आनी में 15:15 खाद का संकट

आनी (कुल्लू)। एक साल से हिमफेड डिपुओं में 15:15 खाद नहीं मिल रही है। इसके चलते सेब बागवानों को परेशानी हो रही है। बगीचे के लिए रामबाण मानी जाने वाली 15:15 खाद क्षेत्र के सैकड़ों बागवान प्रयोग करते हैं। बीते वर्ष भी यह खाद डिपुओं में नहीं आई थी। इस वर्ष भी खाद आने के बहुत कम आसार हैं। क्षेत्र के बागवान ज्ञानचंद शर्मा, महेंद्र कायथ, चुन्नी लाल, संतोष कुमार, संजय कायथ, किशोरी लाल, तारा चंद, हरीदत्त का कहना है कि 15:15 खाद सरकार को डिपुओें में उपलब्ध करवानी चाहिए।…

Read More

जब कुत्तों ने घेरी युवती

कुल्लू : जिला मुख्यालय में स्थित सरवरी बाजार में गत रात्रि आवारा कुत्तों ने एक युवती को घेर लिया। युवती बुरी तरह से घबरा गई कि अगर सड़क मार्ग पर कहीं गिर जाती तो शायद कुत्ते उसे बुरी तरह से नोच डालते। घटना रात्रि करीब 12 बजे हुई जब एक युवती शिमला से कुल्लू पहुंची। युवती ने बस चालक से सुल्तानपुर की तरफ जाने वाली सीढिय़ों के पास बस रोकने के लिए कहा लेकिन बस चालक ने बस को करीब 200 मीटर आगे रोका। युवती बस से उतर कर सुल्तानपुर…

Read More

कुल्लू दशहरा : कैलाश खैर बिखेरेंगे आवाज का जादू

कुल्लू : अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरे का आयोजन 24 से 30 अक्तूबर तक किया जा रहा है। दशहरे का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल उर्मिला सिंह द्वारा तथा समापन मुख्य सचिव द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू डा. अमन दीप गर्ग ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मेला विधिवत रूप से हर साल की भांति इस बार भी परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इस बार पूरे जिला में 10 बजे के बाद लाऊड स्पीकर चलाने को 15 दिन ही मिले थे और कुल्लू के हिस्से में एक ही नाइट आई है।…

Read More

पांवटा के युवक ने कुल्लू में लगाया फंदा

कुल्लू : थाना ब्रो के अंतर्गत प्रोजैक्ट एरिया में एक युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार प्रोजैक्ट एरिया स्थित बायल में क्वार्टर में रहने वाले युवक के मामा उससे मिलने के लिए उसके पास पहुंचे तो कमरे में युवक फंदे से लटका हुआ पाया गया व उसकी मौत हो चुकी थी। मामा द्वारा पुलिस को सूचना देने पर थाना प्रभारी प्रेम लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व मौजूद तथ्यों की जांच के पश्चात शव को कब्जे में लेकर…

Read More

चरस सहित 2 विदेशी गिरफ्तार

कुल्लू : मणिकर्ण व भुंतर में पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल रमेश चंद पुलिस टीम के साथ एनएचपीसी के समीप गश्त पर थे तो उसी समय सामने से एक विदेशी व्यक्ति आया जिससे तलाशी के दौरान 75 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में गाए निवासी फ्रांस को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य मामले में एएसआई रूप लाल पुलिस टीम के साथ सियूंड मार्ग पर गश्त पर थी तो पुलिस ने एक…

Read More