
तीसा (चंबा)। लोक निर्माण विभाग ने कल्हेल से बंजली तक सड़क तो बना बना दी है, लेकिन पिछले लगभग दस साल से इस सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई गई। ऐसे में इस सड़क की हालत दयनीय बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजकुमार, नरेश कुमार, सूरज, दिनेश सिंह, प्रकाश चंद, विनोद कुमार, कमलेश, कश्मीर सिंह, प्यार चंद और विजय कुमार ने बताया कि सड़क ही हालत खस्ता होने के कारण इस पर सफर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग व सरकार के नुमाइंदों से सड़क को पक्का करने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से फिर मांग की है कि इस सड़क को जल्द पक्का किया जाए। इससे स्थानीय बाशिंदों को आवाजाही के लिए सुविधा मिलेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सौरभ चौधरी ने बताया कि तीसा मंडल की सड़कों को पक्का करने का काम चला हुआ है। जल्द इस सड़क को भी पक्का कर दिया जाएगा।
