हिलोपा चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव

नेरचौक (मंडी)। हिमाचल लोकहित पार्टी प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार को हिलोपा प्रदेश महामंत्री नवीन धीमान ने बल्ह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताआें से लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आने वाले लोस चुनावों में पार्टी चारों सीसीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्हाेंने कांग्रेस तथा भाजपा पर निशाना साधा। धीमान ने कहा कि कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही पार्टियां फिक्स्ड मैच खेल रही हैं। प्रदेश को पांच साल एक पार्टी तो पांच साल दूसरी पार्टी लूट रही है। हिलोपा की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्हाेंने कहा कि लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए आज भ्रष्ट मुक्त सरकार की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए सभी रास्ते व विकल्प खुले हैं। इस अवसर पर यशोदानंद वजीर, नेत्र सिंह, सुंदर सिंह, सुभाष आहलूवालिया, सोतम राम, कुलदीप सिंह, प्रकाश चंद, गुलाब सिंह, दिनेश कुमार, लाल चंद, टेक चंद व नानक राम आदि मौजूद थे।

Related posts