सरकार बनी तो जेल जाएंगे भ्रष्ट नेता : केजरीवाल

दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने की राय जनता से लेने के लिए अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली सीट पर जनसभा की। उन्होंने यहां जनता की राय जानने से पहले भाजपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की सरकार बनने पर पूर्व में भ्रष्टाचार करने वाले भाजपा-कांग्रेस के नेता जेल भेजे जाएंगे। कई दिनों बाद जनता के बीच पहुंचे केजरीवाल का तेवर रविवार को बदला हुआ नजर आया। उन्होंने जनसभाओं में भाजपा-कांग्रेस पर सीधे हमला बोला। जनसभाओं को लेकर उठ रहे…

Read More

आप’ के स्पीकर का चुनाव कराएंगे भाजपा विधायक

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय माना जा रहा है। इसी के साथ 15 दिन सरकार बनाने को लेकर जो ऊहापोह चल रही थी वह भी खत्म होने के साफ-साफ संकेत मिल रहे हैं। चुनाव परिणाम के पंद्रहवें दिन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बनाने का दावा पेश करेगी तो विधानसभा सचिवालय ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सचिवालय ने उपराज्यपाल सचिवालय को सूचित कर दिया है कि सत्र बुलाए जाने के लिए तीन दिन पूर्व सूचना चाहिए ताकि तैयारी हो सके। विधानसभा अधिकारियों के अनुसार,…

Read More

अदालतें महिलाओं के प्रति लिंग भेदी टिप्पणी न करें : हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिलाओं संबंधी फैसलों में अदालतों को लिंग भेदी और संवदेनहीन टिप्पणी नहीं करनी की नसीहत दी है। दुष्कर्म के एक मुकदमे में जिला अदालत की दो टिप्पणियों को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने यह प्रतिक्रिया दी है। जस्टिस प्रदीप नंदराजोग और जस्टिस वीके राव की खंडपीठ ने विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्णय पर खुद से संज्ञान लेते हुए कहा कि दोनों टिप्पणियां पहली नजर में संवेदनहीन हैं। पीड़िता के विषय में की गई यह टिप्पणियां साक्ष्यों पर आधारित नहीं हैं। जिला अदालत ने अपने निर्णय में…

Read More

भीषण कोहरे ने ली दो की जान

घने कोहरे के कारण दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में एक अन्य कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार रात हुई इस घटना में हीरो मोटो कॉर्प के दो अस्थायी कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाले हीरो मोटो कॉर्प के छह कर्मचारी रात को ड्यूटी के लिए ईको कार (डीएल 8सी एडब्ल्यू 2245) से गुड़गांव आ रहे थे। ये सभी कंपनी में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर मशीन ऑपरेटर के पद पर नियुक्त थे।…

Read More

एसआई की कार ने दो वाहनों को ठोंका

हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई की कार ने रविवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो वाहनों में टक्कर मार दी। खांडसा रोड चौकी की पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। खांडसा रोड पर रविवार की सुबह सफेद रंग की ऑल्टो कार (एचआर-26 बीएच-1632) ने पहले भूतेश्वर मंदिर के पास ईको कार में टक्कर मारी। उसके बाद डिवाइडर से टकराते हुए जेल लैंड पर एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी। देखते ही देखते पूरा रोड जाम हो गया। आरोपी चालक वाहन मौके पर…

Read More

क्रिसमस और न्यू ईयर पर चखें पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद

सोलन। यदि आप क्रि समस एवं नववर्ष को पर्यटक स्थलों पर मनाने की सोच रहे हैं तो आपको खास तोहफा मिलेगा। एचपीटीडीसी के होटलों में इस बार पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यह व्यवस्था सोलन एवं सिरमौर के होटलों में रहेगी। यहां खास तौर पर पहाड़ी व्यंजनों को तैयार किया जाएगा। इन व्यंजनों में प्रदेश के विभिन्न जिला के खास डिशें तैयार की जाएंगी। इनमें खास तौर पर एक पहाड़ी सब्जी और एक हिमाचल में बनाई जाने वाली स्वीट डिश होगी। इन व्यंजनों से जहां सैलानियों को अलग…

Read More

कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

सोलन। विदेश में नौकरी देने के नाम पर झांसा देकर गुजरात के चार लोगों को हिमाचल बुलाकर लूटने का मामला सामने आया है। शातिर ने शनिवार रात को सोलन के एक निजी होटल में कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर एटीएम से दो लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपी फरार है जबकि बेहोशी में हालत में चार लोगों को सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोलन अस्पताल में होश में आने के बाद पीडि़त लोगों ने बताया कि शातिर ने बड़ी चतुराई से गुजरात के एक अखबार में विज्ञापन देकर उन्हें…

Read More

धर्मपुर से 2.50 लाख के सोर वाटर सिस्टम चुराए

धर्मपुर (सोलन)। खराब मौसम का फायदा उठाकर अज्ञात शातिर चोर शनिवार रात को धर्मपुर सुबाथू रोड़ स्थित एक निजी नर्सिगिं होम की छत से सोलर वाटर सिस्टम ले उडे़। सिस्टम की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबाथू रोड़ स्थित डॉ. वीरेंद्र मोहन नर्सिगिं होम की छत पर लगे दस सोलर वाटर सिस्टम उखाड़ कर ले गए। इसका पता रविवार सुबह करीब सात बजे चला जब नर्सिगिं होम का एक कर्मचारी छत पर गया। उसने देखा की छत से सारे सिस्टम…

Read More

गायब फौजी का नहीं मिला सुराग

पंचकूला। सेना के अस्पताल में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के स्पाटू स्थिति 14 जीटीसी का हवलदार अचानक लापता हो गया। हैरत की बात यह है कि उसे गायब हुए करीब एक माह बीत गया है, लेकिन उसकी आज तक न तो गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई और न ही उसका सुराग लगा है। जबकि वह कमांड अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रहा। इसके बाद भी किसी को तत्काल खबर तक नहीं लगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के स्पाटू स्थित 14 जीटीसी में हवलदार के पद पर तैनात सिरमौर के…

Read More

पुष्पराज थाची जोन के अध्यक्ष नियुक्त

बालीचौकी (मंडी)। ब्लॉक कांग्रेस सराज ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। सराज कांग्रेस के महासचिव टेक सिंह ने बताया कि उन्होंने जोन स्तर पर कमेटियों का गठन करने का मोरचा संभाल रखा है। टेक सिंह ने बताया कि पुष्पराज को थाची जोन का अध्यक्ष चुना है। इसके अतिरिक्त हरीराम उपाध्यक्ष, सरणपत महासचिव और चमन लाल सचिव तथा देवी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। किरण कुमार ,चेतन कुमार, हुक्मराम, राम सिंह, हीरा लाल, यशवंत तथा…

Read More