दस को कुल्लू आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखबिंद्र सिंह अब दस मई को कुल्लू दौरे पर आएंगे। उनका आठ मई का प्रस्तावित दौरा रद हो गया है। कार्यक्रम में हुए फेरबदल का कारण सात मई को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक बताई जा रही है। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुल्लू दौरे में जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में शरीक होकर पार्टी वर्करों को लोस चुनाव को लेकर टिप्स देंगे। बीएस ठाकुर ने कहा कि बैठक में…

Read More

सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों को नोटिस

काईस (कुल्लू)। सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ आईपीएच विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग ने मनाली शहर के दो दर्जन परिवारों को नोटिस जारी कर जल्द कनेक्शन लेने के हिदायत दी है। इसके अलावा भुंतर शहर के करीब दो सौ परिवारों को नोटिस भेजने की तैयारी है। नोटिय में तय अवधि के बाद भी अगर कनेक्शन नहीं लिए जाते हैं तो ऐसे लोगों के पानी और बिजली के कनेक्शनाें को काट दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को एक माह के भीतर नोटिस में दिए गए दिशा निर्देशों…

Read More

बंजार के 8 जोनों का दौरे करेंगे कर्ण सिंह

बंजार (कुल्लू)। बंजार के विधायक कर्ण सिंह बंजार घाटी के आठ कांग्रेस जोनों का जल्द दौरा करेंगे। इस दौरान कर्ण सिंह चुनाव में मिली जीत पर लोगों का आभार जताएंगे। उनके कार्यक्रम में कई विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन करना भी शामिल हैं। जोनल कांग्रेस कमेटी सराज के अध्यक्ष टीसी महंत ने बताया कि बंजार विधानसभा के विधायक ब्लाक कांग्रेस कमेटी बंजार की टीम के साथ 6 से 9 मई तक दौरे पर हैं। छह मई को कर्ण सराज जोन की पंचायत शिकारी घाट के तांदी गांव में अनंत बालू नाग…

Read More

रोहतांग नहीं जा पाएंगे बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहन

पर्यटन नगरी मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक इस साल अपने वाहनों से रोहतांग की सैर नहीं कर पाएंगे। हाईकोर्ट के रोहतांग में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश के चलते प्रशासन ने बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों पर रोक लगाई है। इस व्यवस्था के चलते पिछले दो साल से मनाली का पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। मई 2011 में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने दूसरे राज्यों के पर्यटक वाहनों के रोहतांग ले जाने पर रोक लगा दी थी। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान…

Read More

स्वास्थ्य बीमा कार्ड के नाम पर ठगी!

आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले में स्वास्थ्य बीमा कार्ड के नाम पर कई लोग ठगी का शिकार हो गए। प्रशासन ने तीस रुपये से अधिक मूल्य पर बनाए सभी कार्ड अवैध घोषित कर दिए हैं। लोगों के साथ छल किए जाने पर कंपनी पर जांच बिठा दी गई है। इसके साथ ही जिले भर में कंपनी के कार्य पर भी रोक लगा दी गई है। कुल्लू जिले में हाल ही में गरीब तबके के परिवारों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए गए। जानकारी के मुताबिक जो कार्ड तीस रुपये में बनने थे,…

Read More

चरण-2 को रोजगार तो उन्हें क्यों नहीं : विस्थापित

सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना-3 में स्थाई रोजगार की मांग को लेकर विस्थापितों की हड़ताल 28 दिन से चल रही है। विस्थापित अपनी मांग पर अडे़ हुए है और परियोजना प्रबंधन समझौता करने के मूड में नहीं है। बीते दिन बंजार के विधायक कर्ण सिंह भी प्रभावितों की मांग को लेकर प्रबंधन से वार्ता कर चुके है। मगर कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। कर्ण सिंह ने प्रबंधकों को एक माह के भीतर 30 विस्थापितों को रोजगार देने का अल्टीमेटम दिया है। विस्थापित नेता अनंत राम ने बताया कि…

Read More

ढालपुर में आज से भिड़ेंगी महिला मुक्केबाज

कुल्लू। जिला स्तरीय पीपल जातर मेले में ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सोमवार से महिला मुक्केबाज आपस में भिड़ेंगी। बसंतोत्सव बेला पर आयोजित इस स्पर्धा में सूबे के मंडी, सुंदरनगर, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, रामपुर, रोहड्रू, शिमला और कुल्लू की महिला खिलाड़ी भाग लेगी। पीपल जातर स्पोर्ट्स समिति व जिला मुक्केबाज संघ के संयुक्त तत्वावधान में करवाई जा रही बाक्सिंग स्पर्धा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मुक्केबाज संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने बताया कि महिला वर्ग की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का…

Read More

भाई पर तेजधार हथियार से हमला, मामला दर्ज

कुल्लू। शहर के साथ सटे अप्पर सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई पर तेजधार हथियार से हमला किया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में अप्पर सुल्तानपुर निवासी मुनीश कुमार ने कहा है कि 26 अप्रैल को घर पर किसी बात को लेकर उनके भाई दीपक ठाकुर ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे काफी गंभीर चोटें भी आई हैं और अपना इलाज सरकारी अस्पताल में…

Read More

मनाली-केलांग मार्ग पर तैनात होगी पुलिस की दो यूनिट

केलांग। मनाली-केलांग मार्र्ग पर ट्रैफिक समस्या से छुटकारा दिलाने को इस बार थर्ड बटालियन के 2 यूनिटों को तैनात किया जाएगा। रोहतांग दर्रा के बाद अब सीमा सड़क संगठन का अमला कुंजम दर्रा के बहाली में जुट गया है। बीते शुक्रवार को शिमला में संगठन के मुख्य अभियंता डीएस कटारिया और लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के बीच हुई मुलाकात में इस विषय पर चर्चा की गई। बीआरओ ने विधायक को भरोसा दिलाया है कि 15 मई तक कुंजम दर्रा को बहाल करते हुए मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग खोल दिया जाएगा।…

Read More

पुल से नदी में गिरकर महिला की मौत

काजा (लाहौल-स्पीति)। स्पीति नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला स्पीति नदी पर बने अस्थायी पुल को पार करते वक्त सीधे नदी में जा गिरी। पानी का तेज बहाव महिला को काफी दूर तक बहा ले गया। हालांकि लोग महिला को तत्काल नदी से निकालकर अस्पताल ले आए। लेकिन काजा अस्पताल में चेकअप के बाद डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार शाम को करीब सात बजे हुआ। काजा प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है…

Read More