
कुल्लू। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के खंड स्तरीय सम्मेलन में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर सर्वलाल अध्यक्ष चुने गए। इनके कर्म चंद और दुर्गा देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्यामा शर्मा सचिव, नैना और सोमलता उप सचिव और टशी ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त डोलमा, अनीता कुमारी, खूबकला, कृष्णा देवी, राहिणा और गीता देवी को सदस्य नियुक्त किया है।
इससे पूर्व कुल्लू में आयोजित इस खंड स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन किसान सभा के सह सचिव एवं जिला महासचिव होतम राम सौंखला ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। सरकार की मजदूर विरोध नीतियों के चलते मिड डे मील वर्कर्स का शोषण बड़े पैमाने पर हो रहा है। मजदूरों का मासिक वेतन बहुत कम है। इसके चलते मजदूरों को परिवार पालना मुश्किल हो गया है। सरकार लगातार मिड डे मील के मजदूरों की छंटनी कर रही है। वहीं मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला महासचिव कांता महंत ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार मिड डे मील वर्कर्स का शोषण कर रही है। मिड डे मील वर्कर्स को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा। न ही मिड डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जा रहा है। उन्होंने वर्कर्स को आपसी एकता कायम रखते हुए कड़े संघर्ष को तैयार रहने की अपील की।
