विक्रम महासचिव, वंशी उप प्रधान नियुक्त

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ की ओर से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में अर्थशास्त्र प्रवक्ता विक्रम चंद वर्मा को महासचिव, डंगार स्कूल के कामर्स प्रवक्ता संजीव शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, रावमापा घंडीर के वंशी राम, भाखड़ा के रणजीत गौतम को उपप्रधान, दसलेहड़ा के हंसराज शर्मा को मुख्य संरक्षक, तल्याणा के रमेश चंद सांख्यान को वित्त सचिव, बरठीं के सदाराम शर्मा को सहायक सचिव, स्वाहण के राजकुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, घराण के परसराम लोहिया को लेखाकार, मरहाणा स्कूल की…

Read More

करोड़ों रुपए के कर्ज में आईपीएच महकमा

बिलासपुर। बिलासपुर में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पर करोड़ों रुपए का कर्ज है। यहां तक कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल स्कीमों के बिजली बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इसके चलते विद्युत बोर्ड ने आईपीएच विभाग को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। यदि नोटिस के बाद बिल की अदायगी नहीं की गई तो कनेक्शन भी कट सकता है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पर बिजली बिल के रूप में करीब चार करोड़ रुपए की देनदारी है। बिजली बिल के रूप में…

Read More

तुरंत पद से इस्तीफा दें कपिल सिब्बल

बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के विदेश दौरे के दौरान संधि हस्ताक्षर करने समय राष्ट्रीय ध्वज उल्टा होने पर भाजपा महिला मोरचा ने कड़ी आपत्ति जताई है। महिला मोरचा का कहना है कि केंद्रीय मंत्री को तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ देश की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए। भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष शीतल भारद्वाज, महामंत्री संतोष भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भावना लुंबा, उपाध्यक्ष शीतल भारद्वाज, अंजु राणा, सदर महिला मोर्चा सदस्य प्रोमिला चंदेल, ऊषा किरण, आशा ठाकुर, फूंला…

Read More

पुलिस की भूमिका से संतुष्ट नहीं परिजन

बिलासपुर। स्वारघाट थानांतर्गत एक लड़की की कथित किडनैपिंग के मामले में परिजन पुलिस की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस लड़की के साथ ही उसे भगा ले जाने के आरोपी को भी पकड़ चुकी है। इसके बाद लड़की उसी युवक के साथ उसके साथ जा चुकी है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्ष काम नहीं किया। वीरवार को बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में समलेटू निवासी रामपाल ने कहा कि उनकी लड़की सुषमा गत 23 मार्च को लापता हो गई थी। उन्होंने 24 मार्च को स्वारघाट थाने में…

Read More

मंजीत ठाकुर एबीवीपी के जिला प्रमुख

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजीत ठाकुर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला प्रमुख की कमान सौंपी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से मंजीत को जिला प्रमुख बनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रमुख मंजीत ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कालेज में नए शैक्षणिक सत्र के दौरान नए विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महाविद्यालय परिसर में किसी प्रकार की गुंडागर्दी…

Read More

गुरुद्वारा मार्केट में भी समस्याओं का अंबार

बिलासपुर। शहर की गांधी, मेन मार्केट के साथ साथ गुरुद्वारा मार्केट में भी समस्याओं का अंबार है। इस मार्केट की समस्याओं से न ही दुकानदार बल्कि आम जनता भी परेशान हैं। इस ओर काई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर में गांधी मार्केट, मेन मार्केट के साथ-साथ गुरुद्वारा मार्केट में भी पार्किंग की भारी समस्या है। शहर में कहीं पर भी पार्किंग सुविधा न होने के कारण हर किसी को समस्या उठानी पड़ती है। गुरुद्वारा मार्केट में भी बेतरतीब तरीके से वाहन इधर-उधर खड़े होते हैं। इसके अलावा…

Read More

झबोला में व्यक्ति पर तेंदुए का हमला

शाहतलाई (बिलासपुर)। झबोला पंचायत में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय हुआ तेंदुआ लोगों के लिए आतंक का पर्याय बनता जा रहा है। गत शनिवार रात तेंदुए ने पंचायत के वार्ड-चार में एक व्यक्ति पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि व्यक्ति का बाल तक बांका नहीं हुआ। उसके चीखने-चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार झबोला पंचायत के वार्ड-चार का निवासी 55 वर्षीय राम प्रकाश गत शनिवार रात करीब दस बजे घर के बाहर खड़ा था।…

Read More

तकनीकी महाविद्यालय खोलने पर बवाल

शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं में तकनीकी विश्वविद्यालय खोलने पर यहां बवाल खड़ा हो गया है। कलोल में बाकायदा पूर्व भाजपा सरकार ने जगह चिन्हित की थी। तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष रिखी राम कौंडल ने बाकायदा इसका शिलान्यास भी किया। अब तकनीकी महाविद्यालय बरठीं में खोलने की बात कही जा रही है। इसे भाजपाइयों ने राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। कलोल क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध किया है। रविवार को ग्राम पंचायत जेंजवी में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य व भड़ोलियां पंचायत के प्रधान प्यार चंद शर्मा…

Read More

चंबा के गनी ने जीता हवाण का दंगल

कंदरौर (बिलासपुर)। लखदाता अखाड़ा कुश्ती कमेटी हवाण के तत्वावधान में आयोजित दंगल के तहत मुख्य कुश्ती का खिताब चंबा के गनी पहलवान ने जीता। वहीं, छोटी माली में पंजाब के लाली ललिया विजयी रहे। गत शनिवार शाम समापन अवसर पर सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। हवाण में गत शनिवार को दोपहर के समय दंगल का उद्घाटन राज्य सहकारी बैंक की त्रिफालघाट शाखा के प्रबंधक जयदेव चांदले ने किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को 5100 रुपए की राशि प्रदान की। पहलवानाें के दांवपेंच देखने के लिए…

Read More

शहर में आज हो सकता है पेयजल संकट

बिलासपुर। शहरवासियों को सोमवार को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नोग क्षेत्र में बिजली गुल होने के कारण अलीखड्ड पर आधारित पेयजल योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद ही इस योजना से शहर में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। बिलासपुर शहर के लिए लगभग सवा पांच करोड़ रुपए की लागत से अलीखड्ड पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। इसके तहत नोग के पास अलीखड्ड से पानी उठाया जाता है, जिसे कई स्थानों पर बनाए…

Read More