सेना में नौकरी का जल्द मिलेगा मौका

कुल्लू। प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना की खुली भर्ती 18 से 25 मई तक तृतीय इंडिका रिजर्व बटालियन मैदान पंडोह मेें होगी। बचत भवन कुल्लू में पत्रकारवार्ता में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक वर्ग, धर्मगुरु, हवलदार शिक्षक और डीएससी के पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि 18 मई को जिला मंडी के सदर मंडी, चच्योट, थुनाग, लडभड़ोल, संधोल और करसोग तहसील के उम्मीदवारों के…

Read More

मनाली भाजपा में बीस ग्राम केंद्र अध्यक्ष नियुक्त

पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा के मनाली मंडल के अध्यक्ष बालमुकंद राणा ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए 20 ग्राम केंद्र अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। मनाली के प्रवीण फैके को मनाली शहरी इकाई की कमान सौंपी है। गोशाल के वेदराम को बाहंग, प्रीणी के शिवदयाल को प्रीणी, मनाली के मीनेराम को मनाली, रामपुर के दुर्गासिंह को बरान, जलसा के सोभाराम को पनगां, बाड़ी के नैनप्रकाश को हलाण, कटराईं के फतेहचंद को कटराईं ग्राम केंद्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा सिम के रमेश ठाकुर को डोभी, नेरी के तेजराम को…

Read More

12 मेडल जीतकर लौटे कुल्लू के होनहार

कुल्लू। गोवा में एक से पांच गई तक हुई राष्ट्रीय शोतोकॉन कराटे प्रतियोगिता में कुल्लू के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कराटे प्रतियोगिता में हिमाचल के नौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कुल्लू के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 4 गोल्ड, एक सिल्वर और सात ब्राउन मेडल जीते। हिमाचल प्रदेश शोतोकॉन कराटे संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि यशुला गुलेरिया ने सीनियर ब्लैक बेल्ट में काते में एक गोल्ड, कुमिते में एक गोल्ड मेडल जीता। अंडर 15 में शगुन चंदेल ने काते में…

Read More

आनी मेले में ‘तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियाना’

आनी (कुल्लू)। चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल कृतिका तनवर और लोक गायक रमेश ठाकुर के नाम रही। दोनों ने ऐसा समां बांधा कि पंडाल में बैठे लोग झूमने को मजबूर हो गए। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी लोगों का जमकर मनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में आनी के विधायक खूबराम आनंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। संध्या की स्टार गायिका कृतिका ने मंच संभालते ही कभी शाम ढले तू मेरे दिल में आ जाना..से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद…

Read More

हादसे की सूचना मिलते ही दौड़े कुल्लू

आनी (कुल्लू)। कुल्लू से आनी की ओर आ रही एक निजी बस के भुंतर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से आनी में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल्लू से आनी मेले के लिए आ रहे अधिक लोग सवार थे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि मरने वालों में आनी के कितने लोग थे। इधर,हादसे की सूचना मिलते ही आनी से लोग कुल्लू की ओर रवाना हो गए है। उधर,एसडीएम आनी ने बताया कि वह इस घटना पर नजर…

Read More

चरस तस्करी में विदेशी को दस साल कैद

कुल्लू। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियोग साबित होने पर न्यायालय ने एक विदेशी को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को एक साल का साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने जोरदार पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित कर दिखाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह की अदालत ने वीरवार को दिए अपने एक अहम फैसले…

Read More

हत्या के मामले में दो लोगों को उम्रकैद

कुल्लू। हत्या के एक मामले में अभियोग साबित होने पर न्यायालय ने दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपियों को 6 माह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने जोरदार पैरवी करते हुए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित कर दिखाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह की अदालत ने शुक्रवार को दिए अपने अहम फैसले में सतेश गांव…

Read More

सैकड़ों टैक्सी चालकों को बड़ी राहत

कुल्लू। रोहतांग के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों के जाने पर लगी रोक से स्थानीय टैक्सी चालकों की पौ बाहर हो गई है। टैक्सी चालकों को इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार अकेले मनाली के करीब 1800 टैक्सी आपरेटर पर्यटन कारोबार से जुड़े हैं। इसके अलावा अन्य सैकड़ों टैक्सी चालकों का कारोबार भी पर्यटन पर निर्भर है। लिहाजा इस दशा में यह रोक टैक्सी चालकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। जानकारों का कहना है कि रोहतांग का मार्ग काफी जोखिम भरा है।…

Read More

ताला तोड़ हजारों के आभूषण ले उड़े चोर

कुल्लू। जिलाभर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोर अब तक कई मंदिरों समेत लोगों के घरों से करोड़ों रुपये के आभूषण समेट चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में बंदरोल में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर हजाराें रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंदरोल की रहने वाली महिला ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि वह सुबह जब घर…

Read More

देवता कपिल मुनि शाही स्नान को रवाना

कुल्लू। बशौणा के आराध्य देवता कपिल मुनि नए रथ में सवार होकर शाही स्नान के लिए शुक्रवार को रुद्रनाग को रवाना हो गए हैं। देवता तय समय के तहत शनिवार सुबह पवित्र स्थल रुद्रनाग में डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार को देवता कपिल मुनि ने सोयल में देवता कसोली नारायण से भव्य मिलन किया। इसके बाद मणिकर्ण स्थित राम मंदिर में जाकर देवता ने मिलन किया। इसके बाद देवता कपिल का भव्य देव रथ पूरे लाव लश्कर के साथ तीर्थ स्थल रुद्रनाग को निकला। देवता चार मई की सुबह यहां डुबकी लगाएंगे…

Read More