150 कर्मचारियों को नौकरी की आस

कुल्लू। मनाली के पास प्रस्तावित स्की विलेज को लेकर सरकार की तरह से मिली राहत के बाद सैकड़ों कर्मचारियों की बांछें खिल गई हैं। स्की विलेज पर रोक लगने के बाद यहां पर कार्यरत करीब 150 कर्मचारियों की नौकरी चली गई थी। स्की विलेज प्रबंधन का कहना है कि पुराने कर्मचारियों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी जानकारी के अनुसार स्की विलेज के रद होते ही यहां पर तैनात करीब 150 कर्मचारी बाहर हो गए थे। उन्हें रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा था। लेकिन अब प्रदेश सरकार की ओर…

Read More

कुल्लू में तैयार होगा भाजपा का चुनावी मैप

कुल्लू। देवसदन कुल्लू में 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसे लेकर बुधवार को जिला भाजपा की बैठक में रूपरेखा तय की गई। भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने इसमें विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में 20 अप्रैल से देव सदन में होने वाली कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर के करीब 250 कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में मुख्य…

Read More

बंजार में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही

बंजार (कुल्लू)। जिला की बंजार घाटी में ओलों ने खूब तबाही मचाई है। मंगलवार देर शाम को हुई ताबड़तोड़ ओलावृष्टि का असर घाटी की 20 पंचायतों पर पड़ा है। ओलावृष्टि का सबसे अधिक कहर घाटी की गाड़ागुशैणी में टूटा। ओले से खास कर सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है। सेब के पते झड़कर जमीन पर आ गिरे। घाटी में तीन सेंटीमीटर तक ओले की परत जमी है। बागवान ध्यान सिंह, तेज राम, किशन ठाकुर तथा सेस राम ने कहा कि ओले से फलदार पौधों को खासा नुकसान हुआ है।…

Read More

पानी को तरस रहे खराहल के लोग

कुल्लू। भले ही इस बार बारिश और बर्फबारी जमकर हुई है लेकिन खराहल घाटी में लोगों में फिर भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लंबे समय से हैंडपंप सूख पड़े हैं। लोग खुद और पशुओं के लिए पीने का पानी मीलों दूर से ढोकर ला रहे हैं। लोगों का कहना है कि हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुल्लू शहर से सटी खराहल घाटी के बारीपधरू में आईपीएच महकमे ने हैंडपंप लगा रखे हैं। लेकिन यह खराब हैं। आलम यह है कि पशुओं को पिलाने के लिए भी पानी नहीं…

Read More

295 लोगों के खिलाफ कोर्ट जाएगा निगम

काईस (कुल्लू)। बीएसएनएल कुल्लू ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। बिल न चुकाने वालों को नोटिस जारी कर तीस अप्रैल से पहले पेंडिंग बिल अदा करने की हिदायत दी है। नोटिस में साफ किया है कि अगर तय अवधि तक बिलों की अदायगी नहीं की गई तो निगम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। बीएसएनएल इन उपभोक्ताओं को कई बार बिलों को जमा करने की हिदायत दे चुका है लेकिन बार-बार के आग्रह के बावजूद उपभोक्ताओं पर इसका असर नहीं हुआ। अब तीस अप्रैल के…

Read More

सेब के पौधे काटने में जुर्म में पांच लोगों को कैद

आनी (कुल्लू)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनी सुनीश अग्रवाल की अदालत ने नौतोड़ भूमि से जबरन सेब के 24 फलदार पौधों को काटने का जुर्म सिद्ध होने पर पांच लोगों को दो-दो साल कैद की सजा सुनाई है। इन लोगों पर आरोप था कि उन्होंने खनी पंचायत के गुनामार गांव के हेतराम के सेब के पौधों को काटा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट मामले को पेश किया गया। न्यायालय ने सभी साक्ष्यों गौर कर उक्त पांच लोगों को दोषी पाया। इसके आधार पर आनी कोर्ट ने अपने…

Read More

50 घंटों से ठप है बीएसएनएल सेवाएं

आनी (कुल्लू) । उपमंडल में पिछले तीन दिनाें से बीएसएनएल की सभी सेवाएं पूर्ण रूप से ठप पड़ी है। सोमवार से बंद पड़ी सेवाओं को अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि खराबी कहा है कोई पता नहीं। इधर, बीएसएनएल के ठप होने से जहां उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। सरकारी संस्थानों में भी काम पूर्ण रूप से ठप पड़ा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार करीब 12 बजे के बाद से क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाओं में…

Read More

कराड़ पंचायत में बरपी आसमान से तबाही

आनी (कुल्लू)। मंगलवार देश शाम आनी क्षेत्र में ओलों ने तबही मचा डाली। पांच मिनट हुई ओलावृष्टि ने सेब की बंपर फसल की आशा को निराशा में बदल डाला। आलम यह था कि पांच मिनट में जमीन पर ओलों की 7.5 सेंटीमीटर मोटी परत जम गई। इधर, ओलावृष्टि से घबराए बागवान देवी देवताओं की शहर में पहुंच गए हैं ताकि मौसम की इस मार से उनकी फसलों की रक्षा हो सके। उल्लेखनीय है कि इस बार हुई भारी बर्फबारी के बाद सेब, प्लम सहित अन्य नकदी फसलों की बंपर पैदावार…

Read More

जालंधर में धाक जमा लौटे कुल्लू के लाल

कुल्लू। कैंब्रिज स्कूल की अंतर खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब इनाम जीते। कैंब्रिज स्कूल जालंधर में आयोजित खेलकूद में इंटरनेशनल स्कूल मौहल कुल्लू ने 46 पदक जीते हैं। इसमें 5 स्वर्ण, 18 रजत तथा 23 कांस्य पदक हैं। प्रतियोगिता में कैंब्रिज के पांच स्कूलों के करीब 600 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बास्केटबाल, लॉन टेनिस, शतरंज, बालीवाल, योगा, स्केटिंग, खो-खो, एथलेटिक्स तथा टेबल-टेनिस खेलों में दमखम दिखाया। इसमें छात्र निखिल नैयर ने रेस में तीन स्वर्ण पदक तथा शमिका भल्ला ने स्केटिंग में…

Read More

बंदरों के आतंक से बागवानी चौपट

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाली विभिन्न पंचायतों के हजारों किसान और बागवान बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर खेतों और बगीचों में घुसकर फसल को तबाह कर रहे हैं। घाटी की चनौन, पलाहच, कलवारी, कंडीधार, नौहांडा, तुंग, चैहणी, मंगलौर, थाटीवीड़ पंचायतों में तो बंदर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। किसान प्रकाश, प्रेम चंद, ज्ञान चंद, छविंद्र, राम लाल, हीरा लाल, मोती राम, हुकम राम तथा उत्तम राम ने कहा कि बंदर उनकी नगदी फसल मटर, सेब, नाशपाती,पलम, खुमानी, गेहूं तथा जौ की फसल को बंदर काफी…

Read More