जुखाला (बिलासपुर)। आयरन की गोली लेने के बाद मिडिल स्कूल गसौड़ में 25 बच्चे बीमार हो गए हैं। उल्टी, पेट दर्द और जलन की वजह से बच्चों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को वापस घर भेज दिया है। लेकिन, बच्चों के बीमार होने की घटना से अभिभावक खौफजदा है। वहीं, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयरन फोलिक ऐसिड योजना पर भी सवाल उठने लगे हैं। बिलासपुर जिले के सोलधा में तीन बार बच्चे बीमार हुए हैं। बरठीं स्कूल में भी ऐसी…
Read MoreCategory: Bilaspur
पानी की टंकी से गिरकर मजदूर ने गंवाई जान
बरमाणा (बिलासपुर)। कोलबांध परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत टावर कंपनी में कार्यरत एक मजदूर बुधवार सुबह पानी की टंकी से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तारा सिंह असम के जयरामपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार कोल डैम प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक टावर कंपनी में कार्यरत मजदूर असम के जयरामपुर का निवासी तारा सिंह बुधवार सुबह अपने क्वार्टर में था। क्वार्टर में पानी की समस्या आने पर वह टंकी देखने के लिए…
Read More81 में से 22 बच्चे ही हो सके उत्तीर्ण
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा है। स्कूल का परिणाम संतोषजनक न रहने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं। कई अभिभावक अब अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिल करवाने का मन बना चुके हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल में 81 बच्चों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जब प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किया गया तो वह चौंकाने वाला था। इसमें कुल 81 बच्चों में से 56 बच्चे पूर्णतया फेल…
Read More824 बच्चों को नहीं मिली डीबीटी छात्रवृत्ति
बिलासपुर। सूबे में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ उन लोगों को ही मिलेगा। इनका आधार कार्ड होगा। आधारकार्ड न होने के कारण कई डीबीटी योजना लाभ उठाने को नहीं हैं। शिक्षा विभाग में सैकड़ों छात्र डीबीटी स्कालरशिप का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस वजह से जिला के करीब 824 बच्चों को अभी तक स्कालरशिप नहीं मिल पाई है। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत स्कालरशिप राशि का भुगतान तो…
Read Moreसड़कों पर उतरी घुमारवीं भाजपा
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं-सरकाघाट वाया कुठेड़ा सड़क की दयनीय हालत पर घुमारवीं भाजपा उग्र हो गई है। भाजपा का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क की दयनीय स्थिति सुधारने को कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा घुमारवीं की जनता को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को घुमारवीं भाजपा मंडल ने घुमारवीं भाजपा मंडल नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में घुमारवीं-सरकाघाट वाया कुठेड़ा सड़क की दयनीय स्थिति के चलते धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने कोठी चौक, पन्याला, सिल्ह में रैली निकाली। इसमें सरकार के…
Read Moreजैव विविधता पर रैली निकाल जगाई अलख
बिलासपुर/ बरठीं। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बिलासपुर जिला के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा बच्चों ने रैली निकालकर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अल्फा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में अल्फा इको क्लब के सौजन्य से बच्चों ने खरोटा मंदिर से लेकर बरठीं बाजार और सरगल चौक तक रैली निकाली। इसके बाद विद्यार्थियों की भाषण, नृत्य, चित्रकला, वाद विवाद, विभिन्न पक्षियों की आवाजें निकालना, संगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का…
Read Moreचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ दोफाड़!
बिलासपुर। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के दोफाड़ होने के आसार हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के आधार पर जिला इकाई के चुनाव के लिए 26 मई का दिन निर्धारित किया गया है, लेकिन एक गुट इस फैसले को असंवैधानिक बता रहा है। दूसरे गुट ने प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व पदाधिकारी बताते हुए विधिवत तरीके से चुनाव न होने तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने गत अप्रैल माह में बिलासपुर समेत कुछ अन्य जिला इकाइयों के अध्यक्षों को निष्कासित…
Read Moreडूडियां में बाबा बालकनाथ कथा का आयोजन
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत डूडियां के बाबा बालक नाथ मंदिर में पहली बार बाबा बालक नाथ कथा का आयोजन किया गया है। सात दिवसीय इस कथा में गेहड़वीं के पंडित सुशील नड्डा ने बाबा की महिमा का वर्णन किया। पंडित नड्डा ने बाबा का वर्णन करते हुए कहा कि गुजरात के जूनागढ़ निवासी विष्णु और लक्ष्मी के घर में कोई भी संतान नहीं थी। वह ज्योतिषी के पास गए और उन्होंने उनकी कुंडली देखकर कहा कि आपके सात जन्मों तक संतान नहीं होगी। तब उन्होंने उपाय…
Read Moreदाखिले को नहीं मिला अतिरिक्त समय
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तो घोषित कर दिया गया है। लेकिन इस बार बोर्ड द्वारा छात्रों को दाखिले का अतिरिक्त समय नहीं दिया गया है। हर साल 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 11वीं कक्षा में दाखिला लेने से वंचित रहे छात्रों की सुविधा के लिए 10 दिन तक दाखिला का अतिरिक्त समय मिलता था। इस बार कई छात्रों का यह मौका नहीं मिल पाया। इससे छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार 10 वीं…
Read Moreरौड़ा सेक्टर में एक करोड़ से बनेगी पार्किंग
बिलासपुर। विस्थापितों की बहुलता वाले बिलासपुर शहर में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने को सरकार गंभीर हो गई है। शहर के रौड़ा सेक्टर में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से नई पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। हर वार्ड में चिल्ड्रन पार्क और फुटपाथ की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। निहाल सेक्टर में 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित लोनिवि यांत्रिक मंडल के भवन का उद्घाटन करने के बाद विधायक बंबर ठाकुर ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में इंजीनियरिंग कालेज के शिलान्यास की घोषणाएं नेताओं…
Read More