चिल्ली में रीछ ने एक व्यक्ति को नोचा,मौत

हिमगिरी (चंबा)। हिमगिरी निवासी एक व्यक्ति पर रीछ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के अनुसार बुधवार सुबह जब एक व्यक्ति चिल्ली जंगल से गुजर रहा था तो वहां रीछ ने उस पर हमला बोल दिया और बुरी तरह नोच कर जख्मी कर दिया। इसका पता चलने पर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार देवी सिंह पुत्र कुदारी लाल निवासी हिमगिरी पर चिल्ली जंगल में एक रीछ ने हमला कर दिया। इससे देवी सिंह…

Read More

अपग्रेड होंगी आठ प्राइमरी पाठशालाएं

चंबा। जिला चंबा के आठ के करीब प्राइमरी स्कूल जल्द अपग्रेड होंगे। इन स्कूलों को स्तरोन्नत कर मिडल स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इन्हें स्तरोन्नत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला के शिक्षा खंड मैहला स्थित प्राथमिक पाठशाला लतरा, चंबा के सुलतानपुर, भरमौर के लेच स्कूल, सलूणी के द्रबेण, भड़ेला, चकरा, बिना और त्रेठा स्कूल को मिडल स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इनमें से हाल ही बिना और सुलतानपुर स्कूल को अपग्रेड किया जा चुका है। अन्य छह स्कूलों को भी…

Read More

युवतियों को मिलेगा स्वरोजगार का प्रशिक्षण

चंबा। हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन की ओर से जिला में 19 प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इन प्रशिक्षण केंद्रों को खोलने के लिए सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही इन केंद्राें में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निगम के दस केंद्र खोले जाएंगे। इसमें कुगती, लांबू, गुआड़, कुठेड़, तुंदा, सचुईं सैरीकाउ, सांह और रजोआ शामिल हैं। इसके अलावा एक केंद्र निगम के जिला कार्यालय, जांघी, पियूहरा, बलोठ और तीन केंद्र भटियात में खोले जाएंगे। इन केंद्रों में स्थानीय युवतियों को विभिन्न प्रकार का…

Read More

प्रभावितों के आंसू देख भावुक हुए वन मंत्री

बडग्रां (चंबा)। वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बुधवार को सड़क हादसे से प्रभावित बडग्रां पंचायत के पलाणी गांव का दौरा किया। उन्होंने दिवंगत युवकों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकारी सहायता के चेक वितरित किए। जैसे ही वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी गांव में पहुंचे तो गांव का वातावरण पीड़ित परिवारों के दर्द से गमगीन हो गया। मृतकों के परिजनों के आसुंओं और चित्कारों से वहां मौजूद सभी लोग द्रवित हो उठे। यह देख कर वन मंत्री भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं…

Read More

मांगें पूरी न हुई तो होगा आंदोलन

चंबा। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की संयुक्त समन्वय समिति की गेट मीटिंग अध्यक्ष चमन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निगम की ओर से समिति के साथ किए गए समझौतों पर अमल न करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि वैट लीजिंग स्कीम को कर्मचारियों के विरोध के बावजूद सरकार ने दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को दिए गए समिति के मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। समिति को वार्ता के लिए न बुलाए जाने पर निर्णय लिया…

Read More

बार्डर पर दोबारा तैनात करवाएंगे आईटीबीपी

सलूणी (चंबा)। जिला चंबा के किहार सेक्टर में आईटीबीपी की दोबारा तैनाती होगी। यह बात सांसद डा. राजन सुशांत ने भाजपा मंडल डलहौजी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही। बैठक स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की गई। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष खेम राज विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ सटे किहार इलाके से केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आईटीबीपी को बार्डर से हटा लिया गया है। इससे लोगों की सुरक्षा…

Read More

सड़कों पर सफर करना बना आफत

चंबा। जिले की सड़कों में सफर करना सवारियों के लिए आफत बन गया है। लोक निर्माण विभाग ने पांच डिविजनों में 477 के करीब ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें से विभाग अभी तक 200 के करीब ब्लैक स्पॉट ही दुरुस्त कर पाया है। 277 के करीब ब्लैक स्पॉट को ठीक करने का काम चल रहा है। ब्लैक स्पॉट दुरुस्त न होने के कारण इन जगहों में पहले भी कई बार वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार भरमौर डिविजन में 45 ब्लैक स्पॉट हैं। 20 ब्लैक स्पॉट अभी…

Read More

स्वच्छता के लिए नवाजे 32 स्कूल

चंबा। हिमाचल दिवस पर जिले के 32 स्कूलों को पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार निर्मल भारत अभियान के तहत जिला तथा ब्लाक में प्रथम स्थान हासिल करने पर मिले। पुरस्कार विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने दिए दिए। प्राइमरी स्कूल कमलाड़ी, राजकीय मिडिल स्कूल सिद्धपुर और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहला क ो स्वच्छता में जिले भर में पहला स्थान हासिल करने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। प्राइमरी स्कूल चन्हौता, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नैनीखड्ड, प्राइमरी स्कूल चिम्मा, तरेला, सलूणी और देवीकोठी को ब्लाक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने पर…

Read More

हर साल हो जाती है बड़ी सड़क दुर्घटना

चंबा। जिले की सड़कों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हर साल ही कहीं न कहीं बड़ी वाहन दुर्घटना जिला में घटी है। रविवार की रात भी बड़ग्रां में वाहन दुर्घटना में 12 युवाआें की मौत हो गई। इससे पहले धुलाड़ा में हुआ बस हादसा अब तक की बड़ी दुर्घटना रही है। इसमें एक साथ 52 लोग मौत का ग्रास बने थे। इसके अलावा इसमें 46 लोग घायल हुए थे। इससे पहले भी जिले में वाहन दुर्घटनाएं होती रही हैं। वर्ष 1999…

Read More

टेक चंद-नानक चंद बने महासचिव

चंबा। भाजपा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए टेक चंद टंडन और नानक चंद नागपाल को महासचिव नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में जसवीर सिंह नागपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र ठाकुर, विरेंद्र कुमार, चमन सिंह, गजिंद्र और सुभाष को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भानी चंद, सुरेश कु मार, दया राम, मदन कुमार, होशियार सिंह और इंद्र कुमार ठाकुर को सचिव चुना गया। इसके अलावा राकेश महाजन को वित्त सचिव, संजीव महाजन को मीडिया प्रभारी व विनय…

Read More