शुरुआती दौर में ही हांफ रही डीबीटी

बिलासपुर। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरूआती दौर में ही हांफती नजर आ रही है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के चार जिलों में इस महीने की 15 तारीख से रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बैंक खाते में जमा करने की योजना है। एजेंसी संचालकों के पास अभी तक सभी उपभोक्ताओं के आधार नंबर और बैंक खाते नहीं पहुंच पाए हैं। लगभग 50 फीसदी लोगों ने अभी तक अपने आधार नंबर और बैंक खाता संख्या एजेंसी के पास जमा नहीं करवाए। ऐसे में योजना…

Read More

शिमला में धरना देंगे 108 के कर्मचारी

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश 108 कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर राज्य सरकार के प्रति तल्खी जाहिर की है। बिलासपुर में रविवार को संपन्न हुई यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 मई को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य निदेशक को अपना मांगपत्र प्रस्तुत करेगा। यदि उनके 18 सूत्रीय मांगपत्र पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 17 जून को शिमला में 108 कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन स्वास्थ्य निदेशालय के बाहर धरना देगी। सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर की अध्यक्षता…

Read More

कंप्यूटर प्रोजेक्टर लगे नहीं मिल रही स्टेशनरी

बरठीं (बिलासपुर)। गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के दावों पर यहां संतोष नहीं किया जा सकता। सरकारी स्कूलों की आईसीटी लैब में मिलने वाली स्टेशनरी पिछले करीब सात महीनों से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। शिक्षा विभाग ने करीब तीन वर्ष शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्यभर में आईसीटी लैब शुरू की है। निजी कंपनी ने प्रदेश के 628 स्कूलों में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। लाखों रुपये खर्च कर कंप्यूटर स्थापित कर दिए गए।…

Read More

15 मई से खाते में आएगी गैस सब्सिडी

बिलासपुर। केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में उपदान अब सीधे तौर पर लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित हो रहा हैं। इसी योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर के सभी घरेलू गैस उपभोक्ता से आधार नंबर और बैंक खाता की प्रति गैस वितरक कार्यालयों में जमा करवाने होंगे। प्रशासन ने इसके लिए समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि जल्द से जल्द अपना आधार नंबर और बैंक खाता गैस एजेंसी में जमा करवाएं। जिला राजस्व अधिकारी शशि पाल शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि…

Read More

विस्थापितों को मिलेंगे 364 प्लॉट

बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों के लिए अच्छी खबर है। प्लॉट आवंटन में छूटे लोगों को जल्द ही प्लॉट मिल जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है। लगभग 364 लोगों की लिस्ट फाइनल करते हुए प्लाटों की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है। निहाल सेक्टर में लगभग 200 प्लॉट इसी महीने आवंटित हो जाएंगे। नलवाड़ी मेले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके बारे में प्रशासन को आदेश दिए थे। ‘अमर उजाला’ ने भी लगातार सात दिन तक विस्थापितों की समस्याएं उजागर की थीं। प्रशासन ने मसले को गंभीरता…

Read More

लापता युवती जम्मू-कश्मीर से बरामद

स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के अंतर्गत एक गांव से डेढ़ माह से भी अधिक समय पूर्व लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने ढूंढ लिया है। पुलिस ने उसे जम्मू-कश्मीर के शोंपिया जिले से बरामद किया है। लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। स्वारघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 24 मार्च को थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। व्यक्ति के अनुसार उसकी 19 वर्षीय बेटी 23 मार्च को स्वारघाट गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत…

Read More

डीएवी स्कूल में मदर्स डे की धूम

बिलासपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में मदर्स डे की धूम रही। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार और ग्रीटिंग्स कार्ड दिए। इसके अलावा माताओं पर आधारित कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें बच्चों के समक्ष महिलाओं का कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य के पार्थिपन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कंजरवेटर मिड हिमालय परियोजना के समीर रस्तोगी की पत्नी लीना रस्तोगी, पुलिस अधिक्षक अनुपम शर्मा की पत्नी आशिका शर्मा, डीएसपी प्रताप ठाकुर की पत्नी सुमन ठाकुर,…

Read More

‘जहर’ बनता जा रहा सीर खड्ड का पानी

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के तहत सीर खड्ड का पानी दूषित होने से ‘जहर’ बनता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण के कारण इस पानी के सेवन से जल जनित रोगोें के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। जल जीवों पर भी संकट मंडरा गया है। इस साल भी सीर खड्ड में हजारों मछलियां मर गई हैं। वजह प्रदूषित पानी को माना जा रहा है। घुमारवीं शहर के नजदीक से होकर निकलने वाली इस खड्ड में स्थानीय लोगों के अलावा प्रवासी लोग गंदगी फैला रहे हैं। प्रशासन भी…

Read More

300 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिलासपुर। जिले के युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बददी में स्थित एमएस ओकाया पावर लिमिटेड कंपनी 300 युवाओं को हेल्पर पद पर रोजगार प्रदान करेगी। इसके लिए कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण रहने वाले चयनित युवा को नौकरी मिलेगी। कंपनी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार होंगे। 14 मई को सुबह 10 बजे होने वाले साक्षात्कार में पात्र युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर से हेल्पर पद को…

Read More

डाक्टर की रिपोर्ट पर 3 माह बाद मामला दर्ज

बिलासपुर। खारसी चौकी में करीब साढ़े तीन माह पूर्व दर्ज कराई गई एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की इस घटना में चिकित्सक की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अब जाकर बरमाणा थाना में अभियोग पंजीकृत करके जांच शुरू की है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि खारसी चौकी में रामलाल ने गत 25 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामलाल का आरोप था कि गांव के ही कृष्णलाल, कांता व प्रयागो देवी ने उसके तथा कांता देवी व कमलेश…

Read More