टापरी में सतलुज में कूद गई लड़की!

सांगला (किन्नौर)। जिले के टापरी में पंद्रह वर्षीय एक लड़की सतलुज नदी में कूद गई। लड़की ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि अपनी मां के साथ चगांव की एक दंपति की ओर से अकसर मारपीट करने से दुखी होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने चगांव निवासी कर्मचंद नेगी और उसकी पत्नी विद्या देवी के खिलाफ मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने बताया कि सुसाइड नोट लड़की के नाना की गाड़ी में…

Read More

चार दिन बाद भी एनएच बहाल नहीं

रिकांगपिओ (किन्नौर)। काशंगनाला में अवरुद्ध नेशनल हाईवे-22 चार दिन बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य समेत अन्य जरूरी वस्तुओं को लेकर पूह ब्लॉक जा रही गाड़ियों समेत सैकड़ों वाहन हाईवे के दोनों ओर फंसे हैं। इधर, सीमा सड़क संगठन का कहना है कि पहाड़ी से लगातार पत्थर दरक रहे हैं, जिससे सड़क बहाली कार्य लंबा खिंचता जा रहा है। काशंगनाला में शुक्रवार को चट्टानें गिरने से सड़क बंद हो गई थी। हालांकि, सीमा सड़क संगठन…

Read More

नागछतरी के साथ चार लोग गिरफ्तार

सांगला (किन्नौर)। यहां बटसेरी के साथ लगते सिगन पुल के पास पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चार लोगों को नागछतरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नागछतरी को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने बताया कि आरोपी शनिवार देर रात बटसेरी से सांगला की ओर पैदल नागछतरी लेकर जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात को सिगन पुल के पास नाका लगा रखा था।…

Read More

किन्नौर में सड़ने नहीं दिया जाएगा सेब : जगत

रिकांगपिओ (किन्नौर)। विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिले में सेब को सड़ने नहीं दिया जाएगा। जिले के रारंग, लिप्पा, जंगी और आसरंग के दौरे पर निकले विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि सीजन शुरू होने से पहले अवरुद्ध सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने आईपीएच विभाग को प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुई कूहल और पेयजल योजनाओं की जल्द बहाली के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग क्षतिग्रस्त मकानों को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। आकलन रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों…

Read More

निचार में सेब पर माइट-स्कैब का हमला

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के निचार ब्लॉक में सेब माइट और स्कैब रोग की चपेट में आ गया है। फसल के एक साथ दो रोगों की चपेट में आने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। फसल को रोग से बचाने के लिए बागवानों ने विशेषज्ञों से सलाह मांगी है। निचार ब्लॉक के निचार, बरी, सुंगरा, पौंडा आदि पंचायत में सेब बगीचों में माइट और स्कैब फैल गया है। अजय कुमार, अनिल, जोगेंद्र, कृष्ण, कपिल, जगदेव, रामलाल, प्यारे लाल, दिनेश, दिलाराम और संझा राम आदि बागवानों ने उद्यान विभाग के विशेषज्ञों…

Read More

सांगला, पूह पहुंची आपदा प्रबंधन टीम

सांगला/रिकांगपिआ (किन्नौर)। जिले में 16 और 17 जून को भारी बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए पहुंची केंद्रीय आपदा प्रबंधन की टीम ने बुधवार को पूह और सांगला क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्र के लोगों ने टीम से गुहार लगाई कि उनके कृषि ऋण को माफ करवा दिया जाए। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में किसानों और बागवानों की नकदी फसलें तबाह हो चुकी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर तैनात वीना कुमारी मीणा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की टीम किन्नौर पहुंची है। बुधवार…

Read More

बूरंग नाले के जलस्तर ने बढ़ा दी परेशानी

सांगला (किन्नौर)। जिले के निचार खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत रूपी के लोगों को बूरंग नाले का जलस्तर बढ़ने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि इस गांव के लोगों को खाद्य सामग्री लाने के लिए भी करीब चालीस किलोमीटर का पैदल सफर कर बाजार पहुंचना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब किसी बीमार को अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों को निगुलसरी, भावानगर, रामपुर, शिमला और रिकांगपिओ जाने के लिए बड़ा कंबा से करीब चालीस किमी…

Read More

सांगला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सांगला (किन्नौर)। 15 और 16 जून को भारी बारिश से बंद सड़कों, राशन की कमी और रसोई गैस जैसे अन्य मुद्दों को लेकर सांगला संघर्ष समिति ने भाजपा के साथ मिल कर सांगला में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदेश सरकार और किन्नौर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल और उपायुक्त को ज्ञापन भेजा। वीरवार को लोगों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से सांगला बाजार होते हुए रावमापा तक एक विशाल रैली निकाली और सांगला क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने…

Read More

काफनू यांगपा मार्ग एक माह से बंद

सांगला (किन्नौर)। जिले के निचार खंड के काफनू यांगपा लिंक मार्ग के बहाल न होने के कारण क्षेत्र की करीब पांच हजार आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से जहां क्षेत्र में खाद्य सामग्री पहुंचाने में दिक्कत हो रही है वहीं, क्षेत्र से मरीजों को अस्पताल तक लाने में भी लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। 15 जून को हुई भारी बारिश के बाद सड़क पूर्ण रूप से बंद पड़ी है। सड़क बंद होने से ग्राम पंचायत यांगपा के…

Read More

देवी-देवता की मूर्तियां और अन्य सामान बरामद

सांगला (किन्नौर)। जिले के रकछम गांव के देवता शमशरी और मां भगवती के मंदिर से चोरी कुछ मूर्तियां और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए नेपाली मूल के लोगों द्वारा राज उगलने पर पुलिस मूर्तियों तक पहुंच पाई। मूर्तियां और सामान सांगला के बनालंग में सड़क से करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर ढांक में छिपाया गया था। डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर हिरासत में लिए गए दो नेपालियों में…

Read More