अपने बहनोई डॉ. यशवंत बर्त्वाल को शिक्षक से कृषि विभाग में सहायक निदेशक का ओहदा दिलाकर उत्तराखंड के कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बात को साबित कर दिया है कि नियम-कानून सिर्फ आम आदमी के लिए होते हैं। नियम कायदे ताक पर मास्साब को ‘लाटसाहब’ बनाने के लिए मंत्री ने सभी नियम कायदों को ताक पर रख दिया। शासन इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध करार दे चुका था, लेकिन मंत्री नहीं माने। न्यूनतम योग्यता पूरी न करने के बावजूद उन्होंने बर्त्वाल को यह पद सौंप दिया। इस बात…
Read MoreAuthor: ibindiannews
जेपी जोशी प्रकरणः अफसर, मंत्री व विधायक भी लपेटे में
निलम्बित अपर सचिव जेपी जोशी से जुड़े यौन शोषण प्रकरण की कहानी हर रोज कुछ नयापन लेकर आ रही है। दो मंत्रियों और विधायक के साथ रितु के संबंध हालांकि यह तफ्तीश का हिस्सा तो नहीं है लेकिन यह बात सामने आ चुकी है कि इस मामले में मुख्य पात्र के रूप में उभरकर आई रितु कंडियाल के संबंध दो मंत्रियों और दो प्रभावशाली विधायक के साथ रहे हैं। इसके अलावा सचिवालय में भी ऐसे तीन अफसरों की पहचान हुई हैं जिनके साथ पीड़िता के संबंध रहे हैं। लेकिन ये…
Read Moreबेटी की आत्महत्या के लिए पढ़ाई का दबाव जिम्मेदार
हल्द्वानी। 15 अक्तूबर को टनकपुर रोड पर हुई आठवीं की छात्रा की आत्महत्या का मामला गरमा गया है। बुधवार को पिता ने आत्महत्या के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए एसएसपी से जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से उनकी बेटी को परीक्षा में कम नंबर दिए, जिस कारण उसकी रैंक नहीं आई और उसने आत्महत्या कर ली। टनकपुर रोड निवासी श्याम नाथ गोस्वामी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी शिक्षा टनकपुर रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में आठवीं…
Read Moreयुवती को बहलाफुसलाकर पहुंचाया हरियाणा
भीमताल। धारी तहसील क्षेत्र के एक गांव में की युवती को बहला फुसलाकर हरियाणा तक ले जाने का मामला सामने आया है। युवती किसी तरह जान बचाकर गांव तक पहुंची है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े इस मामले को युवती ने एसडीएम के सामने रखा। एसडीएम ने पटवारी को जांच के आदेश दिए हैं। उपजिलधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि ओखलकांडा ब्लाक के एक गांव में रहने वाली युवती मंगलवार को तहसील पहुंची। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ बाहरी लोग उसे उसके परिजनों के साथ घुमाने के…
Read Moreकार दुर्घटना में चालक की मौत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग पर मीना बाजार के पास मंगलवार की रात इनोवा कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घाट चौकी के कांस्टेबल जितेंद्र तिवारी ने रात में सूचना दी कि इनोवा कार खाई में गिर गई है। कोतवाल जीपी बौंठियाल, फायर सर्विस के प्रभारी नैन सिंह बोरा रात में रेस्क्यू टीम और 108 वाहन को लेकर मौके को रवाना हुए। कार सड़क से पलटकर एक चट्टान पर…
Read Moreअतिक्रमण पर प्रशासन का रुख सख्त
कोटद्वार। शहर में स्टेशन रोड और झंडाचौक बाजार को अतिक्रमणमुक्त करने के एक दिन बाद बुधवार को तहसील प्रशासन और नगर पालिका ने नजीबाबाद रोड और देवीरोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान का असर यह रहा कि सड़कें खुली-खुली नजर आ रही हैं। पिछले तीन दिन से शहर में जाम लगने की नौबत नहीं आई। स्थानीय नागरिकों ने सरकारी मशीनरी की इस कवायद का स्वागत किया है। कहा कि अब लोग सड़कों पर अच्छी तरह से आवाजाही कर पा रहे हैं। बुधवार को तहसीलदार वेदपाल सिंह, नायब तहसीलदार…
Read Moreअवैध खनन करते दो श्रमिक गिरफ्तार
कोटद्वार। वन विभाग ने मालन नदी में अवैध खनन करते हुए दो श्रमिकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कर्मचारियों ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में वन विभाग की टीम ने बुधवार दिन में मालन और सुखरों नदियों में अवैध खनन के खिलाफ छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो लोगों खजान सिंह और अजय निवासी जिला एटा उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिंबलचौड़ पदमपुर कोटद्वार को अवैध खनन करते हुए…
Read Moreजल निगम में गुम हो गई आगणन की फाइल!
बागेश्वर। गुरना और कांडे के ग्रामीणों ने पूर्व में मुख्यमंत्री की ओर से घोषित पेयजल योजना का काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। 15 जनवरी तक काम शुरू नहीं होने की दशा में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि विभागीय कार्यालयों में इस योजना से संबंधित फाइल खो गई है। ग्रामीणों ने यहां अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि गत वर्ष उत्तरायणी मेले के दौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुरना और कांडे गांव…
Read Moreब्यूटीशियन 11 लोगों के खिलाफ दी तहरीर
गरुड़। थाना क्षेत्र बैजनाथ की एक ब्यूटीशियन ने अपने मकान मालिक सहित ग्यारह अन्य लोगों पर दुकान का सामान बाहर फेंकने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर थानाध्यक्ष बैजनाथ को सौंपी है। एसपी के निर्देश पर सीईओ ने घटना स्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। गरुड़ बाजार में एक महिला किराये के मकान में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। उसने मकान मालिक सहित 11 अन्य लोगाें पर अपने प्रतिष्ठान का सामान बाहर फेंकने, अभद्र व्यवहार करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और दुकान…
Read Moreसड़क किनारे चल रही हैं कक्षाएं
रुद्रप्रयाग। राजकीय जूनियर हाईस्कूल तिमली भरदार का भवन बने भले ही छह माह हो गए हैं, लेकिन छात्र सड़क किनारे पत्थरों में बैठ कर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल तिमली भरदार खाद भंडार के दो कमरों में चल रहा है। विद्यालय में नौ छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल भवन नहीं होने की वजह से छात्र सड़क किनारे पथरीली जमीन पर बैठ रहे हैं। इससे सड़क से गुजर रहे वाहनों के शोर और धूल से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष 2009-10 में तिमली भरदार में…
Read More