फतेहपुर (कांगड़ा)। शाहनहर का सर्किल आफिस फतेहपुर से ऊना शिफ्ट करने के प्रदेश सरकार के फैसले का फतेहपुर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। पूर्व प्रत्याशी बलदेव चौधरी, मंडलाध्यक्ष कैप्टन चैन सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैप्टन ध्यान सिंह, जिप उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज धीमान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कर्ण गुलेरिया, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक करतार पठानिया, प्रवीण राणा, प्रदेश भाजयुमो सदस्य बलकार जरियाल, संजय राणा, मंडल महामंत्री सुभाष धीमान, मुनीश शर्मा, पवन चंबयाल और अजय पठानिया ने चेताया कि प्रदेश सरकार के इस फैसले को कतई सहन…
Read MoreAuthor: ibindiannews
31 से पूर्व करवाएं जमा करवाएं आधार कार्ड : एडीसी
धर्मशाला। अतिरिक्त उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने जिले के समस्त एसडीएम, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों, आईओसी के अधिकारियों तथा बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के 1 लाख 42 हजार 178 घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त होना आरंभ हो गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अपनी गैस एजेंसियों में अभी तक अपने आधार संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वह 31 दिसंबर 2013 से पूर्व अपने दस्तावेज जमा करवाएं। बैंक खातों में सब्सिडी प्राप्त करने के लिये घरेलू गैस उपभोक्ता…
Read Moreदैनिक भोगी कब होंगे रेगुलर
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को शिक्षा उपनिदेशक के साथ आयोजित हुई। इसमें विभिन्न कर्मचारी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान दैनिक भोगी कर्मियों को रेगुलर करने और उनके लिए नीति बनाए जाने को लेकर कर्मचारी नेताओं ने आवाज उठाई। मिड-डे-मील कर्मियों के आने और जाने का समय निर्धारित करने की भी मांग की गई। इसके अलावा खंड प्रारंभिक कार्यालय में रिक्त पड़े पदों को भरने, पार्ट टाइम और दैनिक भोगी की वरिष्ठता सूची तैयार करने, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय…
Read Moreलहसुन की फसल पर फंगस का हमला
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले में लहसुन की फसल पर फंगस का कहर बरपा है। शुरुआती दौर में ही फंगस लगने से लहसुन के पौधे को क्षति पहुंच रही है। घाटी में कई जगहों पर इस रोग का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रोग के कहर से फिलहाल 10 फीसदी फसल बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। अगर समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो रोग और अधिक फैलकर खेतों को तबाह कर सकता है। फंगस तने से होकर जड़ों तक पहुंच रहा है। ऐसे में…
Read Moreसीएम से करेंगे हिलोपा की शिकायत : करड
कुल्लू। कांग्रेस कमेटी कार्यालय कुल्लू में ब्लॉक कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। बैठक में कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश करड और जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। करड ने बैठक में कहा कि हिलोपा की ओर से कांग्रेस कमेटी के विकासात्मक कार्यों में अड़चन डालने को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात की जाएगी ताकि आने वाले समय में इस तरह की समस्या पेश न आए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2014 के लोकसभा चुनाव…
Read Moreबारिश के लिए देवता के दर पर हाजिरी
बंजार (कुल्लू)। जिले में काफी अरसे से बारिश नहीं होने के चलते घाटी के किसान और बागवान चिंतित हो गए हैं। फसलें सूखे की चपेट में न आ जाएं, इस बात से परेशान किसानों ने अब बारिश के लिए घाटी के देवालयों का रुख कर दिया है। बारिश के लिए लोग देवता के दरबार में हाजिरी भरकर प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, कई स्थानों पर ग्रामीण यज्ञ आदि का आयोजन कर इंद्र देवता को खुश करने में लगे हैं। ग्रामीणों टीसी महंत, शेर सिंह, हेमराज, करतार सिंह, राजू और मोहर…
Read Moreजाड़े के साथ ऊझी घाटी में लो वोल्टेज शुरू
कुल्लू। जाड़े की दस्तक के साथ ही ऊझी घाटी में बिजली समस्या घर करने लगी है। सर्दियों में बिजली के घटते उत्पादन से यह समस्या पेश आने लगी है। पर्यटन नगरी मनाली में सालाना बिजली की बढ़ती मांग भी इसका कारण माना जा रहा है। इस कारण पूरी ऊझी घाटी बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। पिछले तीन-चार वर्षों से पेश आई इस समस्या से बिजली बोर्ड कुल्लू भी चिंतित है। जिले के पतलीकूहल, नग्गर और पर्यटन नगरी मनाली समेत ऊझी घाटी के ग्रामीण इलाकों में…
Read Moreरिटर्न एशेज शृंखलाः आस्ट्रेलिया ने इंगलैंड को दूसरे टैस्ट में भी दी मात
एडिलेड: पीटर सिडल (57 रन पर 4 विकेट) और रेयान हैरिस (54 रन पर 3 विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने इंगलैंड को यहां खेले जा रहे दूसरे एशेज टैस्ट के 5वें और आखिरी दिन 218 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दे दी। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 टैस्टों की सीरीज में 2-0 से मजबूत बढ़त भी हासिल कर ली है। मैच में बारिश के कारण 10 मिनट की देरी के बाद इंगलैंड की टीम ने 5वें दिन कल के 247 रन पर 6 विकेट…
Read Moreनेल्सन मंडेला की स्मृति सभा को संबोधित करेंगे प्रणब मुखर्जी
जोहान्सबर्ग: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की स्मृति सभा में भाग लेने के लिए आज यहां पहुंच गए। मुखर्जी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 53 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ दो घंटे चलने वाली स्मृति सभा में भाग लेंगे। इसका आयोजन 95 हजार दर्शकों की क्षमता वाले फुटबाल स्टेडियम में किया गया है जहां मंडेला ने 2010 में विश्व कप फुटबाल फाइनल में आखिरी बार सार्वजनिक रूप से लोगों को अभिवादन स्वीकार किया था। 95 वर्षीय मंडेला फेफडे के संक्रमण से…
Read Moreताइक्वांडो में बागेश्वर का दबदबा
बागेश्वर। पायका के अंतर्गत देहरादून में संपन्न राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम को पहला स्थान मिला। स्वामी विवेकानंद ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 6 दिसंबर को देहरादून के तपोवन में हुई थी। वहां से लौटने के बाद प्रशिक्षक ललित नेगी ने बताया कि ताइक्वांडो में बागेश्वर की रुचिका कालाकोटी, नैन्सी राणा, कमल दफौटी, नरेंद्र मेहरा ने स्वर्ण, विवेक जोशी, किशोर कुमार ने रजत पदक, मनीष थापा, हरीश बिष्ट,कमल पाठक, सुरभि पांडेय ने कांस्य पदक जीते। युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल, पिंटू धपोला, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हीरासिंह धपोला, सचिव…
Read More