गोहर (मंडी)। पुलिस ने जंजैहली के पास केऊली नाला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ढाबे से 36 बोतलें देसी और 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की है। आरोपी की शिनाख्त पुलिस ने छवांग रिगजिन के रूप में की है। पुलिस थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने बताया कि जंजैहली पुलिस को इस बाबत सूचना मिली थी। पुलिस ने ढाबा मालिक हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी नवीन झालटा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read MoreAuthor: ibindiannews
यातायात ठप, बत्ती गुल
बरोट/पांगणा (मंडी)। मौसम की पहली बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चौहारघाटी के ऊपरी इलाकों में 30 से 60 इंच बर्फ बारी की सूचना है। यहां यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली ठप हो गई है। कई सड़कें बंद हो गई हैं। वाहन फंसे हैं। चौहारघाटी तथा छोटा भंगाल क्षेत्र में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। समूची घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बरोट डिविजन मुख्यालय में भी आठ से दस सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। दोनों क्षेत्र यातायात से कट गए हैं। बिजली…
Read Moreचेक बाउंस पर 6 माह की कैद
मंडी। चेक बाउंस का अभियोग साबित होने पर अदालत ने आरोपी को छह माह के साधारण कारावास की सजा का फैसला सुनाया। 80 हजार रुपये हर्जाना भी अदा करना होगा। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी रघुबीर सिंह के न्यायालय ने जेल रोड निवासी मनोज कुमार पुत्र राज कुमार की ओर से दायर की गई निगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 की शिकायत का फैसला सुनाया। शिकायत के जरिये चलाए गए अभियोग के साबित होने पर अदालत ने दर्शन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह के खिलाफ उक्त सजा दी। अधिवक्ता विकास शर्मा के माध्यम…
Read Moreदस साल की सेवा पर प्रमोशन मांगी
मंडी। लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता संघ मंडी जोन की बैठक जिलाध्यक्ष ई. मुरारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मांगों को लेकर चरचा की गई। संघ ने मांगाें को लेकर प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। सरकार से मांग की गई कि कनिष्ठ अभियंताआें को लोकल कन्वीन्यंस भत्ता प्रदान किया जाए। मोबाइल भता, 25 वर्ष के सेवाकाल बाद इंक्रीमेंट तथा शुरूआती ग्रेड पे पंजाब की तर्ज पर 4800 रुपये प्रदान करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं को कई मौकों…
Read Moreसड़क बहाली की राह में मौसम बना बाधा
चंबा। सर्दियों के मौसम से पहले हिमपात ने जिले में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार शाम से शुरू हुआ बारिश व बर्फबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले भर में रविवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश व बर्फबारी होती रही। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी से बंद पड़े कई मार्ग बहाल नहीं हो पाए हैं। इससे इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। रुक-रुक कर हो रहे हिमपात से लोक निर्माण विभाग को मार्गों को बहाल करने में काफी मुश्किलें पेश…
Read Moreबर्फबारी से फंसी 38 बसें, हजारों का नुकसान
चंबा। भीषण बर्फबारी से जिला भर में परिवहन की व्यवस्था पर ब्रेक लग गई। बर्फबारी के चलते विभिन्न मार्गों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की करीब 38 बसें फंस गई हैं। इससे निगम को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा, वहीं लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पाए। शनिवार देर शाम शुरू हुई बर्फबारी के कारण विभिन्न मार्ग बंद हो गए। इससे विभिन्न मार्गों पर गई बसें रविवार सुबह जिला मुख्यालय नहीं पहुंच सकीं। रविवार सुबह चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लंबी दूरी की बसें…
Read Moreअपनों से नहीं कर पा रहे बात
जडेरा (चंबा)। विकास खंड चंबा की तीन पंचायतों में 24 घंटे से बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा गई हैं। ग्राम पंचायत जडेरा, कैला व सिल्लाघ्राट पंचायतों में बीएसएनएल का सिग्नल बीते शनिवार दोपहर बाद से बंद हो गया है। इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं चरमराने से उपभोक्ता अपनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही जडेरा एक्सचेंज ठप होने से लैंडलाइन फोन भी खामोश पड़े हुए हैं। बीते एक दिन से मोबाइल में सिग्नल न आने से उपभोक्ता काफी परेशान…
Read Moreजरूरत पड़ी तो लेंगे आप का साथ: महेश्वर
कांगड़ा। हिलोपा अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि आप आदमी पार्टी की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब तीसरे विकल्प को मौका दे रही है। चूंकि आप और हिलोपा के मुद्दे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, इसलिए जरूरत पड़ी तो निकट भविष्य में हिलोपा आप का साथ लेने पर विचार भी कर सकती है। आप के साथ हिलोपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने इंकार नहीं किया। महेश्वर सिंह कांगड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। खुद की ओर से…
Read Moreहोटलों में आक्युपेंसी 30 से 50 फीसदी पहुंची
धर्मशाला। धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हो गया है। शनिवार को मौसम खराब होने पर रविवार को पर्यटक नगरी में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। दो तीन दिन पहले पर्यटन नगरी धर्मशाला पहुंचे पर्यटकों ने ताजा हिमपात के बाद यहां रुकने का प्लान अब लंबा कर लिया है। दिल्ली के रहने वाले अमनदीप, अमित कुमार, रविंद्र जैन, लुधियाना से शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, सूरत से अजीत शाह और सुमित पाल ने बताया कि वे व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं।…
Read Moreठंड में ठिठुर रहे नौनिहाल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। माइनस तापमान के बीच लाहौल-स्पीति जिला के हजारों नौनिहाल आंगनबाड़ी केंद्रों में ठिठुरने को मजबूर हैं। सरकार ने जिले के हर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तो खोल दिए हैं, लेकिन ठंड से निपटने के लिए लकड़ी, कोयला और हीटर की व्यवस्था को नजरअंदाज कर दिया गया है। जिले में 123 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां हजारों की संख्या में बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचते हैं। इन दिनों तापमान लुढ़कने से साफ जाहिर है कि बिना लकड़ी, कोयला और हीटर इन बच्चों की क्या हालत होगी। हालांकि, विभाग ने…
Read More