सरिया और लकड़ी चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के अंतर्गत चौकी चड़ेच गांव में पुलिस ने सरिया चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार एवं वरुण कुमार निवासी चौकी चड़ेच के पास से चोरी का डेढ़ क्विंटल सरिया भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराहां स्थित एसवीएन कालोनी से पिछले सप्ताह एक घर से तकरीबन डेढ़ क्विंटल सरिया चोरी हुआ था। मामला दर्ज होने पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कई क्षेत्रों में गश्त कर कार्रवाई…

Read More

कालका-शिमला ट्रैक पर हॉली डे स्पेशल ट्रेन बंद

शिमला। कालका-शिमला ट्रैक पर चल रही शिवालिक डुप्लीकेट हॉली डे स्पेशल ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। रेलवे ने इसे क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान सैलानियों के लिए चलाया था। रेलवे प्रबंधन ने ट्रेन में यात्रियों की आमद घटने के बाद इसे बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि बर्फबारी देखने की हसरत लिए अभी भी सैलानी मैदानी इलाकों से हिल्सक्वीन पहुंच रहे हैं। पिछले महीने कालका-शिमला ट्रैक से होकर शिमला पहुंचने वाली टॉय ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद दो गाड़ियां शुरू की गई थीं। हॉली…

Read More

धर्मपुर के होनहारों को मिले पुरस्कार

धर्मपुर (मंडी)। पब्लिक स्कूल धर्मपुर में दूसरा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बतौर मुख्य अतिथि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्याध्यापक रणजीत ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी में सोमिल, अर्चना, संझवी और अलीना, केजी में सरवी, आन्या शर्मा, रिया, अनमोल, पहली कक्षा में प्रांजल…

Read More

वीरभद्र के समर्थन में आगे आए कांग्रेसी

मंडी। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थन में जिला भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आगे आकर भाजपा नेताओं के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं के पुतले जलाकर वीरभद्र सिंह पर लग आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया। वहीं कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को क्लीन चिट मिलने का कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगे आरोपों के बचाव में जिला भर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और अन्य फ्रंटल…

Read More

बिरोजा निकासी में सरकार बंद करवाए ठेकेदारी प्रथा

पधर (मंडी)। प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार वन निगम संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने कहा है कि राज्य वन निगम के अधीन ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे मजदूरों का आर्थिक शोषण रोकने के लिए सभी मजदूरों को एकजुट होना होगा। मंगलवार को कुन्नू में हुई बैठक में बिरोजा निकासी मजदूरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से प्रदेश के जंगलों और बाहरी राज्यों में काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी…

Read More

बस अड्डे पर चालक-परिचालकों का प्रदर्शन

मंडी। एचआरटीसी चालक एवं परिचालक संघ मंडी के पदाधिकारियों ने बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बस चालकों और परिचालकों ने जमकर नारेबाजी की और केस वापस लेने की मांग की। वहीं एचआरटीसी के चालकों और मरीज को ले जा रहे परिजनों के बीच पास को लेकर हुए झगडे़ तथा परिजनों के साथ हुई झड़प के मामले में एचआरटीसी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों पर भी मुकदमा दर्ज करवा दिया है। निगम की तरफ से सिटी पुलिस चौकी में सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा…

Read More

गेहड़वीं में डेढ़ माह से लैंडलाइन ठप

झंडूता (बिलासपुर)। दूरभाष केंद्र गेहड़वीं के तहत करीब सौ लैंडलाइन फोन ठप पड़े हुए हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं करीब डेढ़ माह से समस्या उठा रहे हैं। संबंधित विभाग समस्या का समाधान करने में असफल साबित हुआ है। जानकारी के अनुसार गेहड़वीं क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते दूरसंचार विभाग द्वारा बिछाई केबल तार क्षतिग्रस्त हुई है। विभागीय मनमानी का खामियाजा तो बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ रहा है। यहां तक कि इन उपभोक्ताओं को बीएसएनएल द्वारा खराब फोन…

Read More

सामान्य वर्ग से ऊपर गई एससी-एसटी की मेरिट

चंबा। जेबीटी भर्ती में शिक्षा विभाग ने नए आरएंडपी नियमों की मार रिजर्व कैटेगरी के प्रत्याशियों पर पड़ी है। इस बार आरक्षित वर्ग की मेरिट सामान्य वर्ग से ज्यादा रही है। सभी वर्गों की मेरिट अलग-अलग बनाई गई है। इससे रिजर्व कैटागिरी के अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है। वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिला है। रिजर्व कैटागिरी के जिस वर्ग के अभ्यर्थी ने जिस श्रेणी में अप्लाई किया था, उसे उसी वर्ग में मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी गई। जिला चंबा में नए आरएंडपी निमयों…

Read More

सर्द हवाओं का सितम

तेलका (चंबा)। तेलका इलाके में हाल ही में हुई बर्फ बारी के कारण ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत मौड़ा, सैरी, बाड़का, बजोत्रा, करवाल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इस कारण हाथ पांव सुन्न हो रहे हैं। कंपकंपी हो रही है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, पवन कुमार, यूसफ, याकूब मोहम्मद, धर्म सिंह, राजेश कुमार, नंद लाल और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से दिनभर मौसम…

Read More

बर्फ में पर्यटकों की मौज

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्यटक बर्फ का मजा उठाने में लगे हुए हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के लिए कड़ाके की ठंड सजा बनी हुई है। आलम यह है कि रात को पारा शून्य से भी नीचे लुढ़क रहा है। डलहौजी की पंजपूला झील जम चुकी है। पर्यटक यहां बोटिंग का मजा लेने आ रहे हैं, लेकिन बर्फ में तब्दील हो चुकी झील को देखकर उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। झील के ऊपर चल कर पार किया जा सकता है। यहां…

Read More