नादौन से सटे इलाकों में शिकार!

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के साथ सटे ऊना जिले के पीरसलूही, शांतला से लेकर धनेटा की सोलहसिंगी धार तक अब शिकारियों की बंदूकें तन गई हैं। जंगली पशु पक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है। विभाग ने अभी तक किसी पर भी कार्रवाई नहीं की है और न ही शिकार रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। ग्रामीणों अजय कुमार, राकेश कुमार, शंकर सैणी, सुनील राणा, विरेंद्र राहड, मनजीत ठाकुर, जसंवत ठाकुर आदि का कहना है कि एक तरफ सरकार जंगलों और जंगली पशु पक्षियों को बचाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है वहीं विभाग सुस्त रवैया अपना रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों को जंगलों में अवैध शिकार होने की सूचना दी गई है लेकिन आज दिन तक विभाग ने कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। प्रतिदिन शिकारी जंगल में जंगली मुर्गों, मोर, तीतर, बटेर, सांभर, सैहल, सुअर आदि का शिकार कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि शिकारियों पर जल्द लगाम कसी जाए। साथ ही शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Related posts