भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल में मौसम की बेरुखी को देखकर बागवान मायूस हो गए हैं। तीन दिनों ऊपरी क्षेत्रों में हो रहे हिमपात और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से बागवानों के चेहरों पर चिंता की लकींरे खिंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक भरमौर से हर वर्ष अरबों रुपये के सेब का कारोबार होता है। सीजन में सेब की ढुलाई, तुड़ान से स्थानीय लोगों को काफी रोजगार मिलता है। इन दिनों निचले क्षेत्रों में सेब के पौधों में फूल निकलना शुरू हो गए हैं, लेकिन अगर मौसम इसी प्रकार ठंडा…
Read MoreCategory: Chamba
एक अध्यापकके हवाले 50 बच्चों का भविष्य
गैहरा (चंबा)। राजकीय मिडल स्कूल तुर से एक अध्यापक का तबादला हो गया है। इस कारण अब स्कूल में एक ही अध्यापक रह गया है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। तुर स्कूल में तीन साल से अध्यापकों की कमी चल रही है। इस स्कूल में पहले दो अध्यापक सेवाएं दे रहे थे, लेकिन हाल ही एक अध्यापक का तबादला हो गया है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 50 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष तिलक, जर्म सिंह, अनूप…
Read Moreआग से शहर की सुरक्षा राम भरोसे
कमांडेंट होमगार्ड्स कुलदीप शर्मा ने स्थानीय अगिभनशमन केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने आग से सुरक्षा के लिए शहर में किए गए उपायों तथा हाइड्रेंट्स की खस्ता हालत पर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि शहर में जिस तरह वाटर हाइड्रेंट्स को ठीक करवाने को लेकर उदासीनता बरती जा रही है, वो कभी भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की संकरी व तंग गलियों में आग से सुरक्षा के लिए वाटर हाइड्रेंट ही कारगर होते हैं। अग्निशमन वाहन न पहुंच पाने के…
Read Moreचुराह में लगेंगे तीन विद्युत प्रोजेक्ट
चंबा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी ने चुराह में विद्युत प्रोजेक्ट लगाए जाने की कवायद को लेकर प्रसन्नता जताई है। प्रदेश संयोजक दिलदार अली बट्ट, महासचिव परवेज अली बट्ट व धर्मपाल अत्री, उपाध्यक्ष हरीश कुमार और चुराह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल दुग्गल ने बताया कि इस संबंध में बीसीसी चुराह का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से धर्मशाला में मिला था और चुराह में प्रोजेक्ट लगाने की मांग रखी थी। परवेज अली बट्ट ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताते…
Read Moreहत्या के आरोपी युवक पुलिस रिमांड पर
चुवाड़ी (चंबा)। चफडू़ गांव में युवक सुरेंद्र की हत्या के मामले में अरोपी बनाए गए किशोरी लाल और ठाकुर सिंह निवासी परसियाला को गिरफ्तार करके चंबा अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों से सुरेंद्र से की गई मारपीट के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी। गौर रहे कि सुरेंद्र की छोटी बहन रजनी के बयान पर किशोरी लाल और ठाकुर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया गया था। इन दोनों पर सुरेंद्र से…
Read Moreनौवीं-दसवीं के छात्र 7 तक लें एडमिशन
चंबा। सरकारी स्कूलों में रिजल्ट निकलने के बाद दाखिला लेने के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नौंवीं से लेकर 12वीं तक की क्लासों के छात्रों को निर्धारित तिथियों में ही दाखिला लेना होगा। निर्धारित तिथियों के बाद दाखिला लेने पर छात्रों को प्रतिदिन 10 रुपये के हिसाब से जुर्माना अदा करना पड़ेगा। स्कूलों में इन तमाम क्लासों के लिए दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक है। शिक्षा विभाग के अनुसार नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए दाखिला 1 से 7 अप्रैल तक लेना…
Read Moreमहिला से डेढ़ किलो चरस बरामद
चंबा/डलहौजी। बनीखेत पुलिस ने बौंखरी मोड़ के पास एक महिला को चरस ले जाते रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शनिवार को बनीखेत पुलिस के मुख्य आरक्षी भगवान सिंह, मदन लाल, बुद्धि सिंह, आरक्षी संजय और महिला आरक्षी इंदू , किरण पठानिया, कुको देवी की टीम ने बौंखरी मोड में नाका लगा रखा था। इसी दौरान सनवाल से पठानकोट जा रही हिमाचल परिवहन निगम की बस की रुटीन चैकिंग की गई। इस दौरान इस बस में सवार एक महिला की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके…
Read Moreपीजीआई की तर्ज पर मिलेगी बुकलेट
चंबा। पीजीआई की तर्ज पर अब जिला अस्पताल में भी शूगर, हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के इलाज का रिकार्ड रखा जाएगा। अस्पताल प्रशासन अब मरीजों कोे पर्ची की जगह पुस्तिका मुहैया करवाएगा। यह पुस्तिका अस्पताल की ओर से मुफ्त दी जाएगी। मेडिसिन विभाग की इस पुस्तिका का नाम डायबिटीज क्लीनिक रखा गया है। करीब दो दर्जन पन्नों की इस पुस्तिका में ही चिकित्सकों की ओर से लिखे गए तमाम टेस्ट की रिपोर्ट रहेगी। साथ ही चिकित्सक इसी पुस्तिक में तमाम दवाइयां लिखेगा। इससे चिकित्सक को मरीज का पिछला…
Read Moreबीपीएल सूचियों से हटेंगे अपात्र परिवार
चंबा। जिला की 283 पंचायतों में बीपीएल सूचियों में फेरबदल हो सकता है। ग्राम सभा में अपात्र परिवारों को हटाकर पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने तमाम पंचायतों को निर्देश दे दिए हैं। ग्रामसभा का आयोजन तमाम पंचायतों में 7 अप्रैल को किया जा रहा है। कोरम में बीपीएल परिवारों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अगर कोई अपात्र परिवार सूची में डाला गया है तो उसे हटाकर पात्र परिवार को सूची में डाला जाएगा। कोरम में पात्र परिवारों का चयन करने के लिए…
Read Moreतीसा की दस पंचायतों में दूरभाष सेवा ठप
तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल की दस पंचायतों में दो हफ्ते से बीएसएनएल का सिगनल ठप है। सिगनल न होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मंगली, टेपा, सुईंला, गुइला, लुईंडा, बोंदेडी, देहग्रां, शिव शक्ति नाला समेत अन्य पंचायतों में करीब दस दिन से सिगनल नहीं है। सिगनल न होने के कारण उपभोक्ताओं में दूरसंचार निगम के प्रति रोष है। उपभोक्ता राम सिंह, हरी चंद, मुकेश, रविंद्र, तेजू, सतीश, किरपा राम, कमलेश, चंपा, नैना, प्रिया, कविता और दीया ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बीएसएनएल का…
Read More