीपर
मंडी। पुलिस ने अवैध देवदार के स्लीपर पकड़ने में सफलता हासिल की है। स्लीपराें की यह खेप झटींगरी से लाई गई थी। जिसे नाके के दौरान जोगिंद्रनगर पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। देवदार के तीस स्लीपर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध रूप…
Read More