एसआई की कार ने दो वाहनों को ठोंका

हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई की कार ने रविवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो वाहनों में टक्कर मार दी। खांडसा रोड चौकी की पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

खांडसा रोड पर रविवार की सुबह सफेद रंग की ऑल्टो कार (एचआर-26 बीएच-1632) ने पहले भूतेश्वर मंदिर के पास ईको कार में टक्कर मारी। उसके बाद डिवाइडर से टकराते हुए जेल लैंड पर एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी।

देखते ही देखते पूरा रोड जाम हो गया। आरोपी चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद खाड़सा रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उसने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी के अनुसार पुलिस घायल का बयान ले रही है। बयान आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। वाहन संख्या के आधार पर आरोपी की पहचान की जाएगी। आरोपी चालक एएसआई हरिकिशन बताया जा रहा है।

Related posts