शहर के दो वार्डों में पार्किंग का काम लटका

चंबा। शहर के दो वार्डों में पार्किंग का काम अधर में लटक गया है। इस कारण शहरवासियों को वाहन खड़े करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से शहर के जुलाहकड़ी, सुलतानपुर व जनसाली वार्ड में पार्किंग का निर्माण किया जाना है। इसके लिए नगर परिषद को 20-20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके अलावा पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुके हैं। नगर परिषद की ओर से सुलतानपुर वार्ड में तो पार्किंग निर्माण का काम शुरू कर दिया…

Read More

सोसाइटियों के हजारों खाताधारकों को संकट

चंबा। जिला सहकारिता विभाग में करीब बीस वर्ष से एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसका सीधा असर करीब चालीस हजार खाता धारकों पर पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। एक-एक करके बीस वर्ष में जिले में 46 कर्मचारियों के पद खाली हो गए हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी पदोन्नत होने के बाद अन्य जिलों में भेजे जा रहे हैं। मौजूदा समय में हालात ऐसे हैं कि विभाग के लिए स्वीकृत 65 पदों में से 46 पद खाली…

Read More

प्रशासन भूल गया धुलाड़ा बस हादसे के जख्म

चंबा। सरकारी और निजी वाहनों में ओवरलोडिंग का सिलसिला अभी तक नहीं रुका है। निजी बसों में ठूंस ठूंस कर सवारियां बिठाई जाती रहीं। इसके अलावा कुछ सरकारी रूटों की बसों में भी दूसरी बस सेवा न होने के कारण छत पर सवारियां बिठाकर ले जाई जा रही हैं। पिछले साल हुए धुलाड़ा बस हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन ने दूरदराज के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के दावे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। जिला के अधिकतर ग्रामीण इलाकों में अभी भी यातायात…

Read More

और अस्पताल में ही टल्ली हो गया मरीज

चंबा। जिला अस्पताल में एक मरीज शराब पीकर स्टाफ पर हावी हो गया। जमकर उत्पात मचाने के बाद भी जब शराबी मरीज नहीं माना तो अस्पताल प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। इससे पूर्व भी शराबी कई बार अस्पताल में आकर हुड़दंग मचा चुके हैं। यही नहीं एक मरीज तो यहां से गायब भी हो गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पहरा कड़ा करने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार को टल्ली मरीज ने इन सब दावों की पोल खोलकर रख दी। वार्ड नंबर दो में दाखिल एक…

Read More

भलेई स्कूल के निखिल और स्वाति रहे अव्वल

सुंडला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भलेई में राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान के अंतर्गत जैव विविधता संरक्षण दिवस बनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य बलवीर पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग भाषण प्रतियोगिता में स्वाति नय्यर पहले और अलका दूसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में खुशबू पहले जबकि अनुराग दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में वरिष्ठ वर्ग में निखिल पहले जबकि भूपेश दूसरे स्थान रहे। कनिष्ठ वर्ग में सादित प्रथम और अवंतिका द्वितीय रही।…

Read More

तूफान व बारिश से सेब-गेहूं को नुकसान

चंबा । तेज तूफान और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, वहीं किसान और बागवानों की चिंता भी बढ़ा दी है। शुक्रवार रात को आए तेज तूफान और बारिश के चलते सेब व गेहूं की फसल को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा। उधर, तूफान से किसानों और बागवान को नुकसान भी हुआ है। बारिश होने के बाद अब लोगों ने गर्मी की तपिश से काफी हद तक राहत पाई…

Read More

जॉब ओरिएंटिड कोर्सेज को रिस्पांस नहीं

चंबा। भले ही सरकार की ओर से स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू कर दिए हों लेकिन अधिकांश स्कूलों के छात्र-छात्राएं इनसे अनजान हैं। वोकेशनल विषय के बारे में उचित जानकारी न होने के कारण छात्र कोर्स में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। खासकर छात्राओं की वोकेशनल कोर्स में कोई रुचि देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में निदेशालय की ओर से वोकेशनल कोर्स के दो ट्रेड जारी किए हैं। इसमें एक ट्रेड सिक्योरिटी और दूसरा आईटीइएस हैै। इसके लिए अभी तक एक भी छात्रा ने…

Read More

बीपीओ से स्कूली वर्दी का हिसाब तलब

चंबा। शिक्षा विभाग ने जिला भर के डीपीओ और बीपीओ से स्कूली बच्चों को दी गई मुफ्त स्कूल यूनिफार्म का हिसाब तलब किया है। विभाग ने एक हफ्ते के भीतर यूनिफार्म का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट उपनिदेशक कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की सूरत में बीपीओ और डीपीओ के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से गत वर्ष जिला भर के 15 ब्लाक के लिए पहले चरण में 45 हजार 756 बच्चों के लिए वर्दी वितरित की गई थी। इसमें…

Read More

शादी समारोहों को मिलेगी लकड़ी

चंबा। शादी समारोहों के मौके पर अब गैस पर खाना पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की ओर से लोगों को शादी समारोह के लिए लकड़ी मुहैया करवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक शादी-समारोहों के लिए लोग अब वनों से लकड़ी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को वन विभाग को अर्जी देनी पड़ेगी। विभाग की ओर से जरूरत के हिसाब से लोगों को लकड़ी मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए भी विभाग लोगों को लकड़ी मुहैया करवाएगा। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग शादी…

Read More

एफआरयू चुवाड़ी में चिकित्सकों के छह पद खाली

चुवाड़ी चंबा। डाक्टरोें व अन्य स्टाफ की कमी के कारण स्थानीय एफआरयू में मरीजों को उपचार करवाने में काफी परेशानी हो रही है। यहां मौजूदा समय में दो ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को ओपीडी में मरीजों का चेकअप करना पड़ रहा है। साथ ही उपचाराधीन मरीजों को भी देखना पड़ रहा है। सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों को इन दिनों 24 घंटे सेवाएं देनी पड़ रही हैं। दिन के समय ओपीडी में 150 से 200 के करीब मरीज उपचार के लिए पहुुंच रहे हैं।…

Read More