कोरोना का संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड से भागा, तलाश जारी, पठानकोट में 28 निगरानी में

 पंजाब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में भी इसके संदिग्ध मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां सिर्फ एक मरीज को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पंजाब के मोहाली में अब तक 22 लोगों को संदिग्ध माना गया तो वहीं फरीदकोट में मंगलवार (17 मार्च) की रात कोरोना का एक संदिग्ध अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस अब तलाश में जुटी है। फरीदकोट से कोरोना का संदिग्ध फरार, पुलिस तलाश में जुटी…

Read More

श्रद्धालु की होगी स्क्रीनिंग, श्री हरमंदिर साहिब में टुकड़ियों में दर्शन

अमृतसर ( पंजाब) कोरोना के खतरे के मद्देनजर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बुधवार से श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाएगी। अगर इस दौरान कोई संदिग्ध पाया गया तो उसे अस्पताल में दाखिल करवाया जाएगा। इसके अलावा मुख्य भवन के भीतर दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को छोटी-छोटी टुकड़ियों में भेजा जा रहा है। एसजीपीसी के सीनियर उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह मेहता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसजीपीसी कार्यकारिणी के सदस्यों और डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि जिला…

Read More

कोरोना : हाईकोर्ट का नोटिस,सरकार से पूछीं व्यवस्थाएं

शिमला हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए और अधिक निवारक उपाय करने को लेकर दायर एक मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने यह आदेश अधिवक्ता नरेश्वर सिंह चंदेल द्वारा दायर एक याचिका पर दिए। याचिका में आरोप लगाया कि हालांकि प्रदेश में कोरोना का कोई पुष्ट मामला नहीं है, लेकिन दिल्ली के समीप होने से प्रदेश में इसके फैलने का जोखिम…

Read More

हिमाचल पहुंचे चीन से 588 लोग, 233 को निगरानी में रखा

धर्मशाला दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश चीन से 588 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। इनमें से 233 लोगों को 28 दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। आठ में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। सात लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट आना शेष है। 588 में से 76 यात्री ऐसे हैं, जो हिमाचल छोड़कर जा चुके हैं। 271 लोगों को घरों पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से हमीरपुर से 12, कांगड़ा से 193, मंडी जिला से 13, राजधानी…

Read More

आईएस के लिए लड़ाके तैयार कर रहा था दंपती, संपर्क में थे 150 लड़के

नई दिल्ली – पति के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलासा, आतंकी बनने के लिए बरगलाते थे – सोशल मीडिया पर संपर्क में आए ज्यादातर युवा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस (आईएसकेपी) के आतंकी जहांजेब सामी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग कट्टर हैं। ये भारत में युवाओं को आईएसकेपी में शामिल होने के लिए बरगला रहे थे। ये सोशल मीडिया के जरिए 150 से ज्यादा युवाओं के संपर्क में थे। यह खुलासा जहांजेब सामी के दोनों मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ…

Read More

शाहीन बाग से नहीं हटे लोग तो दर्ज होगा केस, हो सकती है दो साल की सजा

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का आदेश – न मानने पर दर्ज होगा केस, दो साल तक सजा और जुर्माने का प्रावधान – जिम, नाइट क्लब, थिएटर, स्पा सेंटर, साप्ताहिक बाजार भी 31 तक बंद कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली सरकार ने शादियों के अलावा 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने वाले सभी तरह के आयोजनों व धरना-प्रदर्शनों पर 31 मार्च तक पाबंदी लगा दी है। इस बीच जिम, नाइट क्लब, थिएटर, स्पा सेंटर, साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे।…

Read More

आज फिर पटियाला हाउस कोर्ट जाएंगे दोषी, वकील एपी सिंह का नया तर्क

नई दिल्ली निर्भया के दोषी सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में याचिकाएं लंबित होने के आधार पर फांसी टलवाने के लिए एक बार फिर आज पटियाला हाउस कोर्ट का रुख करेंगे। इससे पहले भी पटियाला हाउस कोर्ट कानूनी विकल्पों के आधार पर तीन अलग-अलग डेथ वारंट स्थगित कर चुका है। निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि याचिकाएं लंबित होने की स्थिति में पटियाला हाउस कोर्ट में फांसी को कानूनी तौर स्थगित किया जाना चाहिए। आज डमी को फांसी देगा जल्लाद वहीं, निर्भया के दोषियों की…

Read More

विधायक से दुर्व्यवहार पर ईएएसआई सस्पेंड, डीजीपी को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने बवानीखेड़ा के भाजपा विधायक बिशंभर बाल्मीकि से दुर्व्यवहार पर ईएएसआई रमेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। ईएएसआई पर विधायक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है। ईएएसआई को सस्पेंड करने के आदेश गृह मंत्री अनिल विज ने जारी किए हैं। विधायक सोमवार को शिकायत लेकर विज के पास पहुंचे थे। विज ने शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए तुरंत निलंबन आदेश जारी कर दिए और डीजीपी मनोज यादव को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। विधायक से दुर्व्यवहार का मामला रविवार का है।…

Read More

छात्र पर हमला,पीठ में चाकू घोंपा, ईंटें बरसाई, चंडीगढ़ रेफर

 अंबाला ( हरियाणा) बीडी स्कूल छावनी में बने 12वीं के परीक्षा केंद्र के बाहर करीब आधा दर्जन युवकों ने एक छात्र पर ईंटे बरसाते हुए पीठ में चाकू घोंप दिया। बताया जाता है कि शाहपुर निवासी गौरव अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकला तो उसने बाइक पर पहले से खड़े एक युवक को लगातार हार्न बजाने से मना कर दिया। देखते ही देखते बाइक सवार युवक ने अन्य साथियों के संग मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक युवक ने मौका देखते हुए पीठ में चाकू गोद दिया। मारपीट…

Read More

पति ने पत्नी को मार डाला, किया था प्रेम विवाह, बताई जा रही ये वजह

लुधियाना ( पंजाब) पालम विहार इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी पर अवैध संबंधों का शक होने के कारण उसकी पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जब तक घायल महिला तारा देवी (30) को अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना सदर और चौकी ललतों कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी विजय कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर…

Read More