
सलूणी (चंबा)। लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने भलेई माता मंदिर में सौलर लाइटों का लोकार्पण किया। यहां पर चार लाख रुपये की राशि से 25 सौलर लाइटें स्थापित की गई हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भर्लेई शक्तिपीठ में न केवल चंबा जिला, बल्कि अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके चलते श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए सौलर लाइटें स्थापित कर दी गई है। इससे पहले उन्होंने भलेई मंदिर में पूजा अर्चना की। भलेई मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर, सचिव अमर चंद शर्मा ने मंदिर पहुंचने पर सांसद राजन सुशांत का स्वागत किया। उन्होेंने सांसद को कमेटी की ओर से भलेई माता का स्मृति चिन्ह, माता की चूनी व शाल देकर सम्मानित किया। इससे पहले सुबह दस बजे उन्होंने सुरंगानी में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके अलावा ग्राम पंचायत कंगेड़ के समा गांव में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नेरंग से बग्गी तक सात किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पणताह में सामुदायिक भवन के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान ग्राम पंचायत कंगेड़ के प्रधान विजय कुमार, बरंगाल के प्रधान राज कुमार, भलेई के पूर्व प्रधान घिंद्र सिंह, कैलाश चंद मौजूद रहे।
इंसेट………….
सराय के लिए पहली किस्त जारी
भलेई मंदिर में सराय का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग आठ लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भलेई माता मंदिर दौरे के दौरान सांसद राजन सुशांत ने सराय निर्माण के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये की पहली किस्त मंदिर क मेटी क ो जारी कर दी है। अगली किस्त काम शुरू होने पर जारी की जाएगी। यहां पर सराय का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को भजन कीर्तन करने के लिए सुविधा मिलेगी।
