सैंज (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की कोटला और चकुरठा पंचायत में ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि यहां करीब छह माह से पानी की सप्लाई बंद है। पेयजल आपूर्ति न होने से दोनों पंचायतों में पानी के लिए हा-हाकार मचा हुआ है। बंजार भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र महंत ने बताया कि पठारनी, लौल, शंउला और धाराखरी गांव में पीने के पानी की भारी कमी चल रही है। बताया कि रतिपरैश-लौल पेयजल योजना की पाइप लाईन छह माह से बंद पड़ी…
Read MoreCategory: Kullu
राहनीनाला से आगे निकला बीआरओ
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग फतेह अभियान के तहत बीआरओ के जवान बुलंद हौसले के साथ राहनीनाला पार गए। राहनीनाला के पास बर्फ की 40 फुट तक ऊंची दीवार को काटकर जवान अब क्रैशर मोड़ के पास रोहतांग बहाली के लिए डटे हैं। कोकसर की तरफ से भी बीआरओ की टीम ग्राम्फू के बाईपास के करीब पहुंच चुकी है। इसके चलते पैदल चलने वाले राहगीरों को राहत मिली है। यात्रियों को अब मात्र 14 किलोमीटर ही पैदल चलना पडे़गा। इससे उनकी यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। बीआरओ के कमांडर कर्नल योगेश…
Read Moreभुंतर में खोली जाए जाए तहसील
कुल्लू। कुल्लू पीपल प्रोटेक्शन आफ राइट्स एडं कल्चर संस्था ने भुंतर में तहसील खोलने की मांग उठाई है। संस्था के अध्यक्ष जीसी चंबियाल और महासचिव यादवेंद्र सिंह ने कहा कि भुंतर में तहसील खुलने से रूपी घाटी की पांच कोठी, कनावर, हरकंढ़ी, चौंग, कोट, कंडी तथा भलाण कोठी का गड़सा सचाणी, बजौरा और खोखन कोठी का पूरा क्षेत्र लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि भुंतर में तहसील खुलने से कुल्लू क्षेत्र का करीब 60 प्रतिशत भार कम होगा। उन्होंने भुंतर में तहसील खोलने संबंधी कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह की मांग…
Read Moreचरण तीन से आखिर कब जलेंगे बल्ब
सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो के निर्माण कार्य में हो रही देरी चरण तीन के बिजली उत्पादन पर भारी पड़ रही है। परियोजना चरण तीन विद्युत उत्पादन के लिए करीब तैयार हो चुकी है लेकिन चरण दो के निर्माण कार्य में देरी इस पर भारी पड़ रही है। परियोजना प्रबंधन ने 31 मार्च को तृतीय चरण की एक टरबाइन चालू करने की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेल रहा द्वितीय चरण और विस्थापितों की हड़ताल ने एनएचपीसी प्रबंधकों के कदम रोक दिए।…
Read Moreमिड डे मील वर्कर्स ने मांगा सम्मानजनक वेतन
आनी (कुल्लू)। आनी के विश्राम गृह में मिड डे मील वर्कर्स की ब्लाक स्तरीय बैठक हुई। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिड डे मील वर्कर्स को सम्मानजनक वेतन देने की मांग की गई। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्कर्स को न्यूनतम डेढ़ सौ रुपये दिहाड़ी मिलनी चाहिए। इसके अलावा वर्कर्स को छुट्टियां भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मात्र एक हजार रुपये से मिड डे मील वर्कर्स का गुजारा नहीं होता है। बैठक में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन आनी के अध्यक्ष…
Read Moreआनी में बीस घंटे गुल रही बत्ती
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में लोगों को वीरवार की रात अंधेरे में काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहां एक ओर लोग बिजली न होने के कारण परेशान रहे, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति बंद होते ही बीएसएनएल की सेवाएं भी खामोश हो गईं। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। शुक्रवार को भी दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोगों के बैंक के काम नहीं हो पाए। निरसू के पास 66 केवी लाइन के टूट जाने से आनी क्षेत्र में बीस घंटे से अधिक समय तक बिजली…
Read Moreअब आनी में ही बनेगा कर्मियों का वेतन
आनी (कुल्लू)। नए वित्तीय वर्ष से सरकारी कर्मचारियाें का वेतन उपकोष आनी से ही आहरित होगा। प्रभारी कोषाधिकारी आईपीएओ ट्रेजरी दलीप शरोट ने बताया कि उपकोष आनी के अधीनस्थ आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, कर्मचारियों के मासिक वेतन में परिवर्तन अब आनी ट्रेजरी में ही होगा। जब से सरकार ने नई सैलरी प्रणाली के अंतर्गत वेतन बनाने का दारोमदार ट्रेजरी को सौंपा है, तब से लेकर आज दिन तक आनी के कर्मचारियों का वेतन भी उपकोष निरमंड से ही बनता था। प्रत्येक महीने आनी में स्थापित कार्यालयों से एक लिपिक को…
Read Moreअब 18 को चुने जाएंगे पंस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
आनी (कुल्लू)। निरमंड पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अब 18 अप्रैल को चुने जाएंगे। शुक्रवार को एक सदस्य के बैठक में शरीक न होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने चुनाव की तिथि 18 अप्रैल को निर्धारित की है। निरमंड पंचायत समिति में भाजपा समर्थित अध्यक्ष ऊषा भारती और उपाध्यक्ष योगेश भार्गव के खिलाफ तीन अप्रैल को कांग्रेस समर्थकों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर शुक्रवार को यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चयन की तिथि निर्धारित की…
Read Moreयुवा कांग्रेस और बढ़ाएगी अपना कुनबा
कुल्लू। बंजार युवा कांग्रेस की लारजी में हुई बैठक में कांग्रेस को जोनल स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष संजय डोगरा ने की। बैठक में विशेष रूप से राज्य युवा कांग्रेस महासचिव सुरेश कपरेट उपस्थित रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस ने चर्चा की। महासचिव ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश में जोनल स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने में सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि हर दो महीने के बाद युवा कांग्रेस की गतिविधियों…
Read Moreब्यास की स्वच्छता पर हाईकोर्ट सख्त
काईस (कुल्लू)। ब्यास की मैली होती जलधारा पर जिला प्रशासन को लेकर हाईकोर्ट सख्त हो गया है। ब्यास नदी की स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं इसकी रिपोर्ट भी कोर्ट ने तलब की है। रिपोर्ट तीन माह के भीतर देने को कहा है। हाईकोर्ट के आदेश मिलने की पुष्टि डीसी शरभ नेगी ने की है। ब्यास नदी में बढ़ते प्रदूषण पर उच्च न्यायालय की सख्ती आम लोगों के हित में है। सीवरेज का कनेक्शन हर घर में लगाने के भी कोर्ट ने निर्देश दे रखे हैं। नोटिस…
Read More