मरीजों ने बोतल बंद पानी से बुझाई प्यास

चंबा। जिला अस्पताल के कई वार्डों और आपरेशन थियेटर में शुक्रवार को पानी नहीं आया। इस कारण उपचाराधीन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालत यह रही कि आपरेशन थियेटर में पानी न होने के कारण आपरेशन में प्रयोग होने वाले उपकरण भी उबाले नहीं जा सके। इस कारण अस्पताल में आपरेशन नहीं हो पाए हैं। पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने आईपीएच विभाग को भी सूचित किया। कर्मचारी भी समस्या का हल करने के लिए लगे रहे, मगर पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई…

Read More

अस्पताल से भाग नाले में लगाई छलांग, मौत

चंबा। जिला अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज ने वीरवार रात साल नाले में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नेक सिंह पुत्र चैन लाल 52 वर्ष निवासी मुगला अस्पताल में 1 मई को उपचार करवाने के लिए दाखिल हुआ था। 2 मई को मरीज रात 11 बजे के करीब बेड से उठकर वार्ड से बाहर चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकि न वह नहीं रुका। इसके बाद नर्स सेवा कक्ष में सेवाएं दे रही नर्स ने…

Read More

इरावती होटल, खेल विभाग के कार्यालय में आग

चंबा। शहर में शनिवार सुबह तीन स्थानों पर आग लगने से दहशत का माहौल रहा। हालांकि तीनों घटनाओं में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दोपहर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। पहली घटना में शहर के इरावती होटल के स्टोर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से 50 हजार रुपये का सामान न जलकर राख हो गया है। स्टोर में आग सुबह साढ़े सात बजे लगी। इसके बाद तुरंत होटल के कर्मचारियों ने फायरब्रिगेड को सूचित किया। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके…

Read More

भरमौर में सड़कों पर खर्च होंगे पौने नौ करोड़

भरमौर (चंबा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वीरवार को जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की जीवन रेखाएं होती हैं। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में जनजातीय क्षेत्र भरमौर में योजना मद के तहत आठ करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सड़क…

Read More

मनरेगा से बनेंगे आंगनबाड़ी भवन

चंबा। मनरेगा के तहत अब पंचायतों के विकास को और गति मिलेगी। अब योजना के तहत आंगनबाड़ी केेंद्र और खेल के मैदान बनाने को भी मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत हर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने का प्रावधान रहेगा। पहले मनरेगा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की व्यवस्था न होने से कई गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र बिना भवन ही चल रहे हैं। अब योजना के तहत मंजूरी मिलने से सभी आंगनबाड़ी भवनों को अपने केंद्र मिल जाएंगे। पहले इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से भी…

Read More

तीसा उपमंडल में चरमराई दूरसंचार सेवाएं

तीसा (चंबा)। ओएफसी चोरी होने से उपमंडल मुख्यालय में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा चरमरा गई है। हालत यह है कि तीन दिन से ब्राडबैंड और लैंडलाइन फोन सेवाएं ठप चल रही हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इलाके में 300 मीटर ओएफसी चोरी हो गई थी। इस कारण इलाके में लैंडलाइन और ब्राडबैंड सेवाएं बंद हो गई हैं। इससे डाकघरों, बैंकों और अन्य विभागों में काम रुक गया है। उपभोक्ता सुबह ही रोजाना की तरह डाकघरों…

Read More

हर तीन माह में शैक्षणिक रिपोर्ट लेगा विभाग

चंबा। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके चलते अब स्कूलों में तैनात अध्यापकों से छात्रों की संख्या को लेकर जवाब-तलब किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग जिला के तमाम प्राइमरी स्कूलों से हर माह शैक्षणिक रिपोर्ट लेगा। इसके अलावा तीन माह के बाद होने वाले हाउस टेस्ट की भी रिपोर्ट स्कूलों को देनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा जाएगा। इसके अलावा स्कूलों को समय-समय पर शिक्षकों के लिए आयोजित…

Read More

20 करोड़ से तर होंगे लोगों के हलक

चंबा। जिले के लोगों को जल्द ही पेयजल किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। आईपीएच विभाग को स्वीकृत पेयजल योजनाओं का काम जल्द शुरू करने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस राशि को अलग-अलग योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। पहले ऐसी योजनाओं को पैसा दिया जाएगा, जहां पर पेयजल किल्लत चल रही है। इसके अलावा इरीगेशन स्कीमों को भी सिरे चढ़ाया जाएगा। जो योजनाएं राशि खत्म होने के बाद अधर में लटक गई हैं, उन्हें भी गति मिलेगी। योजनाओं का काम पूरा होने…

Read More

महाराष्ट्र जाएंगे इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक

सिहुंता (चंबा)। हर्बल पर आधारित इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर महाराष्ट्र के महाबलेवर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्स्क संघ के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र ठाकुर और देश के प्रसिद्ध इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक डा. संजीव शर्मा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश महासचिव डा. रजनीश शर्मा और जिलाध्यक्ष डा. अशोक भारद्वाज ने बताया कि महाबलेश्वर में होने वाले कार्यक्रम में देशभर के इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक विशेषज्ञों के अलावा वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। डा. रजनीश शर्मा ने बताया कि डा. संजीव…

Read More

अब महिलाएं बनाएंगी पंचायत के विकास की योजना

चंबा। पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर अब महिलाएं भी अपनी राय दे सकेंगी। इसके लिए मनरेगा में काम कर रही महिलाओं के ग्रुप बनाए जाएंगे। हर पंचायत में 100 महिलाओं का ग्रुप बनेगा। पहले डीआरडीए की ओर से इन समूहों को उनके कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये ग्रुप अपनी-अपनी पंचायत के विकास की योजनाओं में अहम भूमिका अदा करेंगे। इन समूहों को सरकार की ओर से चलाई गई अलग-अलग योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इन समूहों को प्रशिक्षण देने…

Read More