आखिर कौन बनाएगा राशनकार्ड ?

बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर में राशन कार्ड बनाने के लिए फीस को लेकर चल रहा विवाद शांत नहीं हुआ है। ज्यादा फीस वसूलने की शिकायत पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा नगर परिषद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद अब बचे हुए उपभोक्ताओं के राशनकार्ड नहीं बन रहे। इससे स्थानीय लोगों सहित बाहर से स्थानांतरित होकर आए कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक हजार से अधिक लोगों के अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। उपभोक्ता खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर जाए…

Read More

विधायक की पंचायत में नहीं बने राशनकार्ड

शाहतलाई (बिलासपुर)। सूबे में तो हर पंचायत में ही समस्याओं की भरमार है। यदि किसी विधायक की गृह पंचायत के लोगों को ही समस्या उठानी पड़ी तो हर किसी को हैरानी ही होगी। ऐसा मामला झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखी राम कौंडल की गृह पंचायत में है। राशनकार्ड नहीं बनने के कारण विधायक की पंचायत के लोग ही समस्या से जूझ रहे हैं। इस पंचायत में अभी तक नए राशनकार्ड नहीं बन पाए हैं। जब संबधित पंचायत द्वारा नए राशनकार्ड के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय पैसे…

Read More

भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों पर पर्दा क्यों

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा की बयानबाजी पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नड्डा पहले भ्रष्टाचार की परिभाषा बताएं। भ्रष्टाचार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वह बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार को लेकर नड्डा ने काफी हो हल्ला किया है। केंद्र सरकार ने इस पर कार्रवाई की है। जब भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार हुआ तो उस…

Read More

शहर का बढ़ता दायरा, बढ़ रही परेशानी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लगातार बढ़ रही समस्याओं से घुमारवीं के लोग परेशान है। सबसे बढ़ी समस्या लोगों को आवारा पशुओं से उठानी पड़ रही है। इसके अलावा घुमारवीं शहर का बढ़ता दायरा भी परेशानी बन गया है। लोगों की जमीनों के ऊपर से बिजली की तारें, जमीन के अंदर पानी पाइपें व टेलीफोन की तारे हैं। घुमारवीं शहर के निवासी श्याम लाल शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल से मुलाकात की। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि…

Read More

मैं एक कवि हूं, मुझे कवि ही रहने दो

बिलासपुर। जिला भाषा विभाग के तत्वावधान में मासिक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन सेवानिवृत्त सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी आनंद सोहड़ की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान साहित्यकार रतनचंद निर्झर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला भाषा अधिकारी अनीता शर्मा ने संगोष्ठी का संचालन किया। जिला भाषा अधिकारी अनीता शर्मा ने सर्वप्रथम रत्ना वर्मा को पाठ के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मैं एक कवि हूं, मुझे कवि ही रहने दो कविता सुनाई। अनिल मराठी ने नमक नमकीन नहीं रहा, चीनी मिठठी नहीं रही, अब हवाओं में वह पहले सी…

Read More

सुनिधि सहित अन्य बच्चों को मिला सम्मान

बिलासपुर। हिमाचल शिक्षा समिति से संबद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान का प्रांत सम्मेलन बिलासपुर के निहाल सेक्टर स्थित एसवीएम स्कूल में शुरू हो गया है। सम्मेलन के शुभारंभ मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के मार्गदर्शन अच्छर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्या भारती सामान्य जन की शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्या भारती द्वारा देश भर में 26 हजार शिक्षण संस्थानों में एक लाख 31 हजार आचार्य-दीदियों द्वारा 30 लाख छात्र-छात्राओं को शिक्षण…

Read More

टीम में जगह बनाने को खूब बहाया पसीना

बिलासपुर। एचपीसीए के तत्वावधान में सीनियर वर्ग की अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिलासपुर की टीम का चयन रविवार को किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 23 खिलाड़ियाें का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए एक सप्ताह की अवधि का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हो जाएगा। बिलासपुर का पहला मैच होम ग्राउंड पर 27 मई को लाहौल स्पिति से होगा। बिलासपुर की सीनियर क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए रविवार को काफी संख्या में खिलाड़ी लुहणू मैदान में पहुंचे थे। उमेश…

Read More

बच्चाें पर जुल्म ढाया तो खैर नहीं

बिलासपुर। बच्चों पर अत्याचार करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों पर स्पेशल जुविनाइल पुलिस यूनिट की पैनी नजर रहेगी। बच्चों से जुड़े मामलों की बारीकी से जांच के लिए थाना प्रभारी को चाइल्ड वेलफेयर अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी स्तर के अधिकारी की अगुआई में स्पेशल जुविनाइल पुलिस यूनिट में सामाजिक संस्थाओं के एक-एक नुमाइंदे को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार बच्चों के साथ होने वाले किसी भी तरह…

Read More

मां की सूचना पर पुत्र गिरफ्तार

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत बनोहा गांव के शंकर शर्मा पुत्र रत्न लाल शर्मा को अपने घर में ही हुड़दंग मचाना महंगा पड़ा। यह व्यक्ति अपने घर में ही शराब पीकर शोरशराबा कर रहा था। इससे परेशान होकर स्वयं इसकी मां ने ही इसकी सूचना भराड़ी थाना को दी। पुलिस सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बनोहा गांव का शंकर शर्मा अपने घर के नजदीक ही हुड़दंग मचा रहा था।…

Read More

मंजीत ठाकुर एबीवीपी के जिला प्रमुख

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजीत ठाकुर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला प्रमुख की कमान सौंपी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से मंजीत को जिला प्रमुख बनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रमुख मंजीत ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कालेज में नए शैक्षणिक सत्र के दौरान नए विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महाविद्यालय परिसर में किसी प्रकार की गुंडागर्दी…

Read More