भरमौर/चंबा। भरमौर अस्पताल में बीती रात हुए जमकर हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने हड़ताल कर डाली। उसी दौरान भरमौर-हड़सर मार्ग पर सड़क हादसे में मारे गए दो युवकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के अस्पताल लाया गया था। बीती रात हुए हंगामे के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी बात का लेकर शुक्रवार सुबह भरमौर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर डाली। इसके चलते करीब चार घंटे तक काम ठप रहा। बताया जा रहा है कि रात को कुछ लोगों…
Read MoreCategory: Chamba
चोरी का आरोपी पुलिस रिमांड पर
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश चढ़ावे मामले के आरोपी तहसील कार्यालय भरमौर में बतौर सेवादार कार्यरत मणि राम को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय में आरोपी से बरामदगी और पूछताछ शेष रहने का हवाला देते हुए उसे रिमांड पर भेजने का आग्रह किया। न्यायालय ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। अब पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस बिंदु पर भी गहन पूछताछ…
Read Moreहजारों युवाओं ने फु टपाथ पर गुजारी रात
चंबा। चंबा में चल रही सेना की भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं ने खुले आसमान तले फुटपाथ पर पूरी रात गुजारी। युवाओं के ठहरने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए। इसके चलते हजारों युवा रात भर फुटपाथ पर पड़े रहे। यही नहीं दूरदराज क्षेत्रों से आए कुछ युवा, तो पूरी रात यहां-वहां भटकते रहे। जब युवा किसी होटल या सराय में कमरा लेने पहुंचे, तो वे भी बुक हो चुके थे। ऐसे में अंत में उन्होंने चौगान में ही डेरा डाल दिया। कई ऐसे भी…
Read Moreभूकंप से कांपा हिमाचल, 5.1 तीव्रता के झटके
कांगड़ा-चंबा जिलों में वीरवार को भूंकप के जोरदार झटके आए। सात घंटों के भीतर धरती तीन बार हिली। इससे लोग सहम गए। हालांकि कहीं से जानी नुकसान की खबर नहीं है। इन झटकों से रिहायशी मकानों में दरारें जरूर आई हैं। भूकंप का केंद्र कांगड़ा-चंबा जिलों की सीमा पर धौलाधार रेंज में था और ये जमीन से 10 किलोमीटर भीतर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 आंकी गई है। सबसे पहला झटका वीरवार सुबह 6:49 बजे आया। इसके बाद सबसे तेज झटका दोपहर को 1:41 बजे लगा। इसके बाद…
Read Moreएक बेड पर लेटाए जा रहे तीन-तीन मरीज
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में अव्यवस्था का आलम है। यहां मरीजों को लेटाने के लिए बेड तक नहीं हैं। एक बेड पर ही तीन तीन मरीज लेटाए जा रहे हैं। गायनी वार्ड में भी ऐसा ही हाल है। गर्भवती महिलाआें को भी ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ रही है और एक बेड पर तीन-तीन महिलाएं लेटी हैं। कई बार मरीज सोते हुए बेड से नीचे भी गिर चुके हैं। दिन वीरवार। समय सुबह 11.40 बजे। अमर उजाला की टीम क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। अस्पताल के कई कमरों की दीवारों से पानी…
Read Moreचिकित्सा जांच बगैर भेजे जा रहे श्रद्धालु
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालुओं को बिना स्वास्थ्य जांच के ही भेजा जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत का मुख्य कारण इसी लापरवाही को माना जा रहा है। वैष्णो देवी, अमरनाथ और केदारनाथ समेत अन्य ऊंचाई पर स्थित धार्मिक स्थलों पर भेजने से पहले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच का प्रावधान है। स्वस्थ व्यक्ति को ही इन धामों की यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाती है। स्वास्थ्य जांच के दौरान अनफिट पाए गए श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलती है। लोगों का…
Read Moreव्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला
चंबा। शहर में बुधवार को एक व्यक्ति ने जिला कांगड़ा के बैजनाथ निवासी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पीड़ित व्यक्ति को चोटें आई हैं और काफी खून भी बह गया। इस जानलेवा हमले के बाद तनाव का माहौल है। मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के बैजनाथ इलाके का व्यक्ति चंबा आया था। चंबा में इस व्यक्ति का ससुराल भी है। बुधवार को एक मेडिकल स्टोर पर वह दवाई लेने के लिए गया। इस दौरान वहां…
Read Moreआशा वर्कर के लिए मांगे आवेदन
सिहुंता (चंबा)। खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि समोट व भटियात के अंतर्गत पंचायतों में आशा वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई। इन वर्कर की नियुक्ति आबादी के आधार पर होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक 16 अगस्त दोपहर एक बजे तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रबीन सोनी ने बताया कि 800 की आबादी पर एक आशा वर्कर की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदक की आयु 25…
Read Moreमणिमहेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें जरूर
मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इससे देश विदेश से मणिमहेश पहुंचने वाले श्रद्धालओं को आपात स्थिति में इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 अगस्त से लेकर दो सिंतबर तक दुर्गेठी से लेकर मणिमहेश तक विभिन्न पड़ावों पर 10 हेल्थ सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन हेल्थ सेंटरों में करीब 24 चिकित्सक तैनात रहेंगे। इनमें आयुर्वेदिक चिकित्सक भी शामिल हैं। इसके अलावा 22 सदस्य…
Read Moreमटमैला पानी पी रहे लोग
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत गुआड़ी के गांव सेईपुल में मटमैला पानी आ रहा है। इससे स्थानीय कारोबारियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यहां के आधा दर्जन से अधिक परिवारों के लिए पेयजल संकट पैदा हो गया है। सेईपुल के लिए गडियसर स्त्रोत से पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन आईपीएच विभाग द्वारा स्त्रोत के पानी स्टोरेज टैंक नहीं बनाया गया है और सीधे स्त्रोत से पानी की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में बरसात के कारण बारिश होने से पानी में…
Read More