हिमाचल पहुंचे चीन से 588 लोग, 233 को निगरानी में रखा

धर्मशाला
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश चीन से 588 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। इनमें से 233 लोगों को 28 दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। आठ में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। सात लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट आना शेष है। 588 में से 76 यात्री ऐसे हैं, जो हिमाचल छोड़कर जा चुके हैं।

271 लोगों को घरों पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से हमीरपुर से 12, कांगड़ा से 193, मंडी जिला से 13, राजधानी शिमला से 16, सिरमौर से 5, सोलन से 31 और ऊना जिला से एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश को छोड़ कर जाने वाले लोगों में 75 कांगड़ा और एक व्यक्ति सिरमौर से है।

किस जिला में कितने व्यक्ति पहुंचे

कांगड़ा      345

शिमला       79
सोलन         48
मंडी            26
हमीरपुर      24
सिरमौर       21
ऊना            15
बिलासपुर    14
कुल्लू          10
चंबा            06

रिपोर्ट के अनुसार अब तक 345 लोग चीन से कांगड़ा पहुंचे हैं। इनमें से पांच लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। लेकिन जांच-पड़ताल के बाद सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। – डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सीएमओ, कांगड़ा

Related posts