तीन दिन में आईकार्ड बनाएं प्रधानाचार्य और शिक्षक

चंबा। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों और अन्य अध्यापकों के लिए आईकार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से लगभग एक माह पहले सभी स्कूलों के मुखिया को सूचित कर दिया गया था। इसके बावजूद अधिकांश स्कूलों में स्कूल मुखिया और अन्य अध्यापकों के आईकार्ड नहीं बन पाए हैं। इस पर अब शिक्षा विभाग ने जिला भर के स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं कि तीन दिन के भीतर अपने और अपने अधीनस्थ अध्यापकों के आईकार्ड बनवा लें और इस बारे में शिक्षा विभाग को सूचित करें। ऐसा न करने वाले स्कूलों के मुखिया पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल मुखिया को आई कार्ड बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर स्कू ल मुखियाओं ने सभी अध्यापकों के आईकार्ड नहीं बनाए तो संबंधित स्कूल के मुखिया पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts