सराजघाटी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे हवा

बालीचौक (मंडी)। प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने के दावे सराज में खोखले साबित हो रहे हैं। किसान कामगार संगठन के संयोजक एवं आरटीआई कार्यकर्ता संत राम द्वारा सूचना का अधिकार से हासिल की गई जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य खंड सराज जंजैहली में न केवल चिकित्सकों का भारी अभाव है, बल्कि पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के भी कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। बालीचौकी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूहण तथा थाची लंबे अरसे से चिकित्सकाें के बिना चल रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली में डेंटल चिकित्सक के अलावा…

Read More

खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मंडी। स्थानीय उजाला पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी पदम सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वार्षिक खेल दिवस में स्कूली बच्चों उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की जलेबी रेस, 30 मीटर दौड़, लेमन व स्पून रेस, मेंढक दौड़, फ्री हैंड रेस, सिंगल लेग रेस, सुई धागा दौड़, मंकी रेस, थ्री लेग रेस, खो खो व कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। उक्त स्पर्धाओं में मानवी, यथार्थ, नताशा, आशीष, जाग्रति, मनीष, आंचल, आदित्य,…

Read More

हिलोपा चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव

नेरचौक (मंडी)। हिमाचल लोकहित पार्टी प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार को हिलोपा प्रदेश महामंत्री नवीन धीमान ने बल्ह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताआें से लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आने वाले लोस चुनावों में पार्टी चारों सीसीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्हाेंने कांग्रेस तथा भाजपा पर निशाना साधा। धीमान ने कहा कि कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही पार्टियां फिक्स्ड मैच खेल रही हैं। प्रदेश को पांच साल एक पार्टी तो पांच साल दूसरी…

Read More

पुराने नियमों पर हो बीआरसी नियुक्ति

बिलासपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने बीआरसी नियुक्ति का कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि पुराने नियमों के तहत ही नीति को निरंतर रखा जाए। संघ ने सीएंडवी अध्यापको को टाइम स्केल का लाभ नहीं मिलने पर भी विभाग के प्रति गहरा रोष प्रकट किया है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन बिलासपुर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान नरोत्तम धीमान ने की। इसमें प्रदेश परिवेदना समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरमौरिया ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सीएंडवी…

Read More

1350 रुपये में कैसे करें गुजारा

बिलासपुर। पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए पंचायताें के माध्यम से रखे गए वाटर गार्डों को गंभीर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन वाटर गार्डों को प्रतिमाह महज 1350 रुपये मानदेय दिया जाता है। आलम यह है कि यह मामूली सी राशि भी उन्हें अकसर कई-कई माह के बाद नसीब हो पाती है। इससे निराश व मायूस वाटर गार्डों ने मुख्यमंत्री से राहत की गुहार लगाई है। ऑल हिमाचल वाटर गार्ड यूनियन के जिला प्रधान गगन धीमान, महासचिव सुशील ठाकुर व सचिव…

Read More

संवरेगा शहर का चिल्ड्रन पार्क

चंबा। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो शहर का चिल्ड्रन पार्क जल्द संवरेगा। जी हां, पार्क का जल्द जीर्णोद्धार होने जा रहा है। इसके सौंदर्यीकरण पर नगर परिषद की ओर से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। चिल्ड्रन पार्क में सुबह और शाम के समय भारी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे खेलने पहुंचते हैं, लेकिन मौजूदा समय में पार्क की हालत दयनीय बनी हुई है। पार्क में जगह-जगह से रैलिंग टूट गई है। झूले की हालत भी खस्ता बनी हुई है। इस कारण नौनिहालों को खेलने…

Read More

चंबा को चमकाने का उठाया बीड़ा

चंबा। ‘ग्रीन वैली क्लीन वैली’ संस्था ने जिला चंबा को स्वच्छ और हरा भरा बनाने का बीड़ा उठाया है। चंबा शहर से लेकर जिला के गांव-गांव तक संस्था के सदस्य स्वच्छता का अलख जाएंगे। इसके लिए सलूणी, सिंगी और मैहला में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को युवा वर्ग की ग्रीन वैली क्लीन वैली संस्था ने उपायुक्त कार्यालय के पास पीर बाबा मंदिर के आस-पास साफ सफाई की। इसके बाद टैक्सी स्टेंड के पास नालियों में पड़ा कूड़ा साफ किया। इरावती होटल से लेकर मैन चौक तक सड़क…

Read More

साहब! कुर्सी छोड़िए, निरीक्षण को निकलिए

चंबा। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब दफ्तर में कुर्सी पर बैठकर ही ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। विभाग के अधिकारियों को जगह-जगह स्कूलों में जाकर औचक निरीक्षण करना होगा। ऐसा न होने पर निदेशालय की ओर से संबंधित अधिकारियोें से जवाब-तलब किया जाएगा। अब साहब को कुर्सी छोड़कर स्कूलों के निरीक्षण पर निकलना अनिवार्य हो गया है। निदेशालय ने प्रदेश भर के शिक्षा उपनिदेशकों को 16 स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। इन 16 स्कूलों का निरीक्षण एक माह के भीतर करना अनिवार्य होगा। हर माह 16…

Read More

कांगड़ा पर दे रहे विशेष ध्यान : वीरभद्र

इंदौरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ने गंगथ विधानसभा क्षेत्र के मंगवाल में जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के प्रति कृतसंकल्प है। कांगड़ा जिले में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मंगवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरंभ करने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने छौंछ खड्ड तटीकरण परियोजना के शिलान्यास के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कहा कि धर्मशाला शहर के लिए 21 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण…

Read More

नियमितीकरण की दोहरी नीति से संघ खफा

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ के खंड अध्यक्ष रंजीत सियाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अध्यापकों के नियमितीकरण के वायदे शीघ्र पूरा करें। 8 जनवरी 2013 को धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम ने अध्यापकों से यह वायदा किया था, मगर अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। नगरोटा बगवां खंड इकाई ने अपनी इस मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया और आगामी रणनीति बनाई है। शिक्षा विभाग के निर्देशों से डाइट के माध्यम से दो वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पैट अध्यापकों…

Read More