झौंखर में लगा नया ट्रांसफार्मर

टौणीदेवी (हमीरपुर)। विद्युत उपमंडल टौणी देवी के गांव झौंखर में कम वोल्टेज की समस्या हल हो गई है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि झौंखर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब छह माह पूर्व खराब हो गया था। इससे गांव को दूसरी जगह से सप्लाई दी गई थी। इससे गांव में वोल्टेज की समस्या हो गई। ग्रामीणों ने कई बार बोर्ड को अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद बोर्ड हरकत में आया और गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। इससे अब गांव में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों में प्रेम चंद, मंगत राम, देशराज, सुषमा कुमारी, बलवंत सिंह, राज कुमार, चमेल सिंह, अनिता देवी, बबीता देवी का कहना है कि समस्या का समाधान हो गया है। कम वोल्टेज की समस्या के चलते कई विद्युत उपकरण जले हैं जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। एसडीओ कुलवीर सिंह वर्मा का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है।

Related posts