जोगिंद्रनगर में पकड़े देवदार के स्लीपर

मंडी। पुलिस ने अवैध देवदार के स्लीपर पकड़ने में सफलता हासिल की है। स्लीपराें की यह खेप झटींगरी से लाई गई थी। जिसे नाके के दौरान जोगिंद्रनगर पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देवदार के तीस स्लीपर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध रूप से यह खेप ले जा रहा था। हालांकि, पुलिस के हत्थे चढ़ा शख्स इस लकड़ी को अपनी मलकीयती भूमि से काटे जाने की बात कह रहा है। हकीकत का पता लगाने के लिए पुलिस वन विभाग से संपर्क साध रही है। पकड़े गए देवदार के सभी स्लीपरों की लंबाई सात फुट के करीब है। पुष्टि करते हुए एसपी मंडी आरएस नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts