20 साल बाद भी गड्ढोें से गुजर रहे लोग

पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत झुलाड़ा और कुठेड़ को जोड़ने वाली माणी से खवाली सड़क की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों और आने जाने वालों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।मार्ग को बने 20 साल हो चुके हैं। इसके बावजूद आज तक सड़क कोे पक्का नहीं किया गया। इससे तीन दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व प्रधान धनी राम, कैलाश चंद, पूर्व बीडीसी चेयरमैन अमर सिंह ठाकुर, तेज सिंह, पूर्ण चंद, सुरेश कुमार, महिंद्र, जोगिंद्र पाल,…

Read More

इमरान बने शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

चंबा। युवा कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में शहरी युवा कांग्रेस इकाई का गठन किया गया। इसमें इमरान मिर्जा को अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह पुरी को शहरी युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। स्थानीय सर्किट हाउस में हुई इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवांक शर्मा ने की। बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बैठक में चंबा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई और जिला प्रशासन से यह मांग की गई है कि चंबा…

Read More

सांस्कृतिक धरोहर पर मंडराया खतरा

चंबा। नगर परिषद और पुरातत्व विभाग में आपसी तालमेल न होने के कारण जिला की सांस्कृतिक धरोहर को खतरा पैदा हो गया है। हेरिटेज एरिया में हो रहे अवैध निर्माण पर दोनाें विभाग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इससे विभागों में तालमेल की कमी साफ दिख रही है। जानकारी के मुताबिक हेरिटेज एरिया में आने वाले मंदिरों के आसपास पुरातत्व विभाग की एनओसी के बिना ही धड़ल्ले से निर्माण कार्य हो रहे हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हो पाई है। पुरातत्व विभाग के जिला प्रभारी एसके मेहता ने बताया कि…

Read More

बहाल होंगे बंद पड़े बस रूट

चंबा। लंबे अरसे से बंद पड़े रूटों पर बस सेवा बहाल होने की उम्मीद जगी है। एचआरटीसी प्रदेश में लगभग 300 चालकों की तैनाती करने जा रहा है। चंबा डिपो में चालकों के खाली चल रहे पदों को भरने की कवायद शुरू होगी। नियुक्ति के बाद बंद रूटों पर रूटीन में बसें भेजी जाएंगी। चंबा डिपो में 25 चालकों की नियुक्ति होने की उम्मीद है। इन पदों के भरने के बाद बंद रूटों को बहाल किया जाएगा। आधा दर्जन के करीब रूटों पर निगम की बसें नहीं जा पा रही…

Read More

बार्डर की समस्याओं पर ध्यान दें अधिकारी

चंबा। एसपी कार्यालय चंबा में क्राइम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आईजी नार्दन जोन राकेश अग्रवाल ने की। बैठक में एसपी बीएम शर्मा भी उपस्थित रहे। आईजी राकेश अग्रवाल ने सभी गजेटिड और नान गजेटिड पुलिस अधिकारियों से उनके व्यवहार से लेकर क्राइम इन्वेस्टिगेशन में उनकी सक्रियता को लेकर बातचीत की। उन्होंने खासकर एनजीओ को मुकदमों की जांच में उनकी भूमिका और इन्हें सुलझाने में उनकी सक्रियता को अहमियत देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एनजीओ को लीडर की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने…

Read More

पुलों पर खर्च होंगे 2.21 करोड़

चंबा। लोक निर्माण विभाग के चंबा मंडल के लिए स्वीकृत पुलाें के निर्माण कार्य को गति मिलने वाली है। विभाग की ओर इस साल दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को लगभग दो करोड़ 21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग की ओर से परेल-कोहलड़ी और चंबा-साहो मार्ग पर स्थित संगरा नाले पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसमें परेल-कोहलड़ी पुल पर विभाग की ओर से एक करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए…

Read More

अधिकतर पंचायतों में पूरा नहीं हुआ कोरम

चंबा। जिला की अधिकतर पंचायताें में आयोजित ग्राम सभाओं में कम उपस्थिति केे कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण खासकर बीपीएल सूची में शामिल होने का इंतजार कर रहे परिवारों को निराशा हाथ लगी। वहीं, कुछेक पंचायतों में बीपीएल परिवारों की सूची को लेकर बहसबाजी होने की सूचना है। ग्राम पंचायत लोथल में बीपीएल परिवारों की सूची को लेकर हंगामा हुआ। बहसबाजी के कारण अपात्र बीपीएल परिवारों की छंटनी नहीं हो पाई। साथ ही नये परिवारों को भी बीपीएल सूची में शामिल होने का मौका नहीं मिला। पहले…

Read More

लोथल में ग्राम सभा की बैठक में हंगामा

धरवाला (चंबा)। ग्राम पंचायत लोथल में रविवार को ग्राम सभा आयोजन किया गया। इसमें 200 के करीब लोगों ने हिस्सा लिया। ग्राम सभा का कोरम तो पूरा हो गया, मगर बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर ग्राम सभा में काफी हंगामा हुआ। लोगों की आपसी बहसबाजी के कारण ग्राम सभा में बीपीएल परिवारों की छंटनी नहीं हो पाई। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान से मांग की कि सिंचाई के लिए आईपीएच विभाग की ओर से बनाए गए वाटर शेड टैंकों में आज तक पानी नहीं आया है।…

Read More

चड़ी पंचायत उपप्रधान को सस्पेंड करने की तैयारी

चंबा। मैहला ब्लाक की चड़ी पंचायत के उपप्रधान को गड़बड़ी के आरोप में न्यायिक हिरासत में रहने पर पंचायतीराज विभाग सस्पेंड करने की तैयारी में है। उसे विजिलेंस ने स्वजलधारा योजना में हुए काम में धन का गमन करने के आरोप में 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सेे वह न्यायिक हिरासत में चल रहा है। हिरासत की अवधि दो सप्ताह पार होने के चलते पंचायतीराज विभाग उसे सस्पेेंड करने की तैयारी में है। फिलहाल उसे गड़बड़ी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब…

Read More

10 साल में बनी एक किलोमीटर सड़क

तीसा (चंबा)। क्षेत्र की सेईकोठी पंचायत के दो दर्जन के करीब गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। हालांकि दस साल पहले इस सड़क का काम शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक एक किलोमीटर सड़क ही बन पाई है। लंबे अर्से से उनके गांव की सड़क का काम रुका पड़ा है। ग्रामीण लगातार काम शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं, मगर अभी तक उनकी बात नहीं सुनी गई है। इस कारण सरकार के गांवों को सड़क से जोड़ने के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। सेईकोठी…

Read More