बाइकों की भिड़ंत में दो घायल

ऊना। क्षेत्र के पोलियां में दो बाइकों में भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल भेज गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार मखन सिंह निवासी भरवाल जिला होशियारपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सोमवार शाम पोलियां से अपने मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार शाम कुमार निवासी पोलियां ने टक्कर दे मारी। इसके चलते उसे और बाइक के पीछे राकेश कुमार को गंभीर चोटें…

Read More

जोकोविच और सेरेना बने आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियंस

जोकोविच और सेरेना बने आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियंस

लंदन: विश्व के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और नंबर वन महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ आईटीएफ ने वर्ष 2013 के विश्व चैंपियंस अवॉर्ड से नवाजा है। सर्बिआई खिलाड़ी जोकोविच ने जहां लगातार तीसरे वर्ष इस खिताब पर अपना कब्जा किया है वहीं अमेरिका की सेरेना को चौथी बार इस सम्मान से नवाजा गया है। 26 वर्षीय जोकोविच ने इस वर्ष लगातार तीसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था जबकि वह विंबलडन और यूएस ओपन ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंटों में रनरअप रहे थे। एटीपी रैंकिंग में जोकोविच…

Read More

भारतीय हाकी में इस साल लड़कियों का रहा जलवा

भारतीय हाकी में इस साल लड़कियों का रहा जलवा

नई दिल्ली: भारतीय हाकी में जहां इस साल पुरूष टीम बड़ी जीत के लिए तरसती रही, वहीं लड़कियों ने इतिहास रचते हुए जूनियर विश्व कप में पहले कांस्य पदक समेत तीन तमगे भारत की झोली में डाले। आईपीएल की तर्ज पर हाकी इंडिया लीग के जरिए खिलाडिय़ों की जेबें भरी तो भारत को एफआईएच के कई अहम टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली। महिला टीम ने जुलाई अगस्त में जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में हुए जूनियर विश्व कप में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3.2 से हराकर पहली बार कांस्य पदक जीता। इसके अलावा…

Read More

भारतीय पारी 280 रन पर सिमटी

भारतीय पारी 280 रन पर सिमटी

जोहानिसबर्ग: वेर्नोन फिलांडर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज पहले घंटे के भीतर ही भारत की पहली पारी को 280 रन पर समेट दिया। भारत ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 255 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन 25 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। फिलांडर ने 27 ओवर में 61 रन देकर चार विकेट लिए जबकि मोर्नी मोर्कल ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। डेल स्टेन ने दूसरी सुबह तीन ओवर फेंके लेकिन उन्हें आज…

Read More

मीडिया जगत के लिए सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान: रिपोर्ट

मीडिया जगत के लिए सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान: रिपोर्ट

पेरिस: पेरिस स्थित मीडिया अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संस्था ‘रिपोर्ट्स विदाउट बार्डर’ ने कल अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पाकिस्तान को मीडियाकर्मियों के लिए सबसे खतरनाक देश का दर्जा दिया। संस्था ने सीरिया को दूसरे, सोमालिया को तीसरे, भारत को चौथे तथा फिलिपींस को पांचवे स्थान पर रखा है। पिछले वर्ष तक इस सूची में भारत के स्थान पर मेक्सिको तथा फिलिपींस के स्थान पर ब्राजील काबिज था। इस संस्था ने बताया कि वर्ष 2013 में अब तक कुल 71 पत्रकारों की हत्या की जा जुकी है। सीरिया में वर्ष…

Read More

विनी मंडेला ने खारिच की पारिवारिक झगड़े की खबर

विनी मंडेला ने खारिच की पारिवारिक झगड़े की खबर

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रतीक दिवंगत नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी ने इन खबरों से इंकार किया है कि उनके पूरे परिवार में वंश संबंधी कोई विवाद है। ऐसी खबरें थीं कि शांति दूत नेल्सन मंडेला की मृत्यु के बाद उनके परिवार में एक बार फिर झगड़ा बढ़ रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 5 दिसंबर को मंडेला की मृत्यु के बाद परिवार ने वारिस के तौर पर और कबीले के प्रतिनिधि के तौर पर मंडेला के सबसे बड़े पोते मांडला का नाम हटा दिया…

Read More

दुनिया की मजेदार टॉप 10 घटनाएं

दुनिया की मजेदार टॉप 10 घटनाएं

नई दिल्ली:  उपलब्धियों, बदलाव और उथल-पुथल भरे वर्ष 2013 में ऐसी कुछ घटनाएं हुई, जो बहुत बड़ी तो नहीं थीं लेकिन खबरों में जगह मिलने पर उन्होंने ध्यान जरूर आकर्षित किया। पेश हैं ऐसी ही कुछ मजेदार दस घटनाओं का ब्यौरा। -न्यूयार्क में ऑनलाइन धन स्थानांतरण करने वाली कंपनी पेपॉल ने जुलाई में गलती से डेलावेयर के क्रिस रेनाल्ड्स (56) के खाते में 92,233,720,368,547,800 डॉलर डाल दिए। संक्षेप में कहें तो यह रकम 92 क्वाड्रिलियन यानी लगभग 9,22,337 खरब डॉलर है। रकम के लिहाज से क्रिस दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति…

Read More

Bank of England जारी करेगा प्लास्टिक के नोट

Bank of England जारी करेगा प्लास्टिक के नोट

लंदन: ब्रिटेन के बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कल कहा कि वह जल्द ही प्लास्टिक के नोट जारी करेगा। उसके 300 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब मुद्रा के संबंध में इस प्रकार की जानकारी सार्वजनिक की गई है। बैंक ने यह फैसला तीन वर्षों के शोध कार्य के बाद लिया है। इस शोध में पाया गया कि प्लास्टिक के नोटों की आयु वर्तमान कागज के नोटों से दोगुनी है। बैंक के गवर्नर मार्क कैनरे ने कहा कि पोलीमर से बने यह नए नोट मुद्रा को स्थायित्व प्रदान करेगें तथा…

Read More

पाकिस्तान में भी रिलीज होगी ‘Dhoom 3′

पाकिस्तान में भी रिलीज होगी ‘Dhoom 3′

बई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘धूम 3′ पाकिस्तान में भी रिलीज की जाएंगी। हाल ही में पाकिस्तान में भारतीय फिल्मो के रिलीज होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था अब धूम 3 पहली फिल्म होगी जो पाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है। सिंध सेसर बोर्ड ने ‘धूम 3′ को बिना किसी कट के पास कर दिया है और अब यह फिल्म 20 दिसंबर को भारत समेत पाकिस्तान में भी रिलीज की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि एक पाकिस्तानी चैनल ने बॉलीवुड फिल्मों के राइटस नहीं मिलने के कारण एक…

Read More

आमिर खान को ‘कॉपी’ करने लगे उत्तराखंड के सीएम

थ्री इडियट्स’ फिल्म में किसी भी पेरशानी के उबरने के लिए आमिर खान ‘ऑल इज वेल’ कहते नजर आते हैं। इन दिनों उत्तराखंड के सीएम आमिर को कॉपी कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बुधवार को अचानक उत्तरकाशी के दौरे ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गईं सीएम को सुनकुंडी गांव में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को सहायता चेक वितरित करने के लिए 22 दिसंबर को जाने का कार्यक्रम था, लेकिन यकायक उनके वहां पहुंचने से फिर नेतृत्व परिवर्तन की…

Read More