केलांग। घाटी में मौसम ने डेढ़ दशक का रिकार्ड तोड़ दिया है। बारिश के साथ चोटियों और ऊंचाई पर बसे रिहायशी इलाकों में बर्फ गिरने का क्रम जारी है। बुजुर्गों का दावा है कि घाटी में ठंड ने पिछले करीब डेढ़ दशकों का रिकार्ड तोड़ डाला है। शनिवार को बारिश की फुहारों के साथ ही रोहतांग दर्रा समेत घाटी की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। घाटी में दिन का पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया है। ठंड के कारण घाटी के ऊपरी पटन समेत, चंद्रा…
Read MoreCategory: Kullu
जिंदगी जीने की राह दिखा गई आत्महत्या की दुकान
कुल्लू। कलाकेंद्र कुल्लू में चल रहे नौ दिवसीय नाट्य उत्सव कुल्लू रंग मेला के छठे दिन एक्टिव मोनाल कल्चरल संस्था के कलाकारों ने हास्य नाटक आत्महत्या की दुकान का मंचन किया। आशा वर्मा के लिखित तथा केहर सिंह ठाकुर के निर्देशित इस नाटक के जरिये समाज की विसंगतियों को कुशलता के साथ सामने रखा। मानव जीवन को झकझोर देने वाले नाटक के नायक अटपटे लाल उर्फ एटीपी ने आत्महत्या की दुकान खोल रखी होती है। दुकान में जो ग्राहक आते हैं वे समाज और देश में व्याप्त अनेक विकृतियों के…
Read Moreकुल्लू में अब दूरबीन से होंगे आपरेशन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं कुल्लू अस्पताल में दूरबीन विधि से सर्जरी भी संभव हो पाएगी। इसके लिए कुल्लू अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस पर 81 लाख 32 हजार 684 रुपये खर्च होंगे। कुल्लू अस्पताल पर कुल्लू के अलावा मंडी और लाहौल-स्पीति जिला के मरीजों के उपचार की जिम्मेवारी है। लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते जटिल आपरेशन के केसों को जिला से बाहर रेफर करना पड़ता है। अब नई सुविधाएं मिलने के बाद मरीजों को यह परेशानी…
Read Moreसर्वलाल के हाथ मिड डे मील वर्कर्स की कमान
कुल्लू। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के खंड स्तरीय सम्मेलन में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर सर्वलाल अध्यक्ष चुने गए। इनके कर्म चंद और दुर्गा देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्यामा शर्मा सचिव, नैना और सोमलता उप सचिव और टशी ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त डोलमा, अनीता कुमारी, खूबकला, कृष्णा देवी, राहिणा और गीता देवी को सदस्य नियुक्त किया है। इससे पूर्व कुल्लू में आयोजित इस खंड स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन किसान सभा के सह सचिव एवं जिला महासचिव होतम राम सौंखला ने किया। उन्होंने कहा कि…
Read Moreविकास कार्यों को गति देगा लाडा का पैसा : महेश्वर
कुल्लू। सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि विभिन्न कंपनियों से लोकल एरिया डेवलेपमेंट आथारिटी के तहत जमा राशि का सदुपयोग कर घाटी के विकास कार्यों में होगा। महेश्वर सिंह शनिवार को लगघाटी के शालंग दौरे पर यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। महेश्वर सिंह ने कहा कि लगघाटी के किसानों और बागवानों की सुविधा हेतु सब्जी मंडी का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से इस बारे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सब्जी मंडी के निर्माण से यहां के लोगों…
Read Moreचालकों को मोबाइल रखने पर लगाएं पाबंदी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू खंड की बैठक टीचर होम सरवरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान केएल सूद ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर और जिला महासचिव प्रेम चंद, जिला संगठन मंत्री नौमी राम, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान गोयल, कृपाल चंद आदि उपस्थित रहे। बैठक में आलम चदं भेखली तथा झीड़ी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जनवरी 2006 से पूर्व…
Read More15 से उड़ान भरेगा करोड़ों का कारोबार
कुल्लू। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कुल्लू और मनाली में समर सीजन शुरू होने के बावजूद अभी तक कारोबार गति नहीं पकड़ पाया है। लेकिन पंद्रह मई से हवाई उड़ानों के शुरू होने की सूचना से कारोबारियों की बांछें खिल उठी हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि हवाई सेवाएं शुरू होने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। गौरतलब है कि हर साल कुल्लू-मनाली में करोड़ों रुपये का पर्यटन कारोबार होता है। देवभूमि कुल्लू सहित प्रदेश के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी में भारी कमी आई है। अब 15…
Read Moreआनी में जुआ खेलते ग्यारह धरे
कुल्लू। जिला स्तरीय आनी मेले की आड़ में जुआ खेलते ग्यारह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। बस अड्डा आनी के पास जुआ खेल इन लोगों से पुलिस ने 4850 रुपये की नगदी भी बरामद की है। छापेमारी एसएचओ राज कुमार की अगुवाई में की गई। डीएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Read Moreशमशी की मीना और ज्वाला प्रथम
कुल्लू। जिला के शमशी स्थित होली ऐंजल्स स्कूल में मदर दिवस पर बच्चों ने शानदार कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सपना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की माताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर आयोजित चेयर रेस स्पर्धा में मीना ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। पासिंग द पास में ज्वाला विजयी रही है। मॉडलिंग में मीरा, हिंदी प्रतियोगिता में बबीता रानी, चार्मिंग में शालु ठाकुर, स्माइल में अलका ठाकुर, मिस पर्सनेल्टी में सुषमा…
Read Moreओवरलोडिंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा
आनी (कुल्लू)। आनी पुलिस ने वाहनों में ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बस हादसे के बाद पुलिस ओवरलोडिंग वाहनों पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस ने जरूरत से अधिक सवारियां ठूंसने पर तीन बसों समेत दस वाहनों के चालान किए। डीएसपी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि ओवरलोडिंग हादसों की एक मुख्य वजह है। इसलिए पुलिस जरूरत से अधिक सवारियां भरने वालों पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि तीन बसों समेत दस वाहनों से पुलिस ने 11 हजार 800 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।…
Read More