मां की सूचना पर पुत्र गिरफ्तार

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत बनोहा गांव के शंकर शर्मा पुत्र रत्न लाल शर्मा को अपने घर में ही हुड़दंग मचाना महंगा पड़ा। यह व्यक्ति अपने घर में ही शराब पीकर शोरशराबा कर रहा था। इससे परेशान होकर स्वयं इसकी मां ने ही इसकी सूचना भराड़ी थाना को दी। पुलिस सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बनोहा गांव का शंकर शर्मा अपने घर के नजदीक ही हुड़दंग मचा रहा था। इस दौरान उसके परिजन भी काफी परेशान थे। उसके परिजनों से उसे समझाने को कई प्रयास किए। वह तो देखते ही देखते अपने आपे से बाहर हो रहा था। शंकर के हुड़दंग से परेशान होकर स्वयं उसकी मां ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। भराड़ी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शंकर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी अंजनी जसवाल ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में शंकर शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धारा 107, 151 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts