कुल्लू। विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को वित्तीय मामलों में दक्ष किया जाएगा। अफसरों को सामान्य भविष्य निधि और पेंशन संबंधी आकलन की भी जानकारी मिलेगी। इसके लिए बाकायदा बचत भवन में मंगलवार को तीन दिवसीय सेमिनार आरंभ हो गया। महालेखाकार (लेखा और हकदारी) कार्यालय शिमला की ओर से आयोजित किए जा रहे इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी केके सरोच ने की। इस अवसर पर उपमहालेखाकार विवेक भास्कर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को संबोधित…
Read MoreCategory: Kullu
लाहौल-स्पीति की महान हस्तियां पुरस्कृत
केलांग। हिमाचल दिवस पर डीसी वीर सिंह ठाकुर ने पहली बार जिला के उन पैदल राहगीरों को सम्मानित किया जिन्होंने सबसे पहले रोहतांग दर्रा पैदल पार किया है। सरकारी कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रशासन ने 20 यात्रियों को प्रशंसा पत्र और मफलर भेंट किए। इनमें एक महिला यात्री सूल देई भी शामिल है। इसने 11 मार्च को अकेले पुरुषों के साथ करीब 55 किलोमीटर बर्फ में कदमताल करते हुए रोहतांग दर्रा लांघा था। एसडीएम केलांग प्रशांत सरकेक को भी पैदल रोहतांग दर्रा पार करने…
Read More114 बीघा जमीन पर सियासी घमासान
पतलीकूहल (कुल्लू)। बड़ाग्रां बिहाल स्थित 114 बीघा का विशाल भूखंड मनाली विस क्षेत्र की राजनीति के मुख्य मुद्दों में शुमार होता जा रहा है। स्थानीय विधायक गोविंद ठाकुर ने धूमल सरकार के दौरान यहां होटल मैनेजमेंट संस्थान खोलने की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। अब सीएम वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे के दौरान सड़क-परिवहन एवं स्वास्थ्य समिति ने इस जगह पर इस संस्थान को खोलने के प्रपोजल को रद करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष देंवेद्र नेगी ने सीएम से मिलकर यह मामला उठाया है। नेगी का आरोप है…
Read Moreपंडोह में सेना की भर्ती 18 मई से
कुल्लू। थल सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक-एसकेटी, धर्मगुरु, हवलदार शिक्षक और डीएससी की भर्ती 18 मई से पंडोह के पुलिस मैदान में होगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक-एसकेटी की भर्ती में केवल मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा ही भाग ले सकते हैं। धर्मगुरु, हवलदार शिक्षक और डीएससी की भर्ती में पूरे हिमाचल तथा हरियाणा राज्य के अधिकांश जिलों (गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और चंडीगढ़ को छोड़कर) के युवा भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि…
Read Moreरोहतांग पर पहुंचे बीआरओ के जवान
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सामरिक महत्त्व रखने वाले मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने में बीआरओ (मौसम सीमा सड़क संगठन) की मुहिम में मौसम बार-बार खलल डाल रहा है। बावजूद इसके कामगारों और जवानों के हौसले बुलंद हैं। बीआरओ के जवान बर्फ का सीना चीरकर मनाली की ओर से रोहतांग टॉप पर पहुंच चुके हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे से ही रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी का क्रम जारी रहा लेकिन बीआरओ के जवानों का अभियान इस दौरान भी चलता रहा। बीआरओ का लक्ष्य रोहतांग दर्रे को गत वर्ष के मुकाबले इस बार पहले…
Read Moreआनी में हांफी बीएसएनएल सेवा
आनी (कुल्लू)। आनी में बीएसएनएल की सेवाएं एक बार फिर हांफ गई हैं। 30 घंटों से यहां न तो इंटरनेट सेवा चल रही है और न ही मोबाइल। हजारों उपभोक्ता परेशानी में है। उपभोक्ताओं ने भारत संचार निगम से सेवाओं में सुधार करने की मांग की है। बीएसएनएल सेवाएं बाधित रहने से बैंकों समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित है। सिगनल न होने से मोबाइल शोपीस बनकर रह गए हैं। बीएसएनएल उपभोक्ताओं चमन लाल, एसआर शर्मा, उदय चंद गुप्ता, मोहर चंद, फकीर चंद वर्मा, एल आर अग्रवाल, कपिल, गुलाब…
Read Moreसह कर्मी पर युवती के साथ दुराचार का आरोप
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ में एक युवती के साथ दुराचार किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है। युवती ने अपने सह कर्मी ठाकुर दास पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक ठाकुर दास उसे 10 अप्रैल को अपने क्वार्टर ले गया। 14 अप्रैल तक उसे वहां रखा। उसके साथ जबरन दुराचार किया। 15 अप्रैल को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागी। युवती की शिकायत…
Read Moreपंजाब की तर्ज पर दें सभी लाभ
कुल्लू। पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू खंड के पेंशनरों की मासिक बैठक में पंजाब की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ देने की मांग की गई। टीचर होम सरवरी कुल्लू में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधान केएल सूद ने की। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और सदस्यता अभियान के बारे में भी चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार से पंजाब की तर्ज पर पेंशनरों को सभी लाभ देने, एचआरटीसी पेंशनरों की डीए की लंबित किस्तें शीघ्र जारी करने और करुणामूलक आधार पर आश्रितों को नौकरी देने के लिए आय में छूट…
Read Moreअग्निशमन सप्ताह पर कार्यक्रम आज से
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित अग्निशमन केंद्र में हर साल की तरह इस बार भी अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन कर लोगों को आपदा के दौरान बचने के उपाय बताए जाएंगे। कार्यक्रम 14 से 21 अप्रैल तक चलेगा। यह जानकारी फायर आफिसर सेस राम ठाकुर ने दी। बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान सरकारी कार्यालयों, अर्ध सरकारी, उद्योग और व्यवसाय स्थलों तथा स्कूलोें में जाकर आपदा के दौरान बचने को लेकर मॉक ड्रिल करवाई जाएगी।
Read Moreसेब पर कहर बनकर गिरे ओले
खराहल (कुल्लू)। अचानक बिगड़ा मौसम रायसन और डोभी के सेब बागवानों पर कहर बनकर बरसा। शनिवार को हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस साल हिमपात और पर्याप्त बारिश से बागवानों को सेब की बंपर पैदावार की उम्मीद है। लेकिन शनिवार को कहर बनकर गिरे ओलों ने सब चौपट कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से घाटी में बारिश और ओलावृष्टि का क्रम जारी रहने से सेब, पलम तथा नाशपाती की फसलों काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि ने फलों को दागी बना दिया है।…
Read More