बिलासपुर। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वारघाट क्षेत्र के किसान आतमा प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाली योजनाओं से वंचित हैं। इसके पीछे कारण कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्वारघाट का पंजीकरण नहीं होना है। बिलासपुर में जिला में झंडूता, घुमारवीं, सदर ब्लाक के किसानों को आतमा की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। स्वारघाट ब्लाक के किसान सुविधाओं से महरूम हैं। स्वारघाट क्षेत्र के किसानों को आतमा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग ने स्वारघाट ब्लाक की स्वीकृति का प्रस्ताव निदेशालय भेजा है। यदि विभागीय उच्च अधिकारियों की स्वीकृति मिली…
Read MoreCategory: Bilaspur
समोह में पानी को मची हाहाकार
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत समोह के कई गांव में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। करीब एक सप्ताह के ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों में प्रताप सिंह, नीम अख्तर, बलवीर, धनीराम, इंद्र सिंह, निक्कू राम, सीता राम, ओम प्रकाश, अमरनाथ, कैप्टन बिहारी लाल सहित अन्य ने कहा कि विजयपुर, हीरापुर, सुकड़ी, अमरपुर, समोह, कसेह, चिहड़ा सहित अन्य गांव…
Read Moreसोलधा पहुंचे स्वास्थ्य व शिक्षा अधिकारी
मलोखर (बिलासपुर)। सोलधा स्कूल में आयरन फोलिक एसिड की दवा खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की एक टीम ने स्कूल का दौरा किया। टीम के सामने ही कुछ बच्चों ने दोबारा पेट में दर्द की शिकायत की। दर्द से कराहते बच्चों का स्कूल में ही उपचार किया गया। बीमार पड़ रहे बच्चाें को जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक से सेहत की जांच कराने की सलाह भी दी गई। सोलधा स्कूल में गत 10 अप्रैल को करीब…
Read Moreचौथे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा फैक्टरी के विस्थापितों व प्रभावितों द्वारा मांगों को लेकर शुरू किया गया आमरण अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। शुक्रवार को एसडीएम व एएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों का कुशलक्षेम जानने के साथ ही उनकी मांगें मनवाने का भरोसा भी दिलाया, लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हुए। मांगें पूरी न होने तक उन्होंने अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। बरमाणा फैक्टरी के विस्थापितों व प्रभावितों ने सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति के बैनर तले गत छह मई से शुरू किए गए…
Read Moreपेयजल पर खर्च होंगे 1735 करोड़ : धर्माणी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा कि लोगों को शुद्ध तथा पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 1735 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग घुमारवीं के मंडल कार्यालय में 7 लाख 84 हजार रुपए की लागत से नव निर्मित मंडल स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि मंडल स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला के…
Read Moreशहीद के नाम पर बनी सड़क बेहाल
भगेड़ (बिलासपुर)। शहीद के नाम पर बनी सड़कें ही बेहाल हैं। अन्य सड़कों की स्थिति होगी। इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। घुमारवीं में एक दशक बीत जाने के बाद भी शहीद विजय पाल मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। इसके चलते शहीद के परिजन भी काफी आहत हैं। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत शहीद विजय पाल मार्ग दयनीय स्थिति में पहुंचा चुका है। करीब एक दशक पूर्व इस सड़क पर टारिंग कार्य किया गया था। इसके बाद किसी ने भी इस सड़क की सुध लेने…
Read Moreमिहाड़ा में अचानक गिर गया मकान
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भराड़ी के मिहाड़ा गांव में बीती रात जीत राम पुत्र डंडू राम के मकान के दो कमरे अचानक ही गिर गए। इस दौरान किसी प्रकार का भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इसमें लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व ही इन्होंने इन दो पक्के कमरों का निर्माण किया था। इसके नीचे के कमरे में जीत राम का रसोई घर था। इस दौरान ऊपर का कमरा खाली ही था। जीत राम राम ने बताया…
Read Moreनिजी बसों में आम हो गई ओवरलोडिंग
भराड़ी (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर में निजी बस आपरेटरों मनमाने ढंग से नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ओवरलोड़िंग, प्रेशर हार्न, सवारियों को टिकट न देना, बसों में फर्स्ट एड बाक्स न होना, ओवर स्पीड से चलना निजी बस चालकों के लिए आम सी बात है। इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला बिलासपुर में निजी बस चालकों द्वारा जिस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उससे ऐसा लगता है कि मानों इन्हें रोकने वाला कोई न हो। बसों में ओवरलोडिंग करना तो मानो निजी…
Read Moreसरकार से नहीं मिला वार्ता को कोई न्यौता
बरमाणा (बिलासपुर)। सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। समिति अध्यक्ष अमरजीत, सचिव अनिल कुमार आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एसीसी कंपनी विस्थापितों, प्रभावितों से भेदभाव की नीति अपनाए हुए हैं। एसीसी से हो रहा प्रदूषण यहां के विस्थापित, प्रभावित झेलें तथा इसका लाभ बाहरी राज्यों के लोग उठाएं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसीसी के विस्थापितों, प्रभावितों के बजाए एसीसी द्वारा बाहरी राज्यों को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। रोजगार के नाम पर भी…
Read Moreअचानक नजर आने लगे ‘गायब’ नेता
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा के आगमन के मद्देनजर लंबे समय से ‘अज्ञातवास’ में चल रहे कई नेताओं के दर्शन भी होने लगे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले से सदर के राजनीतिक परिदृश्य से ‘गायब’ हुए इन नेताओं के अब अचानक प्रकट होने से पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैरान हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के टिकट आवंटन से खफा होकर कई दावेदार ‘कोप भवन’ में चले गए थे। सदर से भाजपा किसान मोरचा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को टिकट मिला…
Read More