टीम में जगह बनाने को खूब बहाया पसीना

बिलासपुर। एचपीसीए के तत्वावधान में सीनियर वर्ग की अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिलासपुर की टीम का चयन रविवार को किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 23 खिलाड़ियाें का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए एक सप्ताह की अवधि का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हो जाएगा। बिलासपुर का पहला मैच होम ग्राउंड पर 27 मई को लाहौल स्पिति से होगा।
बिलासपुर की सीनियर क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए रविवार को काफी संख्या में खिलाड़ी लुहणू मैदान में पहुंचे थे। उमेश गौतम की अगुवाई में चयन समिति के सदस्यों विजय सोनी, महेंद्र चंदेल व सोनल शर्मा ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया।
ट्रायल के दौरान प्रदर्शन के आधार पर 23 खिलाड़ी चयनित किए गए। इनमें वरुण शर्मा, मनीष चंदेल, अंकित कौशिक, नकुल राज शर्मा, वरुण शर्मा, सुमित भाटिया, राघव शर्मा, कर्ण रघु, मुदित शुक्ला, रवि शर्मा, पवन दत्त, अजय गौतम, अमनप्रीत, रोहित चौहान, रजनीश सेठी, चाणक्य लुंबा, एलिस डोगरा, सुक्रित गर्ग, अखिलेश जस्सल, राजेश वर्मा, वैभव नारंग, कपिल चौहान व आतिश शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर 20 से 26 मई तक लुहणू मैदान में ही आयोजित किया जाएगा।

Related posts