चंबा। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों और अन्य अध्यापकों के लिए आईकार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से लगभग एक माह पहले सभी स्कूलों के मुखिया को सूचित कर दिया गया था। इसके बावजूद अधिकांश स्कूलों में स्कूल मुखिया और अन्य अध्यापकों के आईकार्ड नहीं बन पाए हैं। इस पर अब शिक्षा विभाग ने जिला भर के स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं कि तीन दिन के भीतर अपने और अपने अधीनस्थ अध्यापकों के आईकार्ड बनवा लें और इस…
Read MoreCategory: Chamba
बजट के बावजूद नहीं बनी सड़कें
होली (चंबा)। होली क्षेत्र की न्याग्रां-बजोल और बजोल-बड़ा भंगाल सड़क का काम अधर में लटक गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों का काम लगभग दो साल से लटका हुआ है। इस कारण बजोल पंचायत के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्राम पंचायत बजोल की प्रधान हेमा देवी, उपप्रधान रंजीत सिंह, ब्लाक समिति सदस्य सीमा देवी, मलका देवी, चंचला, रक्षा, विक्र ांत और जय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत न्याग्रां से बजोल तक आठ किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। इसमें एक पुल…
Read Moreकरंट से ज्यादा बिल ने दिया झटका
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती हरिपुर पंचायत में विद्युत वोल्टेज बढ़ने से हुए नुकसान का दंश झेल रहे स्थानीय निवासियों को करंट से ज्यादा झटका अब बिजली के बिल देख कर लगा है। कुछ ग्रामीणों के बिजली के बिल पिछली बार की तुलना में इस बार हजारों रुपये ज्यादा आए हैं। पहले जहां इन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल तीन सौ रुपये के करीब आता था, इस बार वह आठ हजार रुपये पहुंच गया है। हालांकि ऐसा तकनीकी कारणों से हुआ है, मगर बढ़े हुए बिलों ने ग्रामीणों की…
Read Moreपीजी का कोटा घटाने पर एसोसिएशन खफा
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीजी में चिकित्सकों के लिए कोटा घटाने का जिला मेडिकल आफिसर एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने कोटा घटाने के स्वास्थ्य सचिव के निर्णय को चिकित्सक विरोधी बताया है। एसोसिएशन की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि एमबीबीएस चिकित्सकों को एमडीएमएस करने के लिए 95 प्रतिशत का कोटा मिलता था। इसे घटाकर 67 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे मेडिकल आफिसर एसोसिएशन काफी खफा है। पीजी में कोटा कम करने के निर्णय से जनजातीय क्षेत्रों के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे चिकित्सक…
Read Moreशरारती तत्वों ने दौड़ाई विजिलेंस
चंबा। शरारती तत्वों ने विजिलेंस में अवैध कटान की फर्जी शिकायत दर्ज करवाकर दो माह तक उसे साहो के जंगलों खूब दौड़ाया। यही नहीं कर्मचारियों को जंगलों में जगह-जगह छापे मारने को मजबूर कर दिया। जानकारी के मुताबिक लगभग तीन माह पहले मनसा राम नाम के किसी व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि साहो क्षेत्र के चुरला, साहो और कीड़ी के जंगलों में अवैध रूप से देवदार के पेड़ काटे जा रहे हैं। उसने बताया कि यह अवैध कटान संबंधित विभाग की मिलीभगत से हो रहा है।…
Read Moreशिविर में अनुपस्थित शिक्षकों से होगी जवाब-तलबी
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में प्रदेश स्तरीय शारीरिक शिक्षकों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी डा. जितेंद्र कंवर ने किया। पांच दिवसीय प्रदेश स्तरीय शिविर मे जिला सिरमौर को छोड़कर बाकी 11 जिलों के 70 के करीब शिक्षक भाग ले रहे हैं। शिविर में प्रदेश के 124 जोन में से प्रत्येक जोन में से एक-एक चिकित्सक को बुलाया गया है। शिविर के पहले दिन 50 के करीब शिक्षक उपस्थित नहीं हो पाए हैं। शिविर के शुभारंभ पर उपमंडल अधिकारी डा.…
Read Moreचंबा में होगी गृह रक्षकों की भर्ती
चंबा। जिले में गृह रक्षा आठवीं वाहिनी की विभिन्न कंपनियाें/प्लाटूनों में पुरुष और महिला गृह रक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिला में रिक्त चल रहे इन पदों को भरने के लिए दो अगस्त से वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र सरू में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक चलेगी। आदेशक गृह रक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस भर्र्ती में पुरुषों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा 800 मीटर की दौड़ होगी। यह दौड़ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को…
Read Moreचार दिन से लापता मजदूर फंदे से लटका मिला
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत कामला में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव तरंगड़ा नामक स्थान पर खड्ड के साथ एक पेड़ से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक राम कुमार (47) पुत्र स्वर्गीय ज्ञान चंद निवासी कामला 18 जुलाई से घर से गायब था। व्यक्ति के परिजनों ने आसपड़ोस और रिश्तेदारों के घर पता किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने चुवाड़ी थाना में 21 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सोमवार को उसका बड़ा भाई उत्तम सिंह और कुछ गांववासी…
Read Moreदरवाजा बंद कर पंखे से लटका युवक
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत गोला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसकी इस हरकत का पता चलते ही समय रहते परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे फंदे पर झूलते हुए नीचे उतार लिया। जब तक उसे उतारा जाता वह लटकने के कारण बेहोश हो चुका था। उसे पहले जिला कांगड़ा के शाहपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा रेफर किया गया। टांडा में उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विशाल कुमार (19)…
Read Moreआठ घंटे अंधेरे में डूबे रहे चंबा-खज्जियार
चंबा। जिला मुख्यालय और खज्जियार इलाके में लगभग आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को 33 केवी लाइन में खराबी आने के कारण रात करीब 12 बजकर 50 मिनट पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। साथ ही खज्जियार इलाके के कुछ गांव भी बिना बिजली प्रभावित हुए। इसके बाद सुबह करीब सात से आठ बजे तक दो तीन बार कुछ मिनटों के लिए बिजली आई, लेकिन फिर चली गई। बिजली की इस आंखमिचौनी के कारण…
Read More