चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल एक मरीज भाग गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को यह मरीज अस्पताल से कहीं निकल गया। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली है। इस बारे में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया है। जिला अस्पताल के वार्ड तीन में कमल कुमार (31) का उपचार चल रहा था। कमल कुमार ने अस्पताल में दाखिल होने से पहले बताया था कि उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ है। इससे उसके सिर और मुंह में चोटें आई…
Read MoreCategory: Chamba
चंबा शहर के आसपास लहरा रही भांग
चंबा। जिला मुख्यालय में नशेड़ियों की मौज है। शहर के आसपास के इलाकों में इन दिनों भांग लहलहा रही है। इसे काटने की मुहिम शुरू नहीं की जा सकी है। सरकारी कार्यालयों के बाहर भी भांग उगी भांग को देखा जा सकता है। भांग को उखाड़ने के लिए अभी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के छात्रों ने ही अभियान चलाया है। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे नशेड़ियों की खूब मौज लगी हुई है। हर साल अप्रैल माह में उगी भांग को…
Read Moreप्रधान पर लगाया स्कीमें बदलने का आरोप
चंबा। ग्रामसभा में पास हुए प्रस्ताव का एजेंड़ा बदलने से बिफरे आयल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मिला। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत उपप्रधान बृज लाल, योग राज, हरिया राम, हुगत राम, होशियार सिंह और मोती सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर 2012 को ग्राम पंचायत आयल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ था। ग्रामसभा में प्रस्ताव अलग-अलग स्कीमों के लिए डाले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रधान ने…
Read Moreबाथरी में आल्टो खाई में गिरी, एक की मौत
नैनीखड्ड (चंबा)। बाथरी के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की गंभीर हालत में रावी अस्पताल पठानकोट में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आल्टो कार नंबर पीबी 58 बी 9700 बाथरी से पठानकोट जा रही थी। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। कार को सुमित निवासी बाथरी (25)चला रहा था। इनके साथ इनके पिता…
Read Moreखज्जियार में हेली टैक्सी सेवा सात से
चंबा। खज्जियार में सात मई को हेली टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है। यह प्रदेश में पहली हेली टैक्सी सेवा है। राजीव सहगल ने बताया कि खज्जियार में एक निजी रिजॉर्ट में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण यह सेवा पिछले साल शुरू नहीं हो पाई थी। इस सेवा को चलाने का मुख्य उद्देश्य चंबा को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन ने इस कार्य को सफल बनाने में बहुत सहयोग किया है। जिला चंबा भौगोलिक दृष्टि…
Read Moreसाहब! बस अड्डा न बनने से लग रहा जाम
चंबा। शहर की समस्याओं को लेकर चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल के सदस्य शुक्रवार को उपायुक्त से मिले। सदस्य प्रवीन शेखड़ी, नरेश पुरी, उमेश पुरी, हरबंस पुरी, मोहिंद्र पुरी, एससी नैय्यर, सुरेंद्र, दीपक और राजिंद्र ने बताया कि चंबा बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा बस स्टैंड छोटा होने के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। प्रदेश सरकार की ओर से हमीरपुर, मंडी और ऊना बस अड्डे…
Read Moreसोने की खरीद पर सात प्रतिशतछूट
चंबा। मुख्य डाकघर में सोने के सिक्के ब्रिकी के लिए रखे गए हैं। इन सिक्कों को स्विटजरलैंड की रिलायंस मनी इंफास्ट्रक्चर कंपनी डाकघर विभाग के माध्यम से बेचेगी। इन सिक्कों को खरीदने पर ग्राहकों को सात प्रतिशत की छूट मिलेगी। रिलायंस मनी इंफास्ट्रक्चर कंपनी के सहायक प्रबंधक सुतिक्षन वतिश ने बताया कि कंपनी की ओर से दो जून 2012 से स्थानीय डाकघर में सोने के सिक्कों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक जिला डाक विभाग की ओर से 1 किलो 560 ग्राम सोना और 181 सिक्के…
Read Moreअनसेफ घोषित होंगे भूकंप से क्षतिग्रस्त स्कूल
चंबा। भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुए स्कूल भवनों को अनसेफ घोषित किया जा सकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुए भूकंप के झटकों के कारण जिला के कई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण स्कूली बच्चों को खुले आसमान तले पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने स्कूल मुखिया को निर्देश दिए हैं कि जल्द क्षतिग्रस्त भवनों की…
Read Moreटेंपो लुढ़का, छह लोग घायल
चंबा। चंबा थाना में प्रवीन कुमार पुत्र ब्यास देव निवासी फाट सिढ़कुंड की शिकायत पर चालक रमेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी बृज मोहन शर्मा ने बताया कि रमेश कुमार टेंपो नंबर एचपी 73-1074 को लेकर भलेई माता मंदिर से माणी जा रहा था, इसी दौरान नियाड़ी मोड के पास पहुंचा तो टेंपो एकदम सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में छह व्यक्ति घायल हो गए हैं। उन्हाेंने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।…
Read Moreभूकंप पर शोध को गंभीर नहीं प्रदेश सरकार
चंबा। प्रदेश में भूगर्भीय हलचल पर नजर रखने को लेकर प्रदेश सरकार के पास अपना न तो कोई शोध संस्थान है और न ही कोई मानिटरिंग स्टेशन है। इस संबंध में धर्मशाला में हो रहे शोध कार्य से भी प्रदेश सरकार की मदद नहीं ले पाई है। इसका फायदा बाहरी राज्यों के संस्थान उठा रहे हैं। प्रदेश में केवल भूकंप आने से होने वाले नुकसान से बचने को डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट जरूर खड़ा कर रखा है। इसकी पोल कई बार खुल चुकी है। प्रदेश भूकंप को लेकर केंद्र की मदद…
Read More