सामान्य वर्ग से ऊपर गई एससी-एसटी की मेरिट

चंबा। जेबीटी भर्ती में शिक्षा विभाग ने नए आरएंडपी नियमों की मार रिजर्व कैटेगरी के प्रत्याशियों पर पड़ी है। इस बार आरक्षित वर्ग की मेरिट सामान्य वर्ग से ज्यादा रही है। सभी वर्गों की मेरिट अलग-अलग बनाई गई है। इससे रिजर्व कैटागिरी के अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है। वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिला है।
रिजर्व कैटागिरी के जिस वर्ग के अभ्यर्थी ने जिस श्रेणी में अप्लाई किया था, उसे उसी वर्ग में मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी गई। जिला चंबा में नए आरएंडपी निमयों के मुताबिक सामान्य वर्ग की अंतिम मेरिट 100 रही है। इसके अलावा सामान्य आईआरडीपी की 102, अनुसूचित जाति की मेरिट 97, अनुसूचित जाति आईआरडीपी 92, एसटी की मेरिट 109 व एसटी आईआरडीपी की मेरिट 111 अंक रही है। इसके अलावा ओबीसी की अंतिम मेरिट 92 और ओबीसी आईआरडीपी की 86 रही है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को हुआ है। सामान्य आईआरडीपी वर्ग भी प्रभावित हुआ है। नियमों के मुताबिक जब रिजर्व कैटागिरी की मैरिट बढ़ जाती है तो संबंधित कैटागिरी के अभ्यार्थियों को सब कैटागिरी में शामिल लेते थे, लेकिन जिला में हुई जेबीटी भर्ती में एसटी आईआरडीपी वर्ग की मेरिट सबसे ज्यादा 111 रही है और एसटी सामान्य वर्ग की 109 रही है। यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब सामान्य वर्ग से ज्यादा रिजर्व कैटागिरी की मेरिट गई हो और संबंधित कैटागिरी को सब कैटागिरी में शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते एसटी कैटागिरी के अभ्यार्थियों को टेट क्वालिफाई करना पड़ेगा महंगा पड़ा। साथ ही टेट मेरिट आधार पर हुई भर्ती का नुकसान उठाना पड़ा है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के डिप्टी डीओ ओपी हीर ने बताया कि इस बार नए आरएंडपी रुल्स के तहत यह भर्ती की गई है। इसमें जो प्रावधान हैं, उसी के तहत मेरिट बनाई गई है।

Related posts