धलियाड़ में पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की अति दुर्गम पंचायत मशियार के सैकड़ों लोग पांच दिनों से अंधेरे में रातें काट रहे हैं। इसका खामियाजा खासकर स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों को मिट्टी के तेल के लैंप जलाकर अपनी पढ़ाई करना पड़ रही है। लक्ष्मी नारायण युवक मंडल धलियाड़ के प्रधान चुनी लाल ठाकुर, मोहर सिंह, चेत राम, प्यारे राम और मान चंद ने बताया कि मशियार पंचायत के धलियाड़ गांव के 60 घरों के सैकड़ों लोग पांच दिन से अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने…

Read More

कुल्लू से करोड़ों रुपये बटोर चुके हैं ठग

कुल्लू। फर्जी कंपनियों में निवेश और लाटरी के झांसे में आकर जिला के लोग अब तक करोड़ों रुपये लुटा चुके हैं। पुलिस महकमा हालांकि इस बाबत कई बार लोगों को आगाह कर चुका है लेकिन ठग हर बार नया तरीका तलाश कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। फटाफट अमीर बनने की हसरत में लोग, ठगों के झांसे में आसानी से आ जाते हैं। कुल्लू के एक कृषि अधिकारी को एक फर्जी कंपनी चालीस लाख रुपये का चूना लगा चुकी है। इस मामले की तफ्तीश में हालांकि पुलिस जुट…

Read More

करोड़ों के कारोबार को बर्फ का इंतजार

मनाली। मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच पर्यटन कारोबारियों को व्यवसाय चमकने की उम्मीद बढ़ गई है। मनाली के पर्यटन स्थलों में सैलानियों और कारोबारियों को बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल सैलानी बर्फ के दीदार को रोहतांग दर्रे में दस्तक दे रहे हैं। लेकिन यहां भी नाममात्र बर्फ है। पहाड़ खाली पड़े हैं। बर्फबारी के बीच मनाली में पर्यटन व्यवसाय सहित करोड़ों का कारोबार होता है। पर्यटन कारोबार से होटल संचालकों और टैक्सी आपरेटरों सहित सैकड़ों परिवार जुड़े हैं। रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली प्राथमिकता घूमने के…

Read More

पति के खिलाफ दुराचार का मुकदमा

कुल्लू। मायके में रह रही पत्नी का अपहरण करके उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। मनाली थाना के तहत आने वाली उझी घाटी की एक महिला के बयान के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व प्रेम चंद के साथ हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से वह मायके में ही रह रही है। बताया कि बीस नवंबर को वह पतलीकूहल में किसी काम…

Read More

बेसहारा बच्चों को मिल गया अपना घर

मनाली। राधा संस्था में पल रहे तीस से अधिक बच्चों को अपना घर मिल गया है। बच्चों को मनाली घाटी के दानी सज्जन माधो महंत की मदद से गजां बिहाल में स्थाई घर मुहैया करवाया गया है। बच्चों को मिलने वाली हर मदद संचालिका सुदर्शना का हौसला बढ़ा रही है। सुदर्शना का कहना है कि उन्हें खुशी है कि घाटी के लोग अब दिल से बच्चों की मदद करने लगे हैं। बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में उनकी मदद कर रहे हैं। सुदर्शना ने कहा कि पर्यावरण…

Read More

जिस्पा बांध पर समिति के तेवर तीखे

केलांग। रोहतांग दर्रा समेत ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकोें में हो रही हल्की बर्फबारी के बीच प्रस्तावित तीन सौ मेगावाट की जिस्पा बांध परियोजना को लेकर एचपीसीएल ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। ऑफ सीजन में प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के वाहनों की घाटी में आवाजाही बढ़ने से लोगों ने भी परियोजना के विरोध को लेकर कमर कस ली है। प्रदेश सरकार ने 300 मेगावाट क्षमता की जिस्पा बांध परियोजना एचपीसीएल को अलाट की है। बांध के बनने से तोद घाटी की करीब 750 बीघा जमीन समेत करीब 70 घर पानी…

Read More

कर्मचारी महासंघ के कार्यकाल में विस्तार

कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता एलआर गुलशन ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यकाल बढ़ाने का फैसला संघ के 47वां स्थापना दिवस पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में लिया गया है। बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने की। मंच का संचालन प्रदेश महासचिव एसएस जोगटा ने किया। पत्रकारों से बातचीत में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता एलआर गुलशन ने बताया कि 20 नवंबर 1966 को…

Read More

रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

मनाली। रोहतांग दर्रे सहित मनाली और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बुधवार को दोपहर बाद पहाड़ों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। मनाली और कुल्लू घाटी में बादल छाने से लाहौल लौटने वाले लोगों में अफरातफरी मची रही। एचआरटीसी की बसों सहित दर्जनों वाहनों में लौहलियों ने दर्रे को आरपार किया। लाहौल में मंगलवार को ही बादल छा गए थे। मनाली में बुधवार को मौसम खराब हुआ। रोहतांग सहित हामटा जोत, अनुमान टिब्बा, इंद्र किला, धुंधी की पहाड़ियों,…

Read More

मांगें पूरी न की तो फिर उग्र होगा आंदोलन

कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू इकाई के कर्मचारियों की बैठक में निगम प्रबंधन की तरफ से तय 48 घंटे की ड्यूटी रोटेशन का कड़ा विरोध किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि 48 घंटे की ड्यूटी की रोटेशन सही नहीं है। वर्क टू रूल के हिसाब से साप्ताहिक अवकाश भी तय नहीं किया है। इस कारण कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस स्टैंड कुल्लू में आयोजित कर्मचारियों की बैठक में परिवहन कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर निगम प्रबंधन…

Read More

पचास वर्ष बाद आनी पहुंचीं बूढ़ी नागिन

आनी (कुल्लू)। आज कल आनी की धरती स्वर्गमय बनी हुई है। यहां पर इन दिनों देवी-देवताओं के आने का दौर चला हुआ है। कई देवी-देवता तो ऐसे हैं, जो आनी में कई दशकों बाद पधार रहे हैं। यहां हाल ही में खुड्डीजड़ देवता करीब 38 साल बाद आनी पहुंचे हैं। बुधवार को बूढ़ी नागिन घियागी पचास वर्ष बाद आनी पहुंचीं हैं। इधर, आनी पहुंचाने पर देवी-देवताओं का लोगों ने भव्य स्वागत किया है। देवी माता बूढ़ी नागिन के कारदार ज्ञानचंद का कहना है कि बंजार जिला कुल्लू क्षेत्र की प्रसिद्ध…

Read More