केलांग। लेह लद्दाख में भारतीय सीमा पर चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों के बीच मनाली-लेह सामरिक मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए रक्षा मंत्रालय से सीमा सड़क संगठन पर लगातार दबाव बना हुआ है। संगठन के हिमांक प्रोजेक्ट ने श्रीनगर-जोजिला दर्रा-लेह राष्ट्रीय मार्ग को बीते 10 अप्रैल को खोल दिया था। बीते साल दिसंबर माह में बंद हुए समुद्रतल से 13500 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा के दोनों छोर करीब चाह माह बाद बुधवार रात करीब 11 बजे फिर आपस में मिल गए हैं। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने…
Read MoreCategory: Kullu
पहले पीटा फिर जबरन पिला दिया जहर
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में घर लौट रहे एक व्यक्ति को कुछ युवकों ने पीटने के बाद उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात मेें घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर में मणिकर्ण के छैऊर निवासी भूप सिंह ने कहा है कि 23 अप्रैल को शाम करीब 8.30 बजे वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास यान चंद,…
Read Moreसरकार की योजना पर अमल नहीं
काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र के विद्यार्थियों ने परिवहन निगम की बसें के तय ठहराव पर न रुकने पर कड़ी आपत्ति जताई है। यहां से हर रोज दर्जनों स्कूली और कालेज छात्र शिक्षा ग्रहण करने कुल्लू आते हैं। लेकिन बसों के ठहराव पर न रुकने के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी रही है। स्कूली विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार ने छात्र-छात्राओं को सरकारी बसों में नि:शुल्क बस सेवा प्रदान करने का लाभ दिया है। लेकिन बसों के न रुकने से उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पा रही। छात्रों का…
Read Moreखराहल की प्रिया और मदन अव्वल
काईस (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान 2012-13 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईक्को क्लब के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम ईक्को क्लब के प्रभारी आरके शर्मा और प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर, जीव विज्ञान प्रवक्ता निरंजन ने भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर पंकज और तीसरे स्थान पर रीनू रहीं। चित्रकला में प्रथम मदन,…
Read Moreपर्यटक वाहनों पर अब पार्किंग फीस नहीं
मनाली। ग्रीन टैक्स देने वाले पर्यटक अपने वाहन अब नगर परिषद की पार्किंग में निशुल्क खड़ा कर सकते हैं। नगर परिषद मनाली के उपाध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि सैलानियों की सुविधा के लिए नगर परिषद अध्यक्ष रूप चंद नेगी और उनकी टीम ने यह निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद मनाली की चार पार्किंगों में करीब एक हजार वाहन पार्क करने की व्यवस्था है। कपूर ने कहा कि नगर परिषद मनाली ने शहर में सारी व्यवस्थाओं को बेहतर कर दिया है। टैक्सी, टेंपो, ट्रक और बसों सहित…
Read Moreबच्चों ने शिविर में जाना पेंटिंग बनाना
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू की एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटराईं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पेंटिंग कार्यशाला में बच्चों को चित्रकला के टिप्स दिए गए। कार्यशाला में 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस पेंटिंग में रशियन चित्रकार डारिया रालदुगिना ने छह दिन तक बच्चों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने विख्यात चित्रकार गुस्टाव क्लिंट के कार्यों पर आधारित, दूसरे दिन सिटी स्केप, तीसरे दिन रिसाइक्लिंग मैटीरियल, चौथे दिन चौक और कलर पेपर द्वारा पोट्रेट बनाना सीखा। वीरवार को नेचर इन यूर हैंड विषय…
Read Moreलगघाटी के होनहारों को मिले पुरस्कार
कुल्लू। जिला कुल्लू की लगघाटी में प्रतिभा खोज परीक्षा 2012-13 में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब इनाम जीते। परीक्षा का आयोजन लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा करवाया गया। परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुट्टी में करवाई गई। लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने भुट्टी स्कूल की उप प्रधानाचार्या कविता तथा अध्यापकों की उपस्थिति में परिणाम घोषित किया। परीक्षा प्राथमिक स्तर पर पांचवीं कक्षा तथा माध्यमिक स्तर पर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रखी थी। इसमें उच्चतम ग्रेड में पास बच्चों को ही जगह…
Read Moreपहले भी निरमंड में हो चुकी है बच्चे की हत्या
निरमंड (कुल्लू)। क्षेत्र से पहले भी एक बच्चा गायब हो चुका है। हालांकि, उस वक्त बच्चे के परिजन डर के मारे निरमंड छोड़कर चले गए थे। इसके चलते पुलिस कोई कार्रवाई अमल में नहीं ला पाई थी। हैरत की बात यह है कि जिस घर से पूर्व में बालक लापता हुआ है। वह घर आरोपी के कमरे से करीब पांच कदम दूरी पर स्थित है। यही नहीं, उस का शव भी उसी स्थान के पास मिला था जहां बुधवार को सुमित का शव मिला है। नेपाली मूल का वह बालक…
Read Moreहेलीकाप्टर सीट आवंटन को लेकर कांग्रेस भड़की
केलांग। हेलीकाप्टर की सीटों के आवंटन को लेकर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उड़ान समिति कुल्लू कुछ खास लोगों को प्राथमिकता दे रही है। जिला प्रशासन की हिदायत के बावजूद यात्रियों की शिकायतें लगातार आ रही हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष नोरबू थोलगपा ने बताया कि उड़ान समिति कई ऐसे यात्रियों के नाम उड़ान सूची में प्रकाशित कर रही है जो कई दिन पहले लाहौल पहुंच चुके हैं। नोरबू ने कहा कि उड़ान समिति ऐसा जानबूझ कर रही है। आरोप लगाया…
Read Moreनालड़ा पुल को लेकर ग्रामीण भड़के
उदयपुर (कुल्लू)। उपमंडल उदयपुर के तहत वामतट पर बसे नालड़ा गांव के लोग पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर उग्र हो गए हैं। मंगलवार को इस सिलसिले में पंचायत नालड़ा के प्रधान और उपप्रधान की अगुवाई में लोगों ने डीसी वीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की। डीसी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मई माह के प्रथम सप्ताह में पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला प्रशासन, लोनिवि और सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को सड़क पर उतर आएंगे। पंचायत…
Read More