दो दिन से अपने लाडले की तलाश में परिजन

आनी (कुल्लू)। आईटीआई कुल्लू में शिक्षा ग्रहण कर रहे निहाल सिंह का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। निहाल सिंह भी उसी बस में सवार होकर आनी आ रहा था जो नगवाईं के पास हादसे का शिकार हो गई। इसमें आनी क्षेत्र के ग्यारह लोगों की जान चली गई, लेकिन इसी बस में सवार होकर आनी आ रहे निहाल सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आउटर सिराज के करीब 11 शवों का दाह संस्कार कर दिया गया है। जबकि, अभी भी कुछ लोगों के…

Read More

लोकनाटी में आनी की छात्राएं छाईं

आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। चार दिन तक चले इस मेले में पांच देवताओं ने शिरकत की। इनमें स्थानीय आराध्य शमशरी महादेव, पनेऊई नाग, देऊरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव तथा ब्यूगली नाग ने उपस्थिति दर्ज करवाई। देवताओं की विदाई के साथ ही मेले का समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान एसडीएम आनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं, इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जाबण के पुरुषों ने धार को…

Read More

समाज का चेहरा दिखा गया एक गधा

कुल्लू। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में चल रहे ‘कुल्लू रंग मेला’ के तीसरे दिन ऐक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू के कलाकारों ने ‘एक था गधा उर्फ अलादाद खां’ नाटक का मंचन किया। प्रख्यात नाटककार शरद जोशी के लिखित इस नाटक का निर्देशन केहर सिंह ठाकुर ने किया है। नाटक आज के समाज को प्रतिबिंबित करता है। नाटक बताने की कोशिश करता है कि कई बातें ऐसी हैं जो आम आदमी को पता ही नहीं होती। नाटक एक ऐसे नवाब से शुरू होता है जो चाहता है कि प्रजा केवल…

Read More

शवों की भीड़ में अपनों की तलाश

कुल्लू। झीड़ी बस हादसे के बाद मातम में बदला कुल्लू अस्पताल का माहौल रात भर लोगों को रुलाता रहा। अपनों की तलाश में कोई अस्पताल पहुंचता और नजर के सामने पड़े शव को देखकर रो उठता। परिजनों की दर्दनाक चीखों से आसपास के लोग भी आंसू नहीं रोक पाते। कोई अपनी मां, तो कोई भाई और तो कोई पिता के खोने के गम में दहाड़े मारते हुए बदहवाश से अस्पताल का कौना-कौन छान मारते। कुल्लू अस्पताल में शायद ही पहले कभी इतनी भीड़ जमा हुई हो। हजारों की तादाद में…

Read More

हर किसी की आंख से छलक पड़े आंसू

आनी (कुल्लू)। कुल्लू बस हादसे में काल का ग्रास बने आउटर सिराज के ग्यारह लोगों में चार एक ही परिवार से थे। निरमंड के अरसू के रहने वाले जीवानंद पाठक, उनकी पत्नी बलासु देवी और उनकी दो जवान बेटियों की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद जहां पूरा अरसू क्षेत्र शोकाकुल है, वहीं जीवानंद और उनकी पत्नी के सजाए अरमान खत्म हो गए। दंपति ने अपनी बेटियों की धूमधाम से शादी करने के जो सपने देखे थे, वे भी खत्म हो गए। हादसे के दिन जीवानंद अपने परिवार…

Read More

लिफ्ट लेकर पकड़ी ‘मौत की बस’

आनी (कुल्लू)। बुधवार को कुल्लू से आनी की ओर आ रही निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर 40 से ज्यादा लोगों की मौत से जहां जिला और प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं आनी मेले में शरीक होने आ रहे दर्जन भर लोगों की मौत से आनी क्षेत्र में मातम छा गया। बस में मौत का ग्रास बने आनी पंचायत के शाई गांव के कुल्लू में आईटीआई के छात्र राजेंद्र कुमार (22) की मौत से उसके बूढ़े बीमार दादा-दादी, पिता राज कुमार राजू, माता कृष्णा देवी…

Read More

किन्नौर के लियो में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

सांगला (कुल्लू)। किन्नौर जिले के लियो में चार दिन तक चलने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 35 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल को 21 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 35 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्राफी भेंट…

Read More

आनी मेले में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

आनी (कुल्लू)। कुल्लू से आनी आ रही बस के ब्यास नदी में गिरने से आनी क्षेत्र के करीब ग्यारह लोगाें की मौत हो गई है। इससे पूरा आनी क्षेत्र शोक में डूब गया है। वहीं, मेला कमेटी ने भी साफ कर दिया है कि मेले में आयोजित होने वाली शेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन अब नहीं किया जाएगा। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों की संख्या नाम मात्र थी। बुधवार को कुल्लू से आनी आ रही एक निजी बस नगवाईं के पास नदी में गिर गई थी। इसमें अधिकांश…

Read More

तो खतरे में है मित्र कीटों का अस्तित्व

खराहल (कुल्लू)। फसलों की अधिक पैदावार की होड़ और अनभिज्ञता के कारण खेत खलियानों में इस्तेमाल हो रहे कीटनाशकों से मित्र कीटों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। यही नहीं अधिक कीटनाशकों का इस्तेमाल साग सब्जियों और फलों पर करने से स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता है। किसानों-बागवानों तथा पर्यावरण का सहायक माने जाने वाले मित्र कीट के वजूद पर मंडराए खतरे से पर्यावरण प्रेमी भी चिंतित हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में इन मित्र कीटों की अहम भूमिका होती है। अधिकतर किसान और बागवान इस…

Read More

सेना में नौकरी का जल्द मिलेगा मौका

कुल्लू। प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना की खुली भर्ती 18 से 25 मई तक तृतीय इंडिका रिजर्व बटालियन मैदान पंडोह मेें होगी। बचत भवन कुल्लू में पत्रकारवार्ता में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक वर्ग, धर्मगुरु, हवलदार शिक्षक और डीएससी के पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि 18 मई को जिला मंडी के सदर मंडी, चच्योट, थुनाग, लडभड़ोल, संधोल और करसोग तहसील के उम्मीदवारों के…

Read More