नादौन से सटे इलाकों में शिकार!

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के साथ सटे ऊना जिले के पीरसलूही, शांतला से लेकर धनेटा की सोलहसिंगी धार तक अब शिकारियों की बंदूकें तन गई हैं। जंगली पशु पक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है। विभाग ने अभी तक किसी पर भी कार्रवाई नहीं की है और न ही शिकार रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। ग्रामीणों अजय कुमार, राकेश कुमार, शंकर सैणी, सुनील राणा, विरेंद्र राहड, मनजीत ठाकुर, जसंवत ठाकुर आदि का कहना है कि एक तरफ सरकार जंगलों और जंगली पशु पक्षियों को बचाने के लिए…

Read More

पूर्व सीएम का पुतला जलाया

हमीरपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर चार्जशीट में लगाए आरोपों के विरोध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ कटोच की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सौरभ कटोच ने कहा कि कांग्रेस की हमीरपुर रैली से भाजपा घबरा गई है। रैली में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया कि अब राज्य में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। बेदाग छवि वाले कांग्रेस…

Read More

पूर्व सीएम का पुतला जलाया

हमीरपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर चार्जशीट में लगाए आरोपों के विरोध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ कटोच की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सौरभ कटोच ने कहा कि कांग्रेस की हमीरपुर रैली से भाजपा घबरा गई है। रैली में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया कि अब राज्य में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। बेदाग छवि वाले कांग्रेस…

Read More

झौंखर में लगा नया ट्रांसफार्मर

टौणीदेवी (हमीरपुर)। विद्युत उपमंडल टौणी देवी के गांव झौंखर में कम वोल्टेज की समस्या हल हो गई है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि झौंखर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब छह माह पूर्व खराब हो गया था। इससे गांव को दूसरी जगह से सप्लाई दी गई थी। इससे गांव में वोल्टेज की समस्या हो गई। ग्रामीणों ने कई बार बोर्ड को अवगत…

Read More

ठेकेदार को ठोका जुर्माना

भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा में एक ठेकेदार पर नियमों के विपरीत पेड़ कटान करने का आरोप है। वन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को जुर्माना किया है। उसे 4800 रुपये जुर्माना ठोका गया है। यह जुर्माना डैमेज रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। हाल ही में विभाग ने कटान क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की थी। गौर रहे कि पिदड़ता गांव में खैरों के कटान को लेकर एक ठेकेदार ने अनुमति ली है। ठेकेदार के पास 939 पेड़ों को काटने की अनुमति है। परमिट के नियमानुसार पेड़…

Read More

समस्याओं को हल करेंगे : विनायक

नालागढ़ (सोलन)। जनरल मर्चेंट एसोसिएशन नालागढ़ की बैठक में व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ और आगामी रणनीति बनाई गई। नववर्ष आगमन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम विनायक ने की, जबकि इस बैठक में व्यापार मंडल नालागढ़ के प्रधान जगननाथ बस्सी विशेष रूप से उपस्थित हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम विनायक ने कहा कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को प्रशासन सहित सरकार के सहयोग से सुलझाया जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं को उनके समक्ष पूरजोर ढंग से…

Read More

राधा तेरी चुनरी’ गाने पर मचा धमाल

राधा तेरी चुनरी’ गाने पर मचा धमाल बद्दी (सोलन)। न्यू माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोटीवाला के वार्षिक समारोह में मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अमन शर्मा और शिवानी मिश्रा को स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र व छात्रा चुना गया। वर्षा को स्कूल को ऑल राउंड बेस्ट छात्रा चुना गया। सफाई के लिए अंकित ठाकुर, प्रिया शर्मा, रोहित तथा उपस्थिति के लिए संजोग, आरती और प्रिया गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की…

Read More

शराब पीकर ड्राइविंग, पंद्रह गाड़ियां जब्त

शिमला। शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की खैर नहीं। पुलिस जगह-जगह चालकों की एल्कोहल सेंसर से जांच कर रही है। बीते शुक्रवार से रविवार तक पुलिस ने पंद्रह गाड़ियों को मौके पर ही जब्त कर लिया है। सभी को एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। इनमें दस गाड़ियां बाहरी राज्यों के नंबर वाली हैं जबकि पांच लोकल। आज और कल भी पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि पुलिस का यह विशेष अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने शहर के प्रवेश द्वारों ढली…

Read More

जमकर नचाएगी और खिलाएगी पहाड़ों की रानी

शिमला। तो न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पहाड़ों की रानी जमकर नचाने और खिलाने के लिए तैयार है। हर किसी के लिए खास बंदोबस्त हैं। नचाने के लिए कपल डांस, लैमन डांस, स्टेचू डांस जैसी प्रतियोगिताएं होंगी तो खाने में 65 लजीज व्यंजनों का मेन्यू बनकर तैयार है। आशियाना रेस्टोरेंट के सीनियर मैनेजर बीआर चौहान ने बताया कि इस साल हिमाचली व्यंजनों को खास तौर पर परोसा जाएगा। रोलर स्केटिंग रिंक लक्कड़ बाजार में शाम सात बजे से बारह बजे तक मास्क रेड पार्टी है। प्रबंधक प्रवीण टंडन की मानें तो…

Read More

200 मीटर तक पहुंचने को 20 किमी का सफर

सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ से ध्वाल की महज दो सौ मीटर की दूरी को तय करने के लिए ग्रामीणों को 20 किलोमीटर का फेरा लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सतलुज नदी पर 18 करोड़ की लागत से बनने वाले 192 मीटर लंबे पुल को बनाने के लिए बीबीएमबी ने गत मई में बजट की मंजूरी प्रदान की है। पुल का निर्माण करने का जिम्मा बीबीएमबी ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को सौंपा है, लेकिन एक साल बीतने पर भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके कारण…

Read More