तीसा (चंबा)। लोक निर्माण विभाग ने कल्हेल से बंजली तक सड़क तो बना बना दी है, लेकिन पिछले लगभग दस साल से इस सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई गई। ऐसे में इस सड़क की हालत दयनीय बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजकुमार, नरेश कुमार, सूरज, दिनेश सिंह, प्रकाश चंद, विनोद कुमार, कमलेश, कश्मीर सिंह, प्यार चंद और विजय कुमार ने बताया कि सड़क ही हालत खस्ता होने के कारण इस…
Read MoreCategory: Chamba
अब एकसाथ मिलेंगी दो वर्दियां
चंबा। अब दूसरी वर्दी के लिए स्कूली बच्चों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार दोनों स्कूल वर्दियां एक साथ मिल जाएंगी। इसकी खेप पहुंच चुकी है और जल्द स्कूली बच्चों को वार्दियां वितरित कर दी जाएंगी। पहले चरण में छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के 48 हजार 935 बच्चों को वर्दियां प्रदान की जाएगी। इसमें 25 हजार 386 छात्र व 23 हजार 549 छात्राएं शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुफ्त स्कूल यूनिफार्म स्कीम के तहत सरकार की ओर से पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को…
Read More25 सोलर लाइट का किया लोकार्पण
सलूणी (चंबा)। लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने भलेई माता मंदिर में सौलर लाइटों का लोकार्पण किया। यहां पर चार लाख रुपये की राशि से 25 सौलर लाइटें स्थापित की गई हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भर्लेई शक्तिपीठ में न केवल चंबा जिला, बल्कि अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके चलते श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए सौलर लाइटें स्थापित कर दी गई है। इससे पहले उन्होंने भलेई मंदिर में पूजा अर्चना की। भलेई मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर, सचिव अमर चंद शर्मा ने मंदिर पहुंचने…
Read Moreसरकार से फिर मांगेंगे हस्तक्षेप
होली (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भरमौर-होली दौर के दौरान स्थानीय लोगों को उनकी कई मांगें पूरी होने की उम्मीद है। सबसे पहले तो ग्रामीण यहां लग रहे होली-बजौली प्रोजेक्ट की सुरंग निर्माण को लेकर लंबे समय से सरकार सेहस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कंपनी व ग्रामीणों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले एक एक्सपर्ट कमेटी विवाद को सुलझाने आई थी, लेकिन इसके रवैये को लेकर ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री के होली दौरे के दौरान…
Read Moreकॉलेज गेट पर जड़ दिया ताला, दो घंटे चला हंगामा
चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में एससीए अध्यक्ष व कॉलेज प्रवक्ता के बीच हुई बहस के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई ने जमकर हंगामा किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुबह कॉलेज कैंपस में विरोध रैली निकाल कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक कॉलेज का मुख्य द्वार बंद रखा और जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर बैठ गए और नारेबाजी की। कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन से एक ही मांग पर अड़े थे कि जिस प्रवक्ता ने एससीए अध्यक्ष से दुर्व्यवहार किया है,…
Read Moreस्कूल तो खोल दिए, शिक्षक कौन देगा
चंबा। सरकार ने स्कूल तो खोल दिए हैं, लेकिन उनमें शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई। इसके कारण जिला के करीब 46 हजार छात्र-छात्राओं क ा भविष्य अधर में लटक गया है। मौजूदा समय में जिला के 15 ब्लॉक में 1380 के करीब सरकारी स्कूल चल रहे हैं। इसमें 1130 प्राइमरी और 250 मिडल स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में से अधिकांश स्कूलों में स्कूल मुखियाओं सहित शिक्षकों के 380 के करीब पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें जेबीटी के 344, सीएचटी के 16 और एचटी के 20 पद रिक्त…
Read Moreबौदेंड़ी और टुंडी वार्ड में कांग्रेस काबिज
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के टुंड़ी-13 वार्ड के जिला परिषद के उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तिलक राज ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सिंह को 1415 वोटों से हराया। इस सीट के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें कांग्रेस समर्थित तिलक राज ने 3473, भाजपा समर्थित सतपाल सिंह ने 2058, संदीप सिंह ने 622, सुभाष जरियाल ने 466, देस राज ने 873 व बिमला देवी ने 200 मत हासिल किए। कुल मतों में से 62 मत कैंसिल हो गए।…
Read Moreएससीए अध्यक्ष-प्रवक्ता में तकरार
चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में एक बाहरी युवक के मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने को लेकर लोक प्रशासन के प्रवक्ता डा. गौतम व एससीए अध्यक्ष परमेंद्र सिंह में तकरार हो गई है। डा. गौतम ने एससीए अध्यक्ष के साथ खड़े इस युवक को लेकर सख्ती बरतनी चाही तो एससीए अध्यक्ष ने उसका बचाव किया। इससे खफा प्रवक्ता ने इसके बाद फार्म अटेस्ट करवाने आए एससीए अध्यक्ष को फार्म अटेस्ट करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों में बहस हो गई। एससीए अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को…
Read Moreहड़ताल पर डटे ग्रामीण और कामगार
होली (चंबा)। ग्राम पंचायत न्याग्रां के ग्रामीणों व कंपनी में काम कर रहे कामगारों ने जीएमआर कंपनी का काम बंद करवा दिया है। स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी हुकम चंद, राम सिंह, संजय कुमार, चंचला, राजीव, कृष्ण, अशोक, राजेश, कांता, धोगरू, ओंकार, प्रेम चंद, मुन्ना और विक्रांत ने बताया कि जब जीएमआर कंपनी का काम शुरू हुआ था तो कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं को कंपनी में भर्ती करने का वादा किया था, लेकिन जब उन्हें वेतन जारी किया गया तो…
Read Moreमोरठू पंचायत में 75 प्रशित मतदान
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत मोरठू में जिला परिषद चुनावों के लिए 75 प्रतिशत मतदान हुआ। इस पंचायत के कुल पांच वार्डों में 529 मतदाताओं में से 336 ने मतदान किया। यहां पर पांच पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे। इसमें मोरठू वार्ड में जिला परिषद चुनावों के लिए 33 पुरुष और 31 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। खवाड़ा वार्ड में 34 पुरुष और 28 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। भाटी वार्ड में 35 पुरुष और 23 महिलाओं ने वोट डाले। जिला वार्ड में 25 पुरुष 34 महिला मतदाताओं ने वोट…
Read More